CorelDRAW Objects and using color profiles Computer hindi notes

Paper 4-Multimedia with Corel

Unit I
Unit II
Unit III
Unit IV
Unit V

Syllabus 2026- CorelDraw- Tool Panel, work space, Various size & formats of panels and layouts, File layouts and layout properties, Objects and using color profiles.

CorelDraw Objects and using color profiles

ऑब्जेक्ट्स:-

CorelDRAW में, हर चीज़ एक ऑब्जेक्ट होती है, जैसे:-

  • शेप्स (आयत, वृत्त, पॉलीगॉन)
  • टेक्स्ट (आर्टिस्टिक टेक्स्ट, पैराग्राफ टेक्स्ट)
  • इमेजेस (बिटमैप या वेक्टर) या
  • लाइन्स और कर्व्स (पेन टूल से बनी हुई)

ऑब्जेक्ट्स के गुण (Properties):-

1-फिल (Fill)– अंदरूनी रंग या ग्रेडिएंट
2-आउटलाइन (Outline) – ऑब्जेक्ट के बॉर्डर की मोटाई और रंग
3-साइज़ और पोजीशन लेयर और ऑर्डर (दूसरे ऑब्जेक्ट्स के सापेक्ष किसी ऑब्जेक्ट को सामने या पीछे रखना)

ऑब्जेक्ट्स मैनेजमेंट के टूल्स:-

1-पिक टूल (Pick Tool):- किसी ऑब्जेक्ट को सलेक्ट और मूव करने में इस ट्रूल का उपयोग करते है ।

2-एलाइन एंड डिस्ट्रिब्यूट (Arrange Menu):- ऑब्जेक्ट्स को सीधा करने में इस टूल का उपयोग होता है।
3-शेप टूल (Shape Tool / F10):- इस टूल की सहायता से ऑब्जेक्ट के नोड्स एडिट करके ऑब्जेक्ट का आकार बदल सकते है।
4-ऑब्जेक्ट मैनेजर (Docker→ Object Manager)→ इस टूल से सभी ऑब्जेक्ट्स की लेयर्स देखी जाती है।

कलर प्रोफाइल्स (Color Profiles):-

कोरल में कलर प्रोफाइल्स यह तय करते हैं कि, डिज़ाइन के रंग प्रिंट या स्क्रीन पर कैसे दिखेंगे।

मुख्य प्रोफाइल्स निम्न है:

RGB (Red, Green, Blue):-

इस कलर प्रोफाइल को डिजिटल डिस्प्ले (मोबाइल, वेब, टीवी) के लिए उपयोग किया जाता है। उदाहरण: सोशल मीडिया पोस्ट, वेब बैनर के लिए।

CMYK (Cyan, Magenta, Yellow, Key/Black)

इस कलर प्रोफाइल को प्रिंटिंग (बुक्स, ब्रोशर, विजिटिंग कार्ड) के लिए उपयोग किया जाता है। जैसे -बुक्स, ब्रोशर, विजिटिंग कार्ड के लिए। RGB की तुलना में इसकी कलर रेंज कम होती है

Pantone (Spot Colors)

इस कलर प्रोफइल को ‘इब्रांडेड लोगो’ या विशेष प्रिंटिंग के लिए उपयोग करते है। हर पैंटोन शेड का एक यूनिक कोड होता है।

CorelDraw में कलर प्रोफाइल सेट करना:-

1- नया डॉक्यूमेंट बनाते समय:- 

    File New → Color Mode (RGB/CMYK) चुनें

  • प्रिंट के लिए कलर कन्वर्ट करना:

    File→ Print→ Color Tab→ “Convert to CMYK” चेक करें

 कलर प्रोफाइल्स के फायदे :-

  • रंगों में एकरूपता (डिज़ाइन और प्रिंट में समान दिखेंगे)
  • प्रिंटिंग में कलर मिसमैच से बचाव
  • पैंटोन शेड्स का सटीक उपयोग (ब्रांड कलर्स के लिए)

Tip-

  • ऑब्जेक्ट्स CorelDRAW की बेसिक यूनिट्स हैं, जिन्हें एडिट और ऑर्गनाइज़ किया जा सकता है।
  • कलर प्रोफाइल्स डिज़ाइन की कलर एक्यूरेसी के लिए ज़रूरी हैं (खासकर प्रिंटिंग में)।
  • हमेशा डिजिटल (RGB) और प्रिंट (CMYK) के लिए अलग-अलग प्रोफाइल यूज़ करें।

University Exam Questions:

प्र०1- कोरल-ड्रा में कलर व ‘Fills’  को समझाइये।   फरवरी २०२२

error: Content is protected !!