AI and ML in Recommendation Systems | PGDCA New Syllabus Hindi Notes

E-Commerce & Cyber Security

Module 1- Fundamental of E-Commerce
Module 2- Online Payment Tran System
Module 3 Web Security Threat solutions
Module 4 – Cyber Security Digital Sign.
Module 5 – Cyber Laws Ethics Data Privacy
Module 6 -Trends Innovations in E-commerce

AI and ML in Recommendation Systems

E-Commerce में ग्राहकों को सही उत्पाद सुझाना (recommendation) सबसे महत्वपूर्ण कार्यों में से एक है। जब कोई ग्राहक Amazon, Flipkart, या Myntra पर आता है, तो उसे लाखों उत्पादों में से वही चीज़ दिखाई जाती है जो उसे पसंद आ सकती है — यह संभव होता है Artificial Intelligence (AI) और Machine Learning (ML) आधारित Recommendation Systems(सिफारिश प्रणाली)  के कारण।

Recommendation System

Recommendation System एक AI/ML आधारित तकनीक है जो उपयोगकर्ता के व्यवहार, पसंद, और इतिहास का विश्लेषण करके उसे प्रासंगिक (relevant) उत्पादों की सिफारिश करती है।

आवश्यकता

(1) Information Overload: प्लेटफॉर्म पर लाखों उत्पाद होते हैं, ग्राहक सभी नहीं देख सकता।
(2) Personalization: हर ग्राहक के लिए अलग-अलग सुझाव।
(3) Increased Sales: Upselling और Cross-selling से बिक्री बढ़ती है।
(4) Customer Retention: अच्छे अनुभव से ग्राहक दोबारा आता है।

Recommendation Systems के प्रकार (Imp.)

(1) Content-Based Filtering

यह उत्पाद की विशेषताओं (features) के आधार पर सिफारिश करता है जिसे उपयोगकर्ता ने पहले पसंद किया है — जैसे category, brand, price, color।

कार्यप्रणाली: उपयोगकर्ता के पुराने व्यवहार से उत्पादों की विशेषताएं निकालना, उपयोगकर्ता की पसंद का Profile बनाना, और नए उत्पादों को उस Profile से मिलाना।

उदाहरण: यदि हमने Amazon पर “The Alchemist” किताब खरीदी, तो System उसी Author या Genre की अन्य किताबें सुझाएगा।

फायदे: नए उत्पाद के लिए भी काम करता है, व्यक्तिगत पसंद को अच्छी तरह समझता है।
नुकसान: हमेशा एक जैसे उत्पाद दिखते हैं (Filter Bubble), विविधता कम मिलती है।

(2) Collaborative Filtering

यह अन्य समान उपयोगकर्ताओं के व्यवहार के आधार पर सिफारिश करता है — “जिन्होंने यह पसंद किया, उन्होंने वह भी पसंद किया” सिद्धांत पर काम करता है।

दो उप-प्रकार:
User-User Collaborative Filtering : समान पसंद वाले उपयोगकर्ताओं को खोजना और उनकी पसंद के उत्पाद सुझाना।
Item-Item Collaborative: साथ खरीदे गए उत्पादों को खोजना — Amazon का “Frequently Bought Together” इसका उदाहरण है।

उदाहरण: Netflix पर “Because you watched X” — समान users के देखे गए शो के आधार पर सुझाव।

फायदे: उत्पाद की विशेषताओं की जरूरत नहीं, नए और विविध उत्पाद मिलते हैं।
नुकसान: Cold Start Problem (नए user/item के लिए डेटा नहीं), बड़े डेटा पर गणना महंगी।

(3) Hybrid Recommendation Systems

यह Content-Based और Collaborative Filtering दोनों को मिलाकर बनाया जाता है, ताकि दोनों के फायदे मिलें। Amazon, Flipkart, Netflix जैसे बड़े Platforms इसका उपयोग करते हैं।

उदाहरण: Amazon नए users के लिए Content-Based (Popular Items) और पुराने users के लिए Collaborative Filtering का उपयोग करता है।

