Rajendra Shukla (Dy.CM M.P. Govt.)

राजेंद्र शुक्ला , मध्य प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री एवं मध्य प्रदेश के रीवा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी से विधान सभा के सदस्य हैं। इसके अलावा वह मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री भी हैं।

मध्य प्रदेश के प्रख्यात राजनेताओं में से एक राजेंद्र शुक्ला जी का जन्म 3 अगस्त 1964 को रीवा में हुआ । उनके पिता भैयालाल शुक्ला जी एक ठेकेदार और सामाजिक कार्यकर्ता थे। 

उन्होंने सरकारी स्कूल से अध्ययन किया . सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज रीवा से वर्ष 1986 में सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की।

आपमें कम उम्र से ही नेतृत्व के गुण खिलने लगे थे आप वर्ष 1986 में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज रीवा छात्र संघ के अध्यक्ष बने।

छात्र जीवन में आप क्रिकेट के अच्छे खिलाड़ी रहे !

आपकी धर्मपत्नी जी का नाम श्रीमती सुनीता शुक्ला है . आपकी दो बेटियां एवं एक पुत्र है .

उन्होंने 1998 में राज्य विधानसभा चुनाव में लड़कर राजनीति में पहला कदम रखा, जिसमें वह कांग्रेस उम्मीदवार पुष्पराज सिंह से 1394 मतों के अंतर से हार गए।

इसके बाद वह 2003 में पुष्पराज सिंह को 56000 मतों से हराकर पहली बार विधानसभा के लिए चुने गए।

साल 2008 और 2013 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में फिर से अपनी जीत भारी बहुमत से बरकरार रखी।

एक विधायक और मंत्रिमंडल के सदस्य के रूप में, वर्ष 2003 से 2018 तक उन्होंने ऊर्जा , वानिकी, जैव विविधता/जैव प्रौद्योगिकी, खनिज संसाधन और कानूनी मामलों सहित विभिन्न मंत्रालयों का नेतृत्व किया।

2018 के बाद तीन वर्ष मंत्रिमंडल से बाहर रहने के बाद उन्होंने फिर शिवराज सिंह चौहान सरकार में वर्ष 2023 में कैबिनेट मंत्री के रूप में भी पदभार संभाला।

वर्तमान में माननीय राजेंद्र शुक्ला जी मध्य प्रदेश के उप मुख्मंत्री है . आपके पास स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का प्रभार भी है .

* उर्जा मंत्री रहते हुए प्रदेश को एनर्जी डेफिसिट राज्य से एनर्जी सरपल्स राज्य बनाया . प्रदेश में चौबीस घंटे अनवरत बिजली उपलब्ध हो यह सुनिश्चित किया .

* एशिया का सबसे बड़ा 750 मेगावाट का अल्ट्रा मेगा सोलर पावर प्लांट रीवा में अपने मंत्रित्व काल में बनाया . यह रीवा जिले में 1590 हेक्टेयर क्षेत्र में विस्तृत है। 

* दुनिया की सबसे सस्ती सोलर विद्युत् बनाने का गौरव इस प्लांट को उपलब्ध है . इस प्लांट के प्रथम वर्ष का टैरिफ ₹ 2.97 / यूनिट और पच्चीस साल की अवधि में unit 3.30 / यूनिट की दर नियत की गयी है .

* वन मंत्री रहते हुए दुनिया की पहली White Tiger Safari रीवा में लाए। यह महाराजा मार्तंड सिंह जूदेव व्हाइट टाइगर सफारी और चिड़ियाघर रीवा संभाग के सतना जिले के मुकुंदपुर में स्थित है। इस सफारी में प्रतिष्ठित सफेद बाघों को देखने के मौके के साथ ही, चिड़ियाघर परिसर में 40 विभिन्न लुप्तप्राय प्रजातियाँ और 60 से अधिक गैर-लुप्तप्राय प्रजातियाँ भी हैं।

* रानी तालाब , चिरहुला तालाब , बिछिया रिवर फ्रंट, पचमठा का विकास अन्तराष्ट्रीय मानकों पर हुआ। इन तालाबों ,रिवर फ्रंट के विकास से जल संसाधन के सही प्रबंधन के साथ ही ये एक ट्यूरिस्ट प्लेस एवं आध्यात्मिक स्थान के रूप में भी आपके नेतृत्व में विकसित हुए है .

* 2013 से पूर्व में रीवा संभागीय मुख्यालय होने के बावजूद एक क़स्बा सा लगता था ! आपकी बीस वर्षों की कड़ी मेहनत , सटीक योजना के फलस्वरूप रीवा में बाई पास, फ़ोर लेन, सुंदर विस्तृत चौराहों , ओवर ब्रिज , मनोहारी पार्क , ट्यूरिस्ट स्पॉट, थियेटर , खेल परिसर , सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल इत्यादि निर्मित होने से रीवा एक विकसित और आधुनिक शहर लगने लगा है !🙏

रीवा के विकास से संबंधित कोई भी सुझाव या समस्या आप कमेंट में लिख सकते है ।

आपके सुझाव या समस्या सरकार तक पहुँचा दी जाएगी 🙏🙏


Comments

8 responses to “Rajendra Shukla (Dy.CM M.P. Govt.)”

  1. मंत्रीजी के जीवन के बारे में बहुत बढ़िया जानकारी, धन्यवाद

    Liked by 1 person

    1. आपको पसंद आया आभार

      Liked by 1 person

    2. Akshya Kumar Gautam avatar
      Akshya Kumar Gautam

      Great Blog Sir 🙏🙏

      Liked by 1 person

  2. anil Gupta avatar
    anil Gupta

    शानदार

    Liked by 1 person

    1. धन्यवाद सर जी 🙏

      Like

  3. Dr. Pradeep Uppal avatar
    Dr. Pradeep Uppal

    किसी भी व्यक्तित्व को शब्दों में परिभाषित करना बहुत कठिन कार्य होता है परंतु इस कार्य को अपने बहुत ही सहजता से तथा सुंदर ढंग से शब्दों में इस प्रकार पिरोया है कि माननीय श्रीमान राजेंद्र शुक्ला जी का व्यक्तित्व और भी निखार गया है आपकी लेखनी को प्रणाम करता हूं आपके शब्दों के चयन की सराहना करते हुए आपको बहुत-बहुत साधुवाद देता हूं।

    Liked by 1 person

    1. हौसला अफजाई की लिए आभार 🙏🙏
      आपके इस प्रोत्साहन से उत्साह द्विगुणित हो गया धन्यवाद

      Like

Leave a comment