विन्ध्य प्रदेश

विन्ध्य प्रदेश को जाने

विंध्य प्रदेश, भारत का एक भूतपूर्व प्रदेश था जिसका क्षेत्रफल 23,603 वर्ग किमी. था। स्वतन्त्रता के बाद सेन्ट्रल इण्डिया एजेन्सी के पूर्वी भाग के रियासतों को मिलाकर 1948 में इस राज्य का निर्माण किया गया था। इस राज्य की राजधानी रीवा थी।

इसके उत्तर में उत्तर प्रदेश एवं दक्षिण में मध्य प्रदेश था। विंध्य क्षेत्र पारंपरिक रूप से विंध्याचल पर्वत के आसपास का पठारी भाग को कहा जाता है।

1948 में भारत की स्वतंत्रता के बाद मध्य प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश,छत्तीसगढ़ में स्थित कुछ रियासतों को मिलाकर विंध्यप्रदेश की रचना की गई थी। इसमें भूतपूर्व रीवां रियासत का एक बड़ा हिस्सा, बघेलखंड, बुंदेलखंड आदि थे।

विंध्या क्षेत्र में ही पहला सफेद शेर मोहन पाया गया जिस कारण से यह विशेष उपाधि ‘सफेद शेर’ की धरती के नाम से प्रसिद्ध हुआ। अपने विंध्य प्रदेश पर रीवा का हर निवासी गर्व करता है

 

रीवा कभी विन्ध्य प्रदेश की राजधानी हुआ करता था, जहां मुख्यमंत्री से लेकर के प्रदेश स्तर के कार्यालय हुआ करते थे।