Creating Shapes and Editing Shapes | computer hindi notes

Paper 4-Multimedia with Corel

Unit I
Unit II
Unit III
Unit IV
Unit V

Syllabus 2026: Creating shapes and editing shapes, Drawing curves and editing curves, Creating special text effects, Creating special object effects, Using color effects.

Creating Shapes:-

CorelDRAW में  विभिन्न प्रकार की शेप्स बना सकते हैं और उन्हें एडिट कर सकते हैं।

1. बेसिक शेप्स बनाना (Creating Basic Shapes):-

A. स्टैंडर्ड शेप्स टूल्स से:-

टूलशॉर्टकटउपयोग
Rectangle ToolF6आयत/वर्ग बनाने के लिए
Ellipse ToolF7वृत्त/अंडाकार बनाने के लिए
Polygon ToolYबहुभुज (3-500 भुजाओं तक)
Star ToolY (पॉलीगॉन टूल में)तारे बनाने के लिए
Spiral ToolