Unit IV- Adobe Premier: Introduction, Area of use, Setting up new Project

Adobe Premiere Pro का  परिचय Introduction:-

Adobe Premiere Pro एक प्रोफेशनल वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर है। इसे  Adobe Systems द्वारा विकसित किया गया है। यह फिल्म, टीवी और वेब वीडियो एडिटिंग के लिए व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है।

 यह Windows & mac OS दोनों पर चलता है। इसे Adobe Creative Cloud के साथ इंटीग्रेटेड किया गया है। इसमें  AI-बेस्ड टूल्स (जैसे Auto Ducking, Scene Edit Detection) के साथ काम करने की सुविधा है।

मुख्य विशेषताएँ (Key Features):-

✔ मल्टी-ट्रैक एडिटिंग – इसमें एक साथ कई वीडियो और ऑडियो लेयर्स पर काम कर सकते है।
✔ 4K, 8K और HDR सपोर्ट – उससे हाई-रिज़ॉल्यूशन के वीडियो की भी एडिटिंग कर सकते है।
✔ डायनामिक लिंक – After Effects, Photoshop और Audition के साथ इंटीग्रेशन।
✔ ऑटोमेशन टूल्स – इसमें Auto Reframe, Speech-to-Text (सबटाइटल जनरेशन), और Color Match जैसी सुविधाएँ उपलब्ध है।
✔ प्रोफेशनल इफेक्ट्स & ट्रांजिशन – Lumetri Color, Keyframing, और बिल्ट-इन टेम्प्लेट्स।

Adobe Premiere Pro के प्रमुख उपयोग (Applications):-

Adobe Premiere Pro का उपयोग विभिन्न क्षेत्रों में पेशेवर स्तर की वीडियो संपादन आवश्यकताओं के लिए किया जाता है। Adobe Premiere Pro एक वर्सेटाइल टूल है। इसका उपयोग फिल्म निर्माण से लेकर सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएशन तक विभिन्न क्षेत्रों में किया जाता है। यह पेशेवरों और शौक़ीनों दोनों के लिए उपयुक्त है।

 इसके प्रमुख उपयोगों की सूची निम्नाकित  है:-

1. फिल्म निर्माण (Film Production) – बॉलीवुड/हॉलीवुड फिल्मों के संपादन में, शॉर्ट फिल्म्स और डॉक्यूमेंट्री फिल्म्स के लिए।

2. टेलीविजन उद्योग (Television Industry) – TV शो और सीरियल की एडिटिंग ,न्यूज बुलेटिन तैयार करने में एवं  रियलिटी शोज के लिए वीडियो एडिटिंग करने मिन उपयोग होता है।

3. डिजिटल मार्केटिंग (Digital Marketing) – यूट्यूब वीडियो , सोशल मीडिया कंटेंट (Instagram, Facebook) , विज्ञापन वीडियो (Ads) और प्रोमो वीडियो बनाने में उपयोग करते है।

4. कॉर्पोरेट क्षेत्र (Corporate Sector) –  कंपनी प्रेजेंटेशन , ट्रेनिंग वीडियोज और ट्यूटोरियल्स  एवं  प्रोडक्ट डेमो वीडियो तैयार करने में।

5- शिक्षा क्षेत्र (Education Sector) – ऑनलाइन कोर्सेज के लिए वीडियो लेक्चर तैयार करने में , एजुकेशनल ट्यूटोरियल्स  एवं वर्चुअल क्लासरूम कंटेंट तैयार करने में।

6. इवेंट्स और वेडिंग (Events & Weddings) –  वेडिंग वीडियो एडिटिंग , इवेंट हाइलाइट्स वीडियो , म्यूजिक वीडियोज (MVs) तैयार करने में

7. मोशन ग्राफिक्स (Motion Graphics) – टाइटल सीक्वेंस और इंट्रो बनाने में, एनिमेटेड इन्फोग्राफिक्स तैयार करने एवं  विजुअल इफेक्ट्स जोड़ने में

