Unit V-Sound Forge: Introduction, Interface

Sound Forge:-

Sound Forge एक प्रोफेशनल ऑडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर है। इसे विंडोज आपरेटिंग सिस्टम के लिए विकसित किया गया। इसे Sony Creative Software (अब MAGIX) द्वारा बनाया गया है। साउंड फ़ोर्ज सॉफ्टवेयर हाई-क्वालिटी ऑडियो रिकॉर्डिंग, एडिटिंग, मास्टरिंग और प्रोसेसिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

Sound Forge के मुख्य फीचर्स:-

1. प्रोफेशनल ऑडियो एडिटिंग

  • इसमें वेवफॉर्म (Waveform) और स्पेक्ट्रल (Spectral) एडिटिंग सपोर्ट होता है ।
  • इसमें Non-Destructive Editing होती है (मूल फाइल बिना डिलीट हुए एडिटिंग)।

2. हाई-क्वालिटी रिकॉर्डिंग

  • इसमें 24-bit/192 kHz तक की हाई-रिजॉल्यूशन ऑडियो रिकॉर्डिंग हो सकती है।
  • ASIO और VST ड्राइवर सपोर्ट।

3. ऑडियो इफेक्ट्स और प्रोसेसिंग

  • इसमें EQ, Noise Reduction, Reverb, Compression जैसे इफेक्ट्स पैदा कर सकते है।
  • इसमें VST3 और DirectX प्लगइन सपोर्ट है ।

4. मल्टीचैनल ऑडियो सपोर्ट

5.सराउंड साउंड और स्टीरियो ऑडियो एडिटिंग।

6. बैच प्रोसेसिंग (Batch Processing) –

इसमें एक साथ कई ऑडियो फाइल्स पर इफेक्ट्स लगा सकते है।

6. ऑडियो रिस्टोरेशन :-

इसमें पुराने या डैमेज्ड ऑडियो को रिपेयर करने के लिए टूल्स होते है।

Sound Forge के लिए उपयोग:-

इसका म्यूजिक प्रोड्यूसर्स (संगीत निर्माता), पॉडकास्टर्स और YouTubers,  फिल्म और गेम, ऑडियो एडिटर्स,  रेडियो और VOICE-OVER आर्टिस्ट्स,  ऑडियो इंजीनियर्स और साउंड डिज़ाइनर्स बहुतायत से उपयोग करते है ।

Sound Forge एक पावरफुल सिंगल-ट्रैक ऑडियो एडिटर है। यह हाई-क्वालिटी रिकॉर्डिंग, एडिटिंग और मास्टरिंग के लिए सबसे अच्छा है। अगर डिटेल्ड ऑडियो एडिटिंग चाहिए, तो यह एक बेहतरीन विकल्प है।

Sound Forge के इंटरफ़ेस:-

Sound Forge का इंटरफ़ेस एक प्रोफेशनल ऑडियो एडिटिंग वर्कस्पेस है जिसे विंडोज के लिए ऑप्टिमाइज़ किया गया है।  इसके मुख्य भाग निम्न है :-

1. मेन टूलबार (ऊपर वाला हिस्सा)

  • File Menu: यहाँ नई फाइल बनाने, खोलने और सेव करने के लिए विकल्प होते है।
  • Edit Tools: यहाँ कट, कॉपी, पेस्ट और अनडू जैसे बेसिक विकल्प रहते है।
  • Transport Controls: प्ले, स्टॉप, रिकॉर्ड और लूप प्लेबैक बटन उपलब्ध होते है।
  • Zoom Options: वेवफॉर्म को जूम इन/आउट करने के लिए।

2. वेवफॉर्म डिस्प्ले (मध्य भाग)

  • यहां ऑडियो, वेवफॉर्म या स्पेक्ट्रल व्यू में दिखाई देता है
  • दो मोड:
    • Waveform View: यह व्यू आसान एडिटिंग के लिए उपयोग करते है।
    • Spectral View: इसे आडियो फ़ाइल से शोर हटाने और बारीक सुधार के लिए उपयोग किया जाता है।

3. टाइमलाइन और सिलेक्शन टूल्स

  • टाइम रूलर: सटीक समय देखने के लिए
  • मार्कर टूल: महत्वपूर्ण सेक्शन्स को मार्क करने के लिए
  • सिलेक्शन टूल: ऑडियो के विशिष्ट हिस्सों को चुनने के लिए

4. इफेक्ट्स और प्रोसेसिंग पैनल (दायां हिस्सा)

  • इफेक्ट्स मेनू: EQ, Reverb, Compression जैसे इफेक्ट्स पैदा करता है।
  • प्रोसेसिंग टूल्स: नॉइज रिडक्शन, पिच करेक्शन आदि
  • बैच प्रोसेसर: एक साथ कई फाइलों पर इफेक्ट्स लगाने के लिए

5. स्टेटस बार (नीचे वाला हिस्सा)

  • ऑडियो की सैंपल रेट, बिट डेप्थ और फाइल साइज़ की जानकारी
  • प्लेबैक लेवल मीटर: वॉल्यूम लेवल चेक करने के लिए

6. विशेष फीचर्स:-

  • कस्टमाइज़ेबल लेआउट: विंडोज को अपने हिसाब से अरेंज कर सकते हैं
  • डार्क/लाइट मोड: आंखों के अनुकूल इंटरफ़ेस
  • कीबोर्ड शॉर्टकट्स: तेजी से काम करने के लिए

Sound Forge में फाइल को प्ले करने का तरीका:-

Sound Forge में ऑडियो फाइल को प्ले करने के लिए निम्न स्टेप्स फॉलो करते है:-

विधि 1: प्ले बटन का उपयोग करके

  1. Sound Forge सॉफ्टवेयर खोलें। फिर File मेनू में → Open (Ctrl + O) पर क्लिक करके अपनी ऑडियो फाइल सिलेक्ट करें।
  2. टूलबार में Play (▶) बटन दबाएं या स्पेसबार की दबाएं।
  3. रुकने के लिए Stop (■) बटन या फिर से स्पेसबार दबाएं।

विधि 2: कीबोर्ड शॉर्टकट्स

  • Play/Pause: Spacebar
  • Stop: Shift + Spacebar
  • Start से Play: Ctrl + Spacebar

विधि 3: ट्रांसपोर्ट मेनू का उपयोग

  1. Transport मेनू पर जाएं।
  2. Play, Pause, या Stop का चयन करें।

Sound Forge में ऑडियो फाइल्स  Basic Editing करें:-

Sound Forge में ऑडियो फाइल्स को एडिट करने के लिए निम्न प्रक्रिया अपनायें:-

1. ऑडियो फाइल ओपन करना

  • File→ Open (Ctrl + O) से ऑडियो फाइल सिलेक्ट करें।
  • आडियो फाइल वेवफॉर्म (Waveform) विंडो में दिखेगी।

2. ऑडियो का कुछ हिस्सा सिलेक्ट करना (Select & Cut/Copy/Paste)

  • माउस से ड्रैग करके वेवफॉर्म का वह हिस्सा चुनें जिसमें सुधार करना है।
  • कट (Cut): Ctrl + X (हटाने के लिए)
  • कॉपी (Copy): Ctrl + C
  • पेस्ट (Paste): Ctrl + V (किसी और जगह डालने के लिए)

3. ख़राब और ग़ैरज़रूरी हिस्सा हटाना:-

सिलेक्ट करके Delete बटन दबाएं या Edit → Delete (Del) बटन का उपयोग करें।

4. फेड इन/फेड आउट (Fade In & Fade Out)

ऑडियो को स्मूथ स्टार्ट/एंड देने के लिए यह प्रक्रिया अपनायें:

Fade In: सिलेक्ट करें → Process→ Fade→ In (Exponential/Gaussian)

Fade Out: सलेक्ट करें → Process→ Fade→ Out (Exponential/Gaussian)

5. आवाज़ कम ज़्यादा करना (Volume Adjust)

Process→ Volume→ Normalize (Ctrl + Shift + N) से ऑडियो को लाउडर बनाएं।

Process → Volume → Fade से मैन्युअली वॉल्यूम बदलें।

6. शोर हटाना (Noise Removal):-

Effects→ Noise Reduction → Spectral Repair से बैकग्राउंड नॉइज हटाएं।

7. फाइल सेव करना (Save Edited File)

Fileमेनू में जाकर→ Save As या (Ctrl + Shift + S) से सुधारी गयी फाइल सेव करें->इसे MP3, WAV, FLAC जैसे फॉर्मेट में एक्सपोर्ट भी कर सकते हैं।

  • Undo (Ctrl + Z)– गलती होने पर इस कमांड से पिछली जगह पर वापस जा सकते है।
  • Zoom (Ctrl + Mouse Scroll)– वेवफॉर्म को जूम इन/आउट करें।
  • Trim Tool (Ctrl + T)– अनवांटेड पार्ट्स को ट्रिम करें।

Sound Forge में ऑडियो रिकॉर्ड कैसे करें:-

Sound Forge में माइक्रोफोन या अन्य ऑडियो स्रोत से सीधे रिकॉर्डिंग करने के लिए निम्न प्रक्रिया करें:

1. रिकॉर्डिंग से पहले तैयारी->

माइक्रोफोन/इनपुट डिवाइस कनेक्ट करें-> अपना माइक, गिटार, या ऑडियो इंटरफ़ेस (Audio Interface) कंप्यूटर से कनेक्ट करें।

ऑडियो डिवाइस सेटअप करें -> Options→ Preferences के अंदर→ Audio Device पर जाएं-> Recording Device में अपना माइक/इनपुट सिलेक्ट करें -> Sample Rate & Bit Depth सेट करें (जैसे: 44100 Hz, 16-bit)।

2. नई रिकॉर्डिंग फाइल बनाना:-

File मीनू में→ New पर क्लिक करें या (Ctrl + N) बटन दबाएं-> Sample Rate, Channels (Mono/Stereo), और Bit Depth चुनें-> OK पर क्लिक करें (एक खाली वेवफॉर्म विंडो खुलेगी)।

3. रिकॉर्डिंग शुरू करें:-

Transport में→ Record या (Ctrl + R) पर क्लिक करें या रिकॉर्ड बटन (🔴) दबाएं।

Record Dialog Box खुलेगा->

Input Level चेक करें-> माइक में बोलें, नीचे बार मूव होना चाहिए (लाल न हो)।

Automatic Retake: गलती होने पर ऑटो री-रिकॉर्ड करने का ऑप्शन।

Start बटन दबाकर रिकॉर्डिंग शुरू करें।

4. रिकॉर्डिंग रोकना और सेव करना:-

Stop (■) बटन दबाकर रिकॉर्डिंग बंद करें।

File → Save As (Ctrl + Shift + S) से फाइल सेव करें (MP3, WAV, etc.)।

रिकॉर्डिंग टिप्स:

🔹 मॉनिटरिंग: रिकॉर्डिंग के दौरान सुनने के लिए Options→ ‘Monitor Input during Record’ को चालू करें।

🔹 पीछे से रिकॉर्ड (Punch-in): पहले से रिकॉर्डेड ऑडियो में नया ऑडियो जोड़ने के लिए ‘Punch-In Mode’ का उपयोग करें।

🔹 क्लिपिंग से बचें: इनपुट लेवल ज़्यादा न हो (लाल बार न दिखे)।

Sound Forge में Noise Reduction शोर कम करना:-

1. Noise Sample लेना (Noise Profile बनाना)

  1. ऑडियो फ़ाइल को Sound Forge में ओपन करें।
  2. उस हिस्से को सिलेक्ट करें जहाँ सिर्फ Noise (हिस्स, बैकग्राउंड हलचल) है (बिना किसी वॉइस या म्यूजिक के)।
  3. Effects (इफेक्ट्स) मीनू के अंदर -> Noise Reduction  में -> Capture Noise Print (Ctrl+Shift+P) पर क्लिक करें।
    • Effects (इफेक्ट्स)-> Noise Reduction-> Capture Noise Print (Ctrl+Shift+P) पर क्लिक करें -> इससे प्रोग्राम को पता चलेगा कि कौन-सा साउंड “Noise” है।

2. Noise Reduction Apply करना

  1. पूरी ऑडियो फ़ाइल को सिलेक्ट करें (Ctrl+A)।
  2. Effects-> Noise Reduction-> Noise Reduction (Ctrl+Shift+N) पर जाएँ।
  3. नए विंडो में सेटिंग्स एडजस्ट करें:-
    • Noise Reduction Level: शोर कम करने की मात्रा (ज्यादा करने से आवाज़ रोबोटिक लग सकती है)।
    • Attack/Release Time: शोर हटाने की स्पीड (डिफ़ॉल्ट पर छोड़ सकते हैं)।
  4. Preview बटन से चेक करें कि आवाज़ प्राकृतिक लग रही है या नहीं।
  5. OK दबाकर Apply करें।

3. अच्छे Results के Tips

  • कम Noise Reduction लगाएं (30-50% से शुरू करें), ज्यादा करने से आवाज़ खराब हो सकती है।
  • अगर शोर ज्यादा है, तो 2-3 बार थोड़ा-थोड़ा Noise Reduction लगाएं।
  • Spectrogram View (F9) से शोर वाले फ्रीक्वेंसीज़ को देखकर मैन्युअली हटा सकते हैं।

MCU University exam Questions:

प्र०1-   साउण्‍ड फोर्ज से आप क्‍या समझते हैं तथा इसकी सहायता से फाइल को कैसे प्‍ले किया जाता है ? फरवरी २०२२

प्र०2-  साउंड फोर्ज में बेसिक एडिटिंग को विस्‍तार से समझाइए और उदाहारण लिखिए।  फरवरी २०२२