फायदे: Cold Start Problem कम होता है, Accuracy और Diversity दोनों बढ़ती हैं।
नुकसान: बनाना और maintain करना जटिल और महंगा है।

Recommendation Systems में प्रमुख Techniques (संक्षिप्त परिचय)

Matrix Factorization:

 User-Item डेटा को छोटे हिस्सों में बांटकर Missing Ratings का अनुमान लगाना।
Deep Learning based Recommendations: Images से Features निकालना (जैसे Myntra का “Visually Similar Items”), या Sequential Behavior से सुझाव देना।
Generative AI / LLM based:

 ChatGPT जैसे Models अब Natural Language समझकर Recommendations देते हैं — जैसे “मुझे 5000 रुपये में गर्मियों के कपड़े दिखाओ”।

Recommendation Systems में Evaluation Metrics (मूल्यांकन मेट्रिक्स)  Imp.

Accuracy Metrics: RMSE, MAE — Predicted और Actual Rating के बीच अंतर मापते हैं।
Precision@K / Recall@K: Top Recommendations में से कितने सही (relevant) हैं।
Business Metrics: Click-Through Rate (CTR), Conversion Rate, Revenue Lift — Recommendation से कितनी बिक्री बढ़ी।

E-Commerce में उपयोग (Applications) — Imp.

(1) Home Page Personalization: हर उपयोगकर्ता के लिए अलग Home Page।
(2) “Recommended for You” और “Frequently Bought Together”: Personalized सुझाव और Bundling।
(3) Cross-Selling: मुख्य उत्पाद के साथ संबंधित उत्पाद सुझाना (जैसे Mobile के साथ Cover)।
(4) Upselling: ज्यादा महंगा या बेहतर उत्पाद सुझाना (जैसे 128GB के बदले 256GB Mobile)।
(5) Cart Abandonment Recovery: Cart में छोड़े गए Product का Reminder भेजना।
(6) Personalized Email/Notifications: User की पसंद के Offers भेजना।

Recommendation Systems के फायदे (Advantages)

(1) Personalized Experience से Customer Satisfaction बढ़ता है।
(2) Cross-selling और Upselling से Revenue बढ़ती है — Amazon की लगभग 35% बिक्री Recommendations से आती है।
(3) User Engagement बढ़ता है — लोग Platform पर अधिक समय बिताते हैं।
(4) Customer Loyalty और Retention बढ़ता है।
(5) नए Products की Discovery होती है जिनके बारे में User को पता नहीं था।

Recommendation Systems की चुनौतियां (Challenges) — Imp.

(1) Cold Start Problem: नए User या नए Product के पास कोई History/Rating नहीं होती, इसलिए सही Recommendation देना मुश्किल होता है। समाधान: Content-Based या Popularity-based Recommendations का उपयोग।

(2) Data Sparsity: अधिकांश Users बहुत कम Products को Rate करते हैं, जिससे Data बहुत खाली (sparse) रहता है।

(3) Scalability: लाखों Users और Products के लिए Real-time Recommendation देना Computationally महंगा है।

(4) Filter Bubble: Users को हमेशा एक जैसे Products दिखते हैं, जिससे विविधता कम हो जाती है।

(5) Privacy: Recommendation Systems को User के Personal Data की जरूरत होती है, जो Privacy का जोखिम बनता है। समाधान: Federated Learning — User का Data Device पर ही रहता है, Server पर नहीं भेजा जाता।

(6) Bias: Training Data में पूर्वाग्रह (bias) हो सकता है — जैसे केवल महिलाओं को Beauty Products और पुरुषों को Electronics दिखाना (Gender Bias)।

(7) Explainability: User को नहीं पता चलता कि उसे यह Recommendation क्यों मिला। समाधान: Explainable AI — जैसे “आपने यह देखा था” बताना।

2025 तक के नवीनतम ट्रेंड्स (Latest Trends) — Imp.