8. गेमिंग कंटेंट (Gaming Content)- गेमिंग वॉकथ्रू वीडियो , गेम स्ट्रीम हाइलाइट्स तैयार करने एवं  एस्पोर्ट्स टूर्नामेंट वीडियो एडिटिंग में

Adobe Premiere Pro में नया प्रोजेक्ट  सेट करना:-

स्टेप्स:

  1. Adobe Premiere Pro खोलें > “New Project” बटन पर क्लिक करें (या File मीनू के अंदर → New → Project पर क्लिक करें
  2. बेसिक सेटिंग्स:-
    • Project Name: प्रोजेक्ट का नाम टाइप करें (उदाहरण: “My_ShortFilm”)
    • Location: प्रोजेक्ट सेव करने के लिए फोल्डर चुनें
    • Disk Cache: स्क्रैच डिस्क लोकेशन सेट करें (अनुशंसित: SSD ड्राइव)
  3. इम्पोर्टेंट सेटिंग्स :-
    • General टैब:
      • Renderer: “Mercury Playback Engine” चुनें।
      • Video Rendering: GPU Acceleration (यदि आपकी ग्राफिक्स कार्ड सपोर्ट करती है)
    • Scratch Disks टैब:
      • सभी ऑप्शन्स के लिए “Same as Project” चुनें।
    • Ingest Settings (यदि आवश्यक हो):
      • Proxy Creation: HD प्रॉक्सी बनाने के लिए चालू करें (4K फुटेज के लिए उपयोगी)।
  4. Sequence बनाना :-
    • File → New → Sequence (या Ctrl+N)
    • Sequence Preset चुनें:
      • DSLR/मोबाइल वीडियो के लिए: “HDV 1080p” या “4K UHD”
      • फिल्मों के लिए: “ARRI” या “RED” प्रीसेट्स
      • YouTube/Social Media के लिए: “HD 1080p” या “Square Video (1080×1080)”
    • सेटिंग्स कस्टमाइज करें (यदि आवश्यक हो):
      • Timebase: 24fps (फिल्म), 25fps (PAL), 30fps (NTSC)
      • Pixel Aspect Ratio: “Square Pixels (1.0)”
      • Audio: 48000 Hz Sample Rate
  5. मीडिया इम्पोर्ट करना
    • Project पैनल में राइट-क्लिक करें → Import -> अपने वीडियो, ऑडियो और इमेज फाइल्स चुनें
    • Media Browser का उपयोग करके भी फाइल्स खोज सकते हैं
  6. प्रोजेक्ट को व्यवस्थित करना:-
    • Bin (फोल्डर) बनाएं:
      • Right-click → New Bin
      • अलग-अलग बिन्स में “Footage”, “Audio”, “Graphics” आदि रखें
    • कलर कोडिंग:
      • क्लिप्स पर राइट-क्लिक → Label → अलग-अलग रंग चुनें
  7. सेव करना :-
    • Ctrl+S दबाकर प्रोजेक्ट को नियमित रूप से सेव करें
    • Auto Save चालू करें: Edit → Preferences → Auto Save

टिप्स:

✔ हमेशा अपने original footage की एक बैकअप कॉपी रखें
✔ प्रोजेक्ट शुरू करने से पहले sequence settings दोबारा चेक कर लें
✔ 4K फुटेज के लिए Proxy Workflow का उपयोग करें


MCU University exam Questions:-

प्र०1-  एडोब प्रीमियर को समझाइये।  फरवरी २०२२

प्र०2-  एडोब प्रीमियर में न्‍यू प्रोजेक्‍ट कैसे बनाते हैं? फरवरी २०२२

प्र०3-  एडोब प्रीमियर में सेव फाइल को कैसे इंपोर्ट करते हैं? समझाइये। एडोब प्रीमियर में वर्क स्‍पेश से आप क्‍या समझते हैं ? फरवरी २०२२