Importing Image, graphics in CorelDraw layout Computer Hindi Notes

Paper 4-Multimedia with Corel

Unit I
Unit II
Unit III
Unit IV
Unit V

Syllabus 2026: Importing Images and graphics in Corel draw layout, Creating shapes and editing shapes, Drawing curves and editing curves, Creating special text effects, Creating special object effects, Using color effects.

Importing Image, Graphics:-

CorelDRAW में इमेज और ग्राफ़िक्स,  Ctrl+I, Drag & Drop, या Copy-Paste का उपयोग करके इम्पोर्ट कर  सकते हैं। वेक्टर फाइल्स (SVG, AI) को एडिट करना ज्यादा बेहतर होता है, जबकि JPG/PNG को PowerTRACE से वेक्टर में बदल सकते हैं

कोरलड्रा में इमेज/ग्राफ़िक्स इम्पोर्ट करने के निम्न तरीके उपयोग किये जा सकते है:-

Method 1: File-> Import (सबसे आसान तरीका):-

  1. File-> Import (या Ctrl+I) पर क्लिक करें।
  2. अपनी इमेज/ग्राफ़िक फाइल (JPEG, PNG, SVG, AI, PDF, आदि) सिलेक्ट करें।
  3. Open पर क्लिक करें।
  4. अब कैनवास पर क्लिक करके इमेज प्लेस करें (या ड्रैग करके साइज़ एडजस्ट करें)।

Method 2: Drag & Drop (सीधे खींचकर):-

  • अपने कंप्यूटर से इमेज फाइल को सीधे CorelDRAW के कैनवास पर ड्रैग करके छोड़ें।
  • यह ऑटोमेटिकली इम्पोर्ट हो जाएगी।

Method 3: Copy-Paste (क्लिपबोर्ड से):-

  1. किसी भी सॉफ्टवेयर (Photoshop, Browser, आदि) से इमेज कॉपी (Ctrl+C) करें।
  2. CorelDRAW में पेस्ट (Ctrl+V) करें।

इम्पोर्ट करने के लिए सपोर्टेड फाइल फॉर्मेट्स:-

CorelDRAW निम्न फाइल टाइप्स को सपोर्ट करता है:-

इमेज टाइपफाइल एक्सटेंशन
रास्टर इमेज (फोटोज़)JPG, PNG, GIF, BMP, TIFF
वेक्टर ग्राफ़िक्सSVG, AI (Adobe Illustrator), EPS, PDF
CorelDRAW फाइल्सCDR, CPT (Corel PHOTO-PAINT)
अन्य डिज़ाइन फाइल्सPSD (Photoshop), DWG (AutoCAD)

4. इम्पोर्ट की हुई इमेज को एडिट करना:-

  • वेक्टर इमेज (SVG/AI/EPS)→ सीधे Shape Tool (F10) से एडिट करें।
  • रास्टर इमेज (JPG/PNG)PowerTRACE से(Ctrl+T)→ बिटमैप को वेक्टर में बदलें। -> Effects > Adjust→ कलर, ब्राइटनेस, कंट्रास्ट बदलें।-> Crop Tool से→ इमेज क्रॉप करें।

MCU University Exam Questions:-

प्र०1   कोरल-ड्रा में इमेज को किस प्रकार Trace  किया जाता है? –  फरवरी २०२२

प्र०2   कोरल ड्रा में फाइल्‍स के इम्‍पोर्ट और एक्‍सपोर्ट को लिखिए। -जून २०१९


error: Content is protected !!