Unit II-Creating Special Objects Effects, Using Color Effects

CorelDraw के ऑब्जेक्ट में स्पेशल इफेक्ट्स बनाना:-

CorelDRAW में ऑब्जेक्ट्स (शेप्स, टेक्स्ट, इमेज) पर प्रोफेशनल स्पेशल  इफेक्ट्स डालने  के लिए निम्न टूल्स और टेक्निक्स का उपयोग किया जाता है

1. 3D & एक्सट्रूड इफेक्ट (3D Depth):-

उपयोग: इस इफेक्ट के उपयोग से लोगो, टाइटल्स को 3D लुक दे सकते है

ऑब्जेक्ट सिलेक्ट करें   ->  इंटरेक्टिव एक्सट्रूड टूल (लेफ्ट टूलबार) चुनें  ->  ऑब्जेक्ट पर ड्रैग करके डेप्थ बनाएं   ->  प्रॉपर्टी बार से लाइटिंग, कलर और रोटेशन एडजस्ट करें

टिप:

  • आब्जेक्ट में Bevels ऐड करने के लिए प्रॉपर्टी बार में Use Bevel चेक करें
  • Ctrl+E → से एक्सट्रूड डॉकर ओपन करें

2. ट्रांसपेरेंसी & ग्लास इफेक्ट:-

उपयोग: इस इफेक्ट्स के उपयोग से ऑब्जेक्ट में वॉटरमार्क, ग्लास बटन इफेक्ट आता है

ऑब्जेक्ट सिलेक्ट करें  ->  इंटरेक्टिव ट्रांसपेरेंसी टूल (ग्लास आइकन) चुनें  -> ऑब्जेक्ट पर ड्रैग करके ग्रेडिएंट ट्रांसपेरेंसी लगाएं  ->  ट्रांसपेरेंसी टाइप: यूनिफॉर्म, फाउंटेन, पैटर्न

मर्ज मोड (Multiply, Screen) से बैकग्राउंड के साथ ब्लेंड करें

3. ड्रॉप शैडो & न्यूमॉर्फिक इफेक्ट:-

उपयोग: इस इफेक्ट के उपयोग से ऑब्जेक्ट में  रियलिस्टिक शैडो, 3D बटन का इफेक्ट आता है

ऑब्जेक्ट सिलेक्ट करें   ->  ड्रॉप शैडो टूल (साइड टूलबार) चुनें   ->  ड्रैग करके शैडो पोजीशन सेट करें   ->  प्रॉपर्टी बार से फेड, ब्लर और कलर चेंज करें

टिप:  कॉन्टूर (Ctrl+F9) → ऑब्जेक्ट के चारों ओर मल्टीपल लेयर्स बनाएं

4. डिस्टॉर्शन & इन्वेलप इफेक्ट:-

उपयोग: इस टूल के उपयोग से ऑब्जेक्ट,  टेक्स्ट/शेप्स को विकृत या डिसटॉर्ट कर सकते है

ऑब्जेक्ट सिलेक्ट करें  -> इफेक्ट्स > इन्वेलोप (Ctrl+F7) चुनें  -> प्रीसेट मोड्स: आर्क, फिशआई, वेव  -> नोड्स को मैन्युअली एडिट करें

वैकल्पिक से : मेश टूल (M) की सहायता से → ग्रिड बनाकर कस्टम डिस्टॉर्शन कर सकते है

5. ब्लेंड & कंटूर इफेक्ट:-

A. ब्लेंड इफेक्ट (मॉर्फिंग) इस इफेक्ट के लिए ->  दो अलग-अलग ऑब्जेक्ट्स बनाएं  ->  ब्लेंड टूल (से साइड टूलबार) चुनें  -> पहले ऑब्जेक्ट से दूसरे पर ड्रैग करें   -> स्टेप्स और कलर ट्रांजिशन सेट करें

B. कंटूर इफेक्ट (ऑउटलाइन)   इस इफेक्ट के लिए  -> ऑब्जेक्ट सिलेक्ट करें   ->  इफेक्ट्स > कंटूर (Ctrl+F9) चुनें   -> इनर/आउटर ऑफसेट सेट करें

6. लेंस & ट्रांसफॉर्मेशन इफेक्ट:-

A. फिशआई लेंस इफेक्ट डालने के लिए  ->  इफेक्ट्स > लेंस (Alt+F3) ओपन करें   ->  फिशआई प्रीसेट सिलेक्ट करें  -> ऑब्जेक्ट पर अप्लाई करें

B. पर्सपेक्टिव इफेक्ट डालने के लिए     -> ऑब्जेक्ट सिलेक्ट करें  -> इफेक्ट्स > पर्सपेक्टिव चुनें  -> कॉर्नर हैंडल्स को ड्रैग करें