(1) Generative AI based Recommendations: LLMs (जैसे ChatGPT, Gemini) Natural Language Queries समझकर Conversational Recommendations देते हैं। उदाहरण: Flipkart का “Flippi” और Amazon का “Rufus” — दोनों Generative AI Shopping Assistants हैं।

(2) Real-time Personalization: Click, Scroll जैसे User Behavior के आधार पर मिलीसेकंड में Recommendations बदलते रहते हैं।

(3) Multimodal Recommendations (Visual Search): Text के साथ Images और Videos को भी मिलाकर सुझाव दिए जाते हैं। उदाहरण: Myntra पर Photo Upload करके Visually Similar Products ढूंढना।

(4) Federated Learning: Privacy बनाए रखते हुए, User का Data Device पर ही Train होता है, Central Server पर नहीं भेजा जाता।

(5) Responsible AI: Recommendations में Fairness, Transparency, और Bias-free होना अब आवश्यक माना जाता है।

Real-life Indian Examples (परीक्षा के लिए)

(1) Amazon India (Hybrid + LLM) : Amazon का Recommendation Engine Hybrid (ContentBased + Collaborative) + Generative AI का उपयोग करता है। 2024 में Amazon ने “Rufus” (Generative AI Shopping Assistant) लॉन्च किया , जो Products के बारे में सवालों के जवाब देता है और Recommendations देता है।

(2) Flipkart (Personalization) : Flipkart “Flippi” (Generative AI Assistant) और Realtime Personalization का उपयोग करता है ,20242025 में Flipkart का Recommendation Engine ने 30% तक Sales बढ़ाई।

(3) Myntra (Visual Search and Multimodal) : Myntra का “Myntra Studio”  Users अपनी तस्वीर (outfit) Upload करके “Shop the Look” कर सकते हैं ,यह Multimodal Recommendation (Image + Text) है।

(4) Nykaa (Personalized Beauty) : Nykaa Skin Type, Hair Type, और Previous Purchases के आधार पर Personalized Beauty Products Recommend करता है , यह ContentBased + Collaborative है।

(5) UPI और Payment Apps (भविष्य की दिशा) : GPay, PhonePe, और Paytm अब Transaction History के आधार पर Offers, Loans, और Investment Products Recommend करने लगे हैं , यह ECommerce से बाहर भी Recommendation Systems का उपयोग है।

(6) IRCTC (गतिशील यात्रा सुझाव) : IRCTC अब हमकी Previous Travel History के आधार पर “Suggested Destinations” और “Packages” Recommend करता है , यह एक उभरता हुआ Recommendation System है।

(7) Zomato / Swiggy (Food Recommendations) : ये Apps हमके Previous Orders, Ratings, और Location के आधार पर Personalized Restaurant और Dish Recommendations देते हैं , Hybrid Systems का उपयोग।

संभावित प्रश्न (Possible Questions)

2 अंक के प्रश्न:

  1. Recommendation System किसे कहते हैं?
  2. Content-Based Filtering क्या है?
  3. Collaborative Filtering क्या है?
  4. Cold Start Problem क्या है?
  5. Upselling और Cross-selling में अंतर लिखिए।

5 अंक के प्रश्न:

  1. Content-Based Filtering और Collaborative Filtering के बीच अंतर स्पष्ट कीजिए, उदाहरण सहित।
  2. Hybrid Recommendation System क्या है? उदाहरण सहित समझाइए।
  3. Cold Start Problem क्या है? इसके समाधान बताइए।
  4. E-Commerce में Recommendation Systems के कोई पाँच उपयोग लिखिए।

15 अंक के प्रश्न:

  1. Recommendation Systems क्या हैं? इनके प्रकारों (Content-Based, Collaborative, Hybrid) को विस्तार से समझाइए।

Recommendation Systems की चुनौतियां और 2025 के नवीनतम Trends पर विस्तृत निबंध लिखिए, भारतीय उदाहरण सहित।

For English Notes Click here Arun Computer

error: Content is protected !!