Syllabus 2026: Using grid and rulers, Tracing images and graphics, working with borders and page arrangements, Using Masking effects with Text, Using Masking effects with objects
Rulers (रूलर):-
रूलर Corel DRAW में डॉक्यूमेंट के किनारे पर दिखने वाली मापन पट्टियाँ होती हैं (हॉरिजॉन्टल और वर्टिकल)।
रूलर के मुख्य उपयोग निम्न है :-
सटीक मापन के लिए (मिलीमीटर, इंच, पिक्सेल में)
गाइड लाइन्स बनाने के लिए (रूलर से ड्रैग करके)
ऑब्जेक्ट्स की पोजीशनिंग चेक करने में
अलाइनमेंट और स्पेसिंग मेंटेन करने में
रूलर चालू/बंद करने के लिए:
View > Rulers (Ctrl+Shift+R) या Window > Dockers > Rulers
रूलर सेटिंग्स बदलने के लिए:
रूलर सेटिंग्स बदलने के लिए निम्न प्रक्रिया कर सकते है ->
Tools -> Options (Ctrl+J) -> Document -> Rulers -> यहां निम्न सेटिंग्स बदल सकते हैं -> यूनिट्स (मिलीमीटर, इंच, पिक्सेल) में , एवं -> ओरिजिन पॉइंट (0,0 का स्थान) , एवं -> टिक मार्क्स की फ्रीक्वेंसी
Grid (ग्रिड):-
ग्रिड कैनवास पर दिखने वाला डॉट्स या लाइन्स का पैटर्न होता है जो अदृश्य सहायक संरचना प्रदान करता है।
ग्रिड के मुख्य उपयोग निम्न है :-
समान दूरी में ऑब्जेक्ट्स रखने में।
सिमेट्रिकल डिजाइन बनाने में।
हाथ से ड्रॉइंग करते समय सहायता के लिए।
प्रोफेशनल लेआउट तैयार करने में।
ग्रिड चालू/बंद करने के लिए:
View -> Grid (Ctrl+Y) या View -> Show -> Grid
ग्रिड सेटिंग्स निम्नानुसार अपने अनुसार कस्टमाइज कर सकते है :
Tools -> Options -> Document -> Grid में जाकर –> सेट करें –> ग्रिड लाइन्स का इंटरवल एवं –> मेजर ग्रिड लाइन्स (हर कितनी लाइन्स पर बोल्ड लाइन) एवं –> ग्रिड कलर (डिफॉल्ट ग्रे)
Snap to Grid View > Snap To > Grid (Ctrl+Y) से ऑब्जेक्ट्स ग्रिड पर चिपकते हैं –> Alt दबाकर अस्थायी रूप से स्नैपिंग बंद किया जा सकता है –> Shift+Ctrl+Y से ग्रिड की सेटिंग्स का डायलॉग बॉक्स खोल सकते है। 3. Dynamic Guides (डायनामिक गाइड्स)
डायनामिक गाइड्स :-
View > Dynamic Guides (Alt+Shift+D)
यह ऑब्जेक्ट मूव करते समय स्मार्ट गाइड लाइन्स दिखाता है -> एंगल गाइड्स (45°, 90° आदि) दिखता है एवं -> स्पेसिंग गाइड्स (समान दूरी दिखाता है)
Grid और Rulers में अंतर
| फीचर | Rulers | Grid |
| दिखावट | किनारे पर स्केल | पूरे कैनवास पर लाइन्स/डॉट्स |
| मुख्य उपयोग | मापन और गाइड्स | अलाइनमेंट और स्पेसिंग |
| कस्टमाइजेशन | यूनिट्स और ओरिजिन बदल सकते हैं | लाइन्स का इंटरवल बदल सकते हैं |
| शॉर्टकट | Ctrl+Shift+R | Ctrl+Y |
Corel DRAW में इमेज और ग्राफिक्स को ट्रेस करना
ट्रेसिंग :-
ट्रेसिंग (PowerTRACE) एक प्रक्रिया है जिसमें रास्टर इमेज (JPEG/PNG) को वेक्टर ग्राफिक में बदला जाता है। इससे इमेज को बिना क्वालिटी खोए किसी भी साइज में स्केल (बड़ा या छोटा) किया जा सकता है।
ट्रेसिंग के प्रकार:-
1- ऑटोमेटिक ट्रेसिंग (PowerTRACE)
इमेज सिलेक्ट करें -> Bitmap -> Outline Trace पर जाएं -> यहाँ ६ विकल्प मिलेंगे इनमें से आवश्यकतानुसार सलेक्ट करें
Quick Trace: फास्ट लेकिन बेसिक
Centerline Trace: लाइन आर्ट के लिए
Outline Trace: डिटेल्ड ट्रेसिंग के लिए
Logo: हाई कॉन्ट्रास्ट इमेज के लिए
Clip Art: मल्टीकलर ग्राफिक के लिए
Photo: फोटोरियलिस्टिक के लिए
2- मैनुअल ट्रेसिंग (पेन टूल) :
- Pen Tool (P) सिलेक्ट करें
- इमेज के आउटलाइन पर नोड्स बनाएं
- Shape Tool (F10) से कर्व्स एडजस्ट करें
3- पावर TRACE का उपयोग :
- File > Import से इमेज लोड करें
- इमेज सिलेक्ट कर Bitmap > Outline Trace > High Quality Image चुनें
- ट्रेस सेटिंग्स एडजस्ट करें:
Detail:- हाई (अधिक डिटेल) के लिए , -> Smoothing: मीडियम डिटेल के लिए -> Corner Smoothness: मीडियम डिटेल के लिए
इसके पश्चात ->
- Preview बटन से रिजल्ट चेक करें
- OK पर क्लिक करें
अच्छी ट्रेसिंग के लिए हमेशा :-
✔ हाई-कॉन्ट्रास्ट इमेज का उपयोग करें
✔ 300 DPI या अधिक रेजोल्यूशन वाली इमेज
✔ सिंपल बैकग्राउंड वाली इमेज चुनें
✔ Trace बाद में नोड्स को मैन्युअली एडजस्ट करें
ट्रेसिंग के बाद के स्टेप्स :-
- इमेज को Ungroup (Ctrl+U) करें
- Shape Tool (F10) से इमेज के नोड्स एडजस्ट करें
- Color Palette से कलर चेंज करें
- Outline (F12) से बॉर्डर मोटाई बदलें
MCU University exam Questions:
१ . वेक्टर और रास्टर ग्राफिक्स में उदहारण सहित अंतर बताइये। जून २०२६
२ . JPEG, BMP, DIB, EPS और TIF इमेज फाइल फॉर्मेट्स का वर्णन कीजिये। जून २०२६
३ . Coral Draw क्या है ? इसके उपयोग और लाभ बताइये। जून २०२६
4 . Coral Draw के यूजर इंटरफेस का वर्णन कीजिये। जून २०२६