Tips :

✔ Ctrl+Q → टेक्स्ट/शेप को कर्व में कन्वर्ट करें (एडिट करने योग्य)
✔ PowerClip (Ctrl+F10) → इमेज को शेप के अंदर फिट करें
✔ Artistic Media Tool → ब्रश स्ट्रोक्स के साथ कस्टम इफेक्ट्स


CorelDRAW में कलर इफेक्ट्स का प्रयोग करना:-

CorelDRAW में आकर्षक कलर इफेक्ट्स डालने  के लिए निम्न प्रक्रिया कर सकते है :-

1. बेसिक कलर एप्लीकेशन :-

  • ऑब्जेक्ट सिलेक्ट करें और कलर पैलेट से सीधे कलर चुनें  – >
  • फिल टूल (G) दबाकर:  ->  यूनिफॉर्म फिल: सॉलिड कलर के लिए  या  फाउंटेन फिल: ग्रैडिएंट (दो या अधिक कलर्स का मिश्रण) के लिए  या पैटर्न फिल: टेक्सचर्ड पैटर्न के लिए या टेक्सचर फिल: रियलिस्टिक टेक्सचर  चुने .

2. एडवांस्ड कलर इफेक्ट्स :-

A. ग्रैडिएंट ट्रांजिशन के लिए  ->  ऑब्जेक्ट सिलेक्ट करें  ->  फिल टूल (G) > फाउंटेन फिल डायलॉग (F11) ओपन करें   – . टाइप चुनें: लीनियर, रेडियल, कोनिक या स्क्वायर   -> कलर स्टॉप्स एडिट करें और एंगल सेट करें

B. ट्रांसपेरेंसी इफेक्ट  के लिए ->  इंटरेक्टिव ट्रांसपेरेंसी टूल चुनें  -> प्रॉपर्टी बार से चुनें -> यूनिफॉर्म: समान पारदर्शिता के लिए या -> फाउंटेन: ग्रैडिएंट ट्रांसपेरेंसी  के लिए या  -> पैटर्न: टेक्सचर्ड ट्रांसपेरेंसी

C. कलर एडजस्टमेंट के लिए  -> फेक्ट्स > कलर करेक्शन मेनू पर जाएं फिर -> चुनें -> ब्राइटनेस/कंट्रास्ट: लाइटिंग एडजस्ट के लिए या  -> ह्यू/सैचुरेशन: कलर इंटेंसिटी  के लिए  या -> कलर बैलेंस: RGB/CMYK मिक्सिंग

3. स्पेशल कलर टेक्निक   :-

A. ब्लेंड मोड्स  के लिए  ->  दो ओवरलैपिंग ऑब्जेक्ट्स बनाएं  -> प्रॉपर्टी बार में ब्लेंड मोड चुनें-> मल्टीप्लाई: डार्कनिंग  के लिए  या -> स्क्रीन: लाइटनिंग के लिए या   -> ओवरले: कंट्रास्ट बढ़ाने के लिए

B. पावरक्लिप में कलर  के लिए  -> शेप बनाएं (जैसे सर्कल) ->  इफेक्ट्स > पावरक्लिप > नसाइड चुनें -> इमेज या ग्रैडिएंट सेलेक्ट करें

C. मेश फिल टूल के लिए   ->  मेश टूल (M) चुनें -> ग्रिड पर डबल क्लिक करके नोड्स बनाएं -> प्रत्येक सेक्शन को अलग कलर दें


टिप्स

✔ Ctrl+Shift+F11: कलर स्टाइल्स मैनेजर
✔ Alt+F3: लेंस इफेक्ट्स के साथ कलर वैरिएशन
✔ कलर हार्मोनी: कलर पैलेट में कॉम्प्लीमेंट्री कलर्स ढूंढें


MCU University exam Questions:

प्र०1   कोरल-ड्रा में कलर व ‘Fills’  को समझाइये।   फरवरी २०२२

प्र०2    कोरल ड्रॉ में लेयर का वर्णन कीजिए। जनवरी २०१९

प्र०3  टेक्‍स्‍ट के साथ मास्किंग इफेक्‍ट के उपयोग की कार्यप्रणाली लिखिये। जून २०१९

प्र०4   निम्‍न को समझाइये : जून २०१९

  • लेयर्स
  • कॉलम लेआउट
  • टेक्‍स्‍ट के स्‍पेशल इफेक्‍ट।

प्र०5   कोरल-ड्रा में कलर पैलेट का क्‍या उपयोग है ? इसमें डाक और फ्लोट किस प्रकार एप्‍लाई किया जाता है? समझाइये।  फरवरी २०२२