Unit II- CorelDraw Text Tools and Text Properties

टेक्स्ट टूल्स (Text Tools):-

कोरलड्रा में टेक्स्ट लिखने के तीन  तरीके है :-

  1. आर्टिस्टिक text
  2. पैराग्राफ text
  3. टेक्स्ट ऑन पाथ (Text on Path)

तीनों तरह के text, टेक्स्ट टूल से लिखे जाते है

 ‘text टूल’ को एक्टिव करने के लिए टूल बार से क्लिक करके  सेलेक्ट करें या कीबोर्ड में F8 बटन प्रेस करें-

A. आर्टिस्टिक टेक्स्ट (Artistic Text):-

इस text को लिखने के लिए सलेक्ट किये हुए text टूल से ड्राइंग पेज के अन्दर जहाँ text लिखना है क्लिक करके टाइप करना शुरू कर दें।

इस text का उपयोग छोटे हेडलाइन्स, लोगो टेक्स्ट, सजावटी टेक्स्ट के लिए होता है। यह वेक्टर-आधारित text है इसे बिना क्वालिटी लॉस के स्केल कर सकते हैं अर्थात text को बिना गुनवत्ता कम किये बड़ा छोटा कर सकते है।

B. पैराग्राफ टेक्स्ट (Paragraph Text):-

इसे  लिखने के लिए ड्राइंग पेज के उपर ड्रैग करके टेक्स्ट बॉक्स बनाएं। टेक्स्ट, इस बाक्स के अन्दर टाइप होगा . इसका उपयोग लंबे कंटेंट (आर्टिकल्स, ब्रोशर, न्यूजलेटर) लिखने  के लिए होता है।

यह टेक्स्ट,  टेक्स्ट फ्लो और कॉलम को सपोर्ट करता है। इसमें बुलेट्स, नंबरिंग और एलाइनमेंट ऑप्शन्स दे सकते है।

C. टेक्स्ट ऑन पाथ (Text on Path):-

इसका उपयोग कर्व्ड लाइन्स/शेप्स पर टेक्स्ट लिखने के लिए किया जाता है।

प्रक्रिया –  पेन टूल से कर्व बनाएं -> टेक्स्ट टूल से कर्व पर क्लिक करके टाइप करें।

Text Properties (टेक्स्ट प्रॉपर्टीज़) :-

 CorelDRAW में Text Properties (टेक्स्ट प्रॉपर्टीज़) पैनल को निम्न तरीकों से एक्सेस और एडिट कर सकते हैं:-

मेन्यू बार से :-
Text (टेक्स्ट) -> Text Properties (टेक्स्ट प्रॉपर्टीज़) (Ctrl + T)

प्रॉपर्टी बार से (Property Bar):-

जब  टेक्स्ट सिलेक्ट करते हैं, तो ऊपर प्रॉपर्टी बार में टेक्स्ट से संबंधित ऑप्शन्स दिखाई देते हैं।

डॉकर से (Docker):-

Window (विंडो) menu > Dockers (डॉकर्स) -> Text Properties (टेक्स्ट प्रॉपर्टीज़)

 मुख्य Text Properties (टेक्स्ट सेटिंग्स):-

कोरल ड्रा में टेक्स्ट की निम्न  प्रापर्टी बदली जा सकती है :-

A. फ़ॉन्ट और स्टाइल (Font & Style)

  • फॉन्ट फैमिली: टेक्स्ट का फ़ॉन्ट बदलें (जैसे Arial, Times New Roman)।
    • फॉन्ट साइज: PT या इंच में
  • Style: बोल्ड (B), इटैलिक (I), अंडरलाइन (U)।

B. पैराग्राफ फॉर्मेटिंग अलाइनमेंट (Alignment)

  • एलाइनमेंट: Left/Right/Center/Justify: टेक्स्ट अलाइनमेंट सेट करें।
  • Vertical Alignment: टेक्स्ट को ऊपर, नीचे या बीच में अलाइन करें।

C. स्पेसिंग (Spacing)

  • Character Spacing: अक्षरों के बीच की दूरी (केरनिंग/ट्रैकिंग)।
  • Line Spacing: लाइनों के बीच की दूरी (Leading)।
  • Word Spacing: शब्दों के बीच की दूरी।

D. पैराग्राफ सेटिंग्स (Paragraph Settings)

  • Bullets & Numbering: लिस्ट के लिए बुलेट या नंबरिंग डालें।
  • Indents: पैराग्राफ इंडेंट (बाएँ/दाएँ/फर्स्ट लाइन)।
  • Drop Cap ड्रॉप कैप: बड़ा शुरुआती अक्षर (ड्रॉप कैप)।  पैराग्राफ के पहले अक्षर को बड़ा बनाएं

E. टेक्स्ट इफेक्ट्स (Text Effects)

  • Fill & Outline: टेक्स्ट का रंग और आउटलाइन बदलें।
  • Shadow/Contour/Extrude: 3D इफेक्ट्स जोड़ें।
  • Envelope Distortion: टेक्स्ट को किसी शेप में डिस्टॉर्ट करें।

F. टेक्स्ट डायरेक्शन (Text Direction)

  • Horizontal/Vertical: टेक्स्ट को खड़ा या आड़ा करें।

G. एडवांस्ड टेक्स्ट ऑप्शन्स (Advanced Text Options)

  • OpenType Features: लिगेचर, स्वाश, आदि (पेशेवर टाइपोग्राफी)।
  • Find & Replace: टेक्स्ट में शब्द ढूँढ़ें और बदलें।
  • Spell Check: स्पेलिंग चेक करें।

H. एडवांस्ड टेक्स्ट इफेक्ट्स

टेक्स्ट रैप (Text Wrap):-  इमेज के चारों ओर टेक्स्ट को फ्लो कराएं

टेक्स्ट टू कर्व (Fit Text to Path):-  टेक्स्ट को सर्कल/शेप पर फिट करें

I. टेक्स्ट कन्वर्जन टूल्स

  • कन्वर्ट टू कर्व्स (Ctrl+Q): टेक्स्ट को एडिटेबल वेक्टर शेप में बदलें
  • टेक्स्ट टू बिटमैप: प्रिंटिंग के लिए (लेकिन एडिटिंग नहीं कर सकते)

MCU , University Exam Questions:-

प्र०1    टेक्‍सट टूल तथा डिमिनेशन (dimension tool)  टूल पर संक्षिप्‍त टिप्‍पणी लिखिए। – फरवरी २०२२

प्र०2   कोरल-ड्रा में विभिन्‍न टेक्‍सट मोडस की व्‍याख्‍या कीजिए। क्‍या इन टेक्‍सट मोडस को परिवर्तित किया जा सकता हैं ? यदि हॉं, तो कैसे ? –    फरवरी २०२२

प्र०3   सभी टेक्‍स्‍ट विशेषताओं और टेक्‍स्‍ट को फॉर्मेट करने के विभिन्‍न तरीकों का वर्णन कीजिए। – फरवरी २०१९

प्र०4   कोरल ड्रॉ के पेज लेआउट फीचर्स पर संक्षेप में लिखिये। – – जनवरी २०१९

प्र०5    कोरल ड्रॉ में विजिटिंग कार्ड तैयार करने के लिए चरण लिखिए।  — जनवरी २०१९

प्र०6     टेक्‍स्‍ट टूल्‍स और टेक्‍स्‍ट के गुणों को लिखिये। – जून २०१९