KamalNath NakulNath joining BJP?

भारत मण्डपम, दिल्ली में हो रहे बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन में आज शाम या कल दिन में पिता पुत्र कमल एवं नकुल नाथ जी के कमल के हो जाने की संभावना है।

कांग्रेस में भगदड़

कमलनाथ के साथ सात से दस विधायक एवं छिन्दवाड़ा मेयर के भी बीजेपी में शामिल होने की संभावना है।

आज सुबह पहले कमलनाथ जी ने छिंदवाड़ा के सभी चार दिनी कार्यक्रमों की रद्द किया। इसके बाद कमलनाथ हेलीकाप्टर से भोपाल स्टेट हैंगर आये यहाँ से चार्टर विमान से दोपहर में दिल्ली रवाना हो गये।

कल छिन्दवाड़ा की सभा में भावुक होते हुए कमलनाथ जी ने छिन्दवाड़ा की जनता से कहा , आप कमलनाथ का साथ दें या न दें , आप सच्चाई का साथ ज़रूर देना।

विधायक दीपक सक्सेना ,तरुण भनोत, दिनेश गुर्जर, सुखदेव पांसे, सज्जन सिंह वर्मा के भी बीजेपी में आने की संभावना है।

नकुल नाथ, सज्जन वर्मा ने अपने x एकाउंट से कांग्रेस का नाम भी हटा दिया है।

बीजेपी के एमपी की 29 में 29 सीट जीतने के संकल्प से कमलनाथ अपनी छिन्दवाड़ा सीट के लिये सशंकित थे। वे अपने पुत्र नकुल नाथ के राजनीतिक भविष्य के लिए भी बहुत चिंतित है।

कमलनाथ नकुलनाथ रामलला जी के दर्शन करने अयोध्या भी जा सकते है


Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from हमारा रीवा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading