Unit IV- Adobe Premier: Project Video Display, Project Panel, Timeline

Project Video Display:-

इस विंडो को  Program Monitor भी कहते हैं। यह Premiere Pro के दाएँ (Right Side) हिस्से में होता है। यह प्रोजेक्ट का “ऑउटपुट स्क्रीन” है।

इस जगह सुधार किए का रहे वीडियो का अंतिम प्रिव्यू देख सकते हैं। इसमें एडिट किया हुआ वीडियो (टाइमलाइन का फाइनल प्रिव्यू) दिखाई देता है। यह टाइमलाइन (Sequence) में किए गए बदलावों को रियल-टाइम में दिखाता है।

Program Monitor (Project Video Display) के मुख्य काम:-

टाइमलाइन का प्रिव्यू दिखाना– जो क्लिप्स टाइमलाइन पर रखी हैं, उनका ऑउटपुट यहाँ दिखता है।

सुधार के दौरान चेक करना – कट्स, ट्रांजिशन, इफेक्ट्स और कलर करेक्शन को यहाँ देख सकते हैं।

एक्सपोर्ट से पहले फाइनल चेक – वीडियो रेंडर या एक्सपोर्ट करने से पहले यहाँ प्रिव्यू ले सकते हैं।

प्लेबैक कंट्रोल्स – Play, Pause, Frame-by-Frame देखने के लिए बटन्स मिलते हैं।

Program Monitor के इंटरफेस के पार्ट्स:-

  1. वीडियो प्रिव्यू विंडो – यहाँ वीडियो दिखाई देता है।
  2. टाइमकोड – वीडियो की करंट पोजीशन (घंटे:मिनट:सेकंड:फ्रेम)।
  3. प्लेबैक कंट्रोल्स – Play, Pause, Forward, Backward, Loop आदि।
  4. सेटिंग्स बटन – Resolution, Quality, और अन्य डिस्प्ले ऑप्शन।
  5. मार्कर ऑप्शन्स – वीडियो में मार्कर लगाने के लिए।
  6. इफेक्ट्स कंट्रोल – ऑडियो/वीडियो इफेक्ट्स को एडजस्ट करने के लिए।

Program Monitor के कुछ महत्वपूर्ण कार्य:-

✔ Frame-by-Frame Editing (→ ← बटन से एक एक फ्रेम्स देखें)
✔ Loop Playback (वीडियो को लूप में चलाना)
✔ Safe Margins (टाइटल्स और एक्शन को सेफ जोन में रखने के लिए)
✔ Full Screen Preview (पूरी स्क्रीन पर प्रिव्यू देखें – ~ बटन दबाएँ)

Selected Clip Display (Source Monitor):-

‘Selected Clip Display’ को Source Monitor कहते हैं। इस जगह यह इम्पोर्ट किए हुए मीडिया क्लिप्स को एडिट करने से पहले देख सकते है। यहीं वीडियो को सुधार करके तैयार किया जाता है। यह क्लिप्स में इन-पॉइंट (शुरुआत) और आउट-पॉइंट (अंत) सेट करने में मदद करता है, जिसे बाद में टाइमलाइन में ड्रॉप कर सकते हैं।

Source Monitor (Selected Clip Display) के मुख्य काम:-

  1. क्लिप्स को प्रीव्यू करना – इम्पोर्ट की गई वीडियो/ऑडियो क्लिप्स को देखने के लिए।
  2. इन-पॉइंट और आउट-पॉइंट सेट करना – क्लिप के सिर्फ जरूरी हिस्से को टाइमलाइन में एड करने के लिए।
  3. मार्कर एड करना – क्लिप में महत्वपूर्ण पॉइंट्स को मार्क करने के लिए।
  4. क्लिप को ट्रिम करना – अनवांटेड पार्ट्स को हटाने के लिए।
  5. क्लिप को टाइमलाइन में इन्सर्ट करना – एडिटेड क्लिप को सीक्वेंस में जोड़ने के लिए।

Source Monitor के इंटरफेस के पार्ट्स:-

  1. वीडियो प्रिव्यू विंडो – यहाँ पर क्लिप दिखाई देती है।
  2. टाइमकोड – क्लिप की करंट पोजीशन (घंटे:मिनट:सेकंड:फ्रेम)।
  3. इन-पॉइंट (I) और आउट-पॉइंट (O) बटन – क्लिप की शुरुआत और अंत सेट करने के लिए।
  4. प्लेबैक कंट्रोल्स – Play, Pause, Forward, Backward, Loop आदि कार्य कर सकते है।
  5. इन्सर्ट (,) और ओवरराइट (.) बटन – क्लिप को टाइमलाइन में जोड़ने के लिए।
  6. मार्कर बटन (M) – क्लिप में मार्कर एड करने के लिए।

Source Monitor के कुछ महत्वपूर्ण कार्य:-

✔ क्लिप को डबल-क्लिक करके Source Monitor में खोलें
✔ I और O बटन से इन-पॉइंट/आउट-पॉइंट सेट करें
✔ , (कॉमा) बटन से क्लिप को टाइमलाइन में इन्सर्ट करें
✔ M बटन से मार्कर लगाएं

Source Monitor (Selected Clip Display)→ इस जगह का उपयोग क्लिप्स को सुधार करने से पहले तैयार करने के लिए करते है।

Program Monitor → यहाँ टाइमलाइन का फाइनल प्रिव्यू देखते है।

Project Panel (प्रोजेक्ट पैनल):-

यह Premiere Pro स्क्रीन के बाएँ (Left Side) हिस्से में होता है।

इसमें सभी इम्पोर्ट किए गए मीडिया (वीडियो, ऑडियो, इमेज), सीक्वेंस और बिन्स दिखाई देते हैं।

यहाँ से फाइल्स को टाइमलाइन या सोर्स मॉनिटर में खींच कर ला सकते हैं। यह सिर्फ एक लाइब्रेरी/स्टोरेज एरिया है, जहाँ आपका सारा मीडिया स्टोर रहता है।

  • Project Panel→ मीडिया स्टोरेज (जहाँ सभी फाइल्स रहती हैं)।
  • Program Monitor→ वीडियो का फाइनल प्रिव्यू (जहाँ एडिटिंग का रिजल्ट देखते हैं)।

Project Timeline Toolbar:-

टाइमलाइन टूलबार में जहाँ वीडियो/ऑडियो एडिटिंग के लिए सभी जरूरी टूल्स और विकल्प मौजूद होते हैं। यह टाइमलाइन के ऊपर या नीचे दिखाई देता है। यह एडिटिंग प्रक्रिया को आसान बनाता है।

Timeline Toolbar के मुख्य टूल्स और उनके काम:-

1. Selection Tool (V) – चयन करने का टूल -> क्लिप्स को सिलेक्ट, मूव या ट्रिम करने के लिए उपयोग किया जाता है।  ->  Shortcut: V

2. Track Select Tool (A) – ट्रैक सिलेक्शन टूल -> इसे पूरी ट्रैक (ऊपर/नीचे की सभी क्लिप्स) को एक साथ सिलेक्ट करने के लिए उपयोग करते है-> Shortcut: A

3. Ripple Edit Tool (B) – रिपल एडिट टूल की सहायता से क्लिप्स को ट्रिम करते समय बाकी क्लिप्स अपने-आप एडजस्ट हो जाती हैं। -> Shortcut: B

4. Razor Tool (C) – कटिंग टूल -> वीडियो/ऑडियो क्लिप को काटने (Split) के लिए->  Shortcut: C

5. Pen Tool (P) – पेन टूल -> कीफ्रेम्स एड करने, ऑडियो लेवल या इफेक्ट्स को एडजस्ट करने के लिए। -> Shortcut: P

6. Hand Tool (H) – हैंड टूल -> टाइमलाइन को लेफ्ट-राइट स्क्रॉल करने के लिए->   Shortcut: 

7. Zoom Tool (Z) – जूम टूल टाइमलाइन को जूम इन/आउट करने के लिए उपयोग करते है – > Shortcut: Z

Timeline Toolbar के अन्य महत्वपूर्ण ऑप्शन्स:

1-Snapping (स्नैपिंग) – क्लिप्स को ऑटोमैटिक जोड़ने के लिए (S से On/Off)।
2-Linked Selection (लिंक्ड सिलेक्शन) – वीडियो और ऑडियो क्लिप्स को एक साथ सिलेक्ट करने के लिए।
3-Track Lock (ट्रैक लॉक) – किसी ट्रैक को लॉक करने के लिए ताकि गलती से एडिट न हो।
4-Mute/Solo (म्यूट/सोलो) – ऑडियो ट्रैक को म्यूट करने या सिर्फ एक ट्रैक सुनने के लिए।

टाइमलाइन टूलबार कहाँ मिलेगा:-

अगर टूलबार दिखाई नहीं दे रहा है, तो Window मीनू में -> Tools बटन से इसे ऑन करें।

यह टाइमलाइन विंडो के ऊपर (या कभी-कभी नीचे) दिखाई देता है।


MCU University exam Questions:

प्र०1  –  एडोब प्रीमियर को समझाइये।  फरवरी २०२२

प्र०2  एडोब प्रीमियर में न्‍यू प्रोजेक्‍ट कैसे बनाते हैं? फरवरी २०२२

प्र०3  एडोब प्रीमियर में सेव फाइल को कैसे इंपोर्ट करते हैं? समझाइये। एडोब प्रीमियर में वर्क स्‍पेश से आप क्‍या समझते हैं ? फरवरी २०२२