अन्नामलाई कुप्पुसामी – बीजेपी का तमिलनाडु में चमकता सितारा !!

अन्नामलाई एक किसान के घर पैदा हुए । अन्नामलाई ने अपनी स्कूली शिक्षा तमिलनाडु के करूर और नामक्कल जिले और कोयंबटूर में पूरी की।
उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री, पी एस जी इंजीनियरिंग महाविद्यालय से प्राप्त की।

BE के बाद अपने पहले प्रयास में IIM CSD परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर IIM, लखनऊ, उत्तर प्रदेश से MBA किया ।

थोड़े समय बाद ज्ञान प्राप्ति हुई कि यहां पर पांच रुपए के लिए हत्या हो जाती है और ये दौर आगे बढ़ता जाएगा तो फिर मैं आईआईएम से पास आउट होकर क्या उखाड़ लूंगा ?? इतनी बड़ी सैलरी होगी किसी नाले में मरा पड़ा होऊंगा !!

तो मान्यवर आईएएस का एग्जाम देने गए !!

पहले प्रयास में  ही उन्होंने यूपीएससी द्वारा आयोजित भारतीय सिविल सेवा परीक्षा में 2011 में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। उन्होंने IPS चुना और कर्नाटक कैडर में चले गए !!। उन्हें कर्नाटका पुलिस का सिंघम कहा जाता था।

शुरुवाती नौकरी में ही उडुप्पी जिले के एसपी बने तो एक 17 साल की बच्ची का रेप हुआ और हत्या कर दी गई इस पर अन्नामलाई साहब को वहां जाना पड़ा तो लड़की की मां ने अन्नामलाई का गिरेबान पकड़ कर पूछा कि क्या मेरी बच्ची मुझे वापिस दे दोगे तो अन्नामलाई का जवाब ना था लेकिन कहा कि आपकी बेटी सदा याद रखी जाएगी और वादा किया कि आगे ऐसी कोई घटना नही होगी !!


तभी अन्नामलाई ने एक “सुरक्षा” नाम की एप लॉन्च की जिसका इनॉग्रेशन खुद किया और जो एप बहुत ही ज्यादा कामयाब रही साथ ही उस बेटी के नाम पर एक छात्रवृति शुरू की जो आज भी चल रही है !!

इसके बाद जब इनका ट्रांसफर हुआ तो जनता ने प्रदर्शन किया कि ट्रांसफर रोका जाए !! इसके बाद अन्नामलाई का ट्रांसफर चिकमंगलूर में हुआ वहां के कार्यकाल के बाद जब ट्रांसफर किया गया तो फिर प्रदर्शन हुए कि ट्रांसफर स्थगित किया जाए !!

इसी दौरान अन्नामलाई ने धर्म विशेष के अपराध को समझने के लिए धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन किया !! इसी दौरान बहुत से युवकों को आइसिस में जाने से रोका !! कई बार दंगे रोके !! धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन और आईपीएस की कुशाग्र बुद्धि ने ये काम कर दिखाया !!


सब कुछ इतना अच्छा चल रहा था लेकिन फिर ज्ञान प्राप्ति हुई कि नही पुलिस में रह कर जो किया जा सकता है उसे और अच्छे से किया जा सकता है अगर मैं राजनीति करू तो !!


नौकरी के आखिरी समय में बैंगलोर दक्षिण के एसपी पद से इस्तीफा दिया और सीधे तमिलनाडु बीजेपी के अध्यक्ष बनाए गए !!

मात्र 38 साल की उम्र में अन्नामलाई तमिलनाडु भाजपा का अध्यक्ष पद पर है और तमिलनाडु में बीजेपी को एक मजबूत पार्टी के रूप में उभार रहे है !!
उन्हें 8 जुलाई, 2021 को राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्ढा जी ने तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया था। 
इतने कर्म के बाद मान्यवर अपने काम से संतुष्ट भी नही है और मात्र 6 घंटे सो पाते है !!

वह तमिल और अंग्रेजी बोलते हैं तथा कन्नड और हिंदी भाषाओं में भी पारंगत हैं ।

विपक्षी कहते है ईवीएम हैक होती है !! भारत की सर्वोच्च सरकारी नौकरी करने वाला आदमी आज पसीने से नहाया हुआ जनता के लिए आधी रात तक घूमता है तब जनता अपना आशीर्वाद देती है।
और दूसरी तरफ दुसरी राजनैतिक पार्टीयां अपने नेता पुत्र के अलावा किसी दूसरे योग्य नेता का चयन ही नही कर पाती।

ये है परस्पर भरोसा और भरोसे की ताकत और यही है बीजेपी और यही है ईवीएम हैक सिस्टम !!

जय श्री राम !!


Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from हमारा रीवा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading