Unit-I-Introduction to CorelDraw, Usage and Advantages

Paper 4-Multimedia with Corel

Unit I
Unit II
Unit III
Unit IV
Unit V

Syllabus 2026-  Introduction to CorelDraw, Usage and Advantages, Introduction to User Interface, Introduction to tool panel and workspaces, Introduction to various size and formats of panels and layouts, File layouts and layout properties, Objects and using color profiles.

Introduction to CorelDraw:-

कोरल ड्रा, “कोरेल कॉरपोरेशन” द्वारा विकसित किया गया है। इसका नवीनतम संस्करण “CorelDraw Graphics Suite 2020” मार्च 2020 में जारी किया गया था। यह एक वेक्टर ग्राफिक्स एडिटर सॉफ्टवेयर है। इसका उपयोग लोगो, बैनर, ब्रोशर, पोस्टर, कार्टून, इलस्ट्रेशन, और प्रिंट मीडिया डिज़ाइन के लिए किया जाता है। इस सॉफ्टवेयर में उपलब्ध टूल और इफ़ेक्ट की सहायता से उच्च गुणवत्ता वाले ग्राफिक्स सरलता से बनाये जाते है।

कोरलड्रॉ में बनाए गए चित्र वेक्टर आधारित होते हैं। अर्थात् ये चित्र छोटे-छोटे बिंदुओं (डॉट्स) से जुड़ी रेखाओं से बने होते हैं। इन चित्रों को गणितीय सूत्रों  (Math. Equations) से परिभाषित किया जाता है। हर एक आकृति (जैसे लाइन, सर्कल, टेक्स्ट) को “ऑब्जेक्ट” कहा जाता है। ये ऑब्जेक्ट वेक्टर फाइल में सेव होते है। हर ऑब्जेक्ट एक अलग इकाई होती है, जिसके अपने गुण होते हैं- जैसे:- रंग, आकार (Size),  किनारे की रूपरेखा (Outline), स्क्रीन पर स्थिति (Position)

उपयोग:-

  1. लोगो डिज़ाइन– कोरल से वेक्टर फॉर्मेट में बनाए गए ‘लोगो’ को किसी भी साइज़ में बिना पिक्सेल फटे बढ़ाया जा सकता है।
  2. कोरलड्रा विजिटिंग कार्ड, ब्रोशर, पोस्टर जैसे प्रिंट मीडिया डिज़ाइन के लिए इस्तेमाल किया जाता है।  ‘CMYK’ कलर मोड सपोर्ट होने के कारण प्रिंटिंग के लिए यह बेहतरीन है।
  3. कोरलड्रा उत्पादों के डिब्बे, लेबल, रैपर और बॉक्स की पैकेजिंग के लिए  डिज़ाइन बनाने के लिए बहुत उपयोगी है।
  4. साइनबोर्ड और होर्डिंग्स-  दुकानों, विज्ञापनों और बिलबोर्ड्स के लिए बड़े साइज़ के फ्लेक्स की डिज़ाइन तैयार करने में कोरल का सबसे ज़्यादा उपयोग होता है। यह लार्ज-स्केल प्रिंटिंग के लिए उपयुक्त है।
  5. टी-शर्ट और मर्चेंडाइज़ डिज़ाइन–  कपड़ों, मग्स, बैग्स पर प्रिंट होने वाले डिज़ाइन बनाने के लिए, स्क्रीन प्रिंटिंग और DTG (Direct-to-Garment) प्रिंटिंग के लिए कोरल उपयुक्त है।
  6. वेब और सोशल मीडिया ग्राफिक्स-  वेबसाइट बैनर, सोशल मीडिया पोस्ट, यूट्यूब थंबनेल डिज़ाइन करने के लिए इसमें  SVG और PNG फॉर्मेट में एक्सपोर्ट करने की सुविधा होती है।
  7. टेक्स्ट एफेक्ट्स और टाइपोग्राफी-  क्रिएटिव टेक्स्ट डिज़ाइन, लेटरिंग और फैंसी फॉन्ट्स बनाने के लिए यह उपयुक्त है।
  8. कोरल ड्रा में “टेक्स्ट” को कर्व, पाथ या शेप के साथ मिलाकर अट्रैक्टिव बनाया जा सकता है।

Advantages:-

CorelDRAW एक पावरफुल वेक्टर ग्राफिक्स सॉफ्टवेयर है इसके कुछ मुख्य लाभ निम्न हैं:-

1- बिना क्वालिटी खोए स्केल करने की सुविधा– वेक्टर-आधारित डिज़ाइन सॉफ्टवेयर होने के कारण इससे बने चित्रों को कितना भी बड़ा या छोटा करने पर इन चित्रों में धुंधलापन नहीं आता।
2- स्मूथ कर्व्स और शार्प लाइन्स– कोरल ड्रा के “पेन टूल” और “बेज़ियर कर्व्स” से प्रोफेशनल डिज़ाइन बनाना आसान है। नये यूजर्स भी आसानी से कोरलड्रा सीख सकते हैं। इसका इंटरफेस यूजर-फरेंडली है।
3- कोरल का टूलबार सरल और कस्टमाइजेबल है। इसके वर्कस्पेस को अपने अनुसार सेट कर सकते हैं।यह इलस्ट्रेटर की तुलना में ज्यादा आसान है।

4- कोरल में CMYK कलर मोड सपोर्ट होने के कारण यह प्रिंट और पब्लिशिंग के लिए बेस्ट है। कोरल में मल्टी-पेज डॉक्यूमेंट बनाने की सुविधा है (जैसे बुकलेट, मैगज़ीन, ब्रोशर)।

5- कोरलड्रा में PDF, SVG, EPS, PSD, AI (Adobe Illustrator) जैसे कई फ़ाइल फॉर्मेट्स में सेव करने की सुविधा।
6- इसमें फोटोशॉप (.PSD) फाइलों को भी एडिट करने की सुविधा

7- इसमें एडवांस्ड टेक्स्ट टूल्स है जिससे  टेक्स्ट को किसी भी कर्व, पाथ या शेप के साथ फिट कर सकते हैं।
8- इसमें पैराग्राफ टेक्स्ट और टाइपोग्राफी के ऑप्शन्स है (जैसे– लेटर स्पेसिंग, लाइन हाइट)।

9- इसमें Corel PHOTO-PAINT सोफ्टवेयर इंटीग्रेटेड है, जिसमें  बेसिक से एडवांस्ड फोटो एडिटिंग की सुविधा उपलब्ध है ।
10- रास्टर इमेज (JPEG, PNG) को वेक्टर में बदलने का ऑप्शन (PowerTRACE टूल)।

11- इसमें कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स उपलब्ध है. वन-टाइम पेमेंट ऑप्शन होने के कारण यह सस्ता पड़ता है। इसमें Illustrator की तरह महीने-दर-महीने सब्सक्रिप्शन नहीं देना पड़ता। छोटे बिजनेस और फ्रीलांसर्स के लिए यह किफायती है।

12- इसमें  डिज़ाइन को 3D लुक देने के लिए इफेक्ट्स, जैसे– एक्सट्रूड, बेवल, ड्रॉप शैडो उपलब्ध है।
13- यह प्रोडक्ट मॉकअप (जैसे– बॉक्स, बोतल, टी-शर्ट) बनाने में मददगार है ।

14- यह हेवी फाइल्स को भी स्मूथली हैंडल करता है ।यह Illustrator की तुलना में कम हैंग होता है। इसलिए  बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए उपयुक्त है। इसमें मल्टी-लेयर का मैनेजमेंट आसान है।

Exam Questions:

प्र०1-विभिन्‍न प्रकार के ग्राफिक्‍स फाइल एक्‍सटेंशन को समझाइये। — फरवरी २०१९

प्र०2-वेक्‍टर इमेज व रास्‍टर इमेज में अंतर स्‍पष्‍ट कीजिये। — फरवरी २०१९

प्र०3-रास्‍टर और वेक्‍टर छवियों को समझाइए।     — जनवरी २०१९

प्र०4-डिजाइनिंग में कोरल ड्रॉ के उपयोग के महत्‍व को समझाइये।– जनवरी २०१९

प्र०5-ग्राफिक्‍स मल्‍टीमीडिया के एप्‍लीकेशन लिखिये और इमेज फाइल फॉर्मेट सिस्‍टम बी.एम.पी. और डी.आई.बी. को समझाइये।  जून २०१९

प्र०6-रास्‍टर ग्राफिक्‍स सिस्‍टम को समझाइये और इमेज केप्‍चरिंग मेथड्स को समझाइये। जून २०१९

प्र०7-निम्‍न को समझाइये : जून २०१९

एम.पी.ई.जी. MPEG , AVI

प्र०8- कॉरल ड्रा क्‍या है ? कोरल ड्रा के उपयोग और लाभ लिखिये। जून २०१९

प्र०४- एनीमेशन को समझाइये और इसके प्रकार और उपयोग लिखिये। जून २०१९

प्र ० ५- मल्टीमीडिया अनुप्रयोगों में ग्राफिक्स के महत्व को समझाइये। जून २०२६

प्र ० ६ – वेक्टर ग्राफिक्स और रास्टर ग्राफिक्स में अंतर बताइये। जून २०२६

ARUN COMPUTER

error: Content is protected !!