गाँव चलो अभियान
रीवा शहर के वार्ड 16 में ग्राम संपर्क अभियान के तहत बीजेपी के कार्यकर्ता सभी पोलिंग बूथ के अन्तर्गत निवासियों से मिले।
लोगों को सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गयी। मोदी एप मोबाइल पर डाउन लोड करने के लिये प्रोत्साहित किया गया। उसका उपयोग समझाया गया।




वार्ड में स्थित प्राचीन देवी जी के प्रतिष्ठित मंदिर फ़ुलमती मंदिर में सफ़ाई अभियान चलाया गया ।
मंदिर हमारे समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण स्थानों में से एक हैं। यहां लोग अपने आत्मा को शुद्ध करते हैं और आध्यात्मिक संवाद के लिए आते हैं। इसलिए, मंदिर को स्वच्छ और सुरक्षित रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है।
मंदिर के पवित्र वातावरण में प्रार्थना करने से व्यक्ति का मन और आत्मा शुद्ध होता है। स्वच्छ मंदिर, विशेष रूप से मन की शुद्धता को बढ़ाता है।
श्रद्धा के साथ सभी ने सफ़ाई अभियान में भाग लिया और संकल्प लिया की इसी तरह आगे भी मंदिरों में सफ़ाई का सेवा कार्य करते रहेंगे ।





Leave a Reply to Om PrakashCancel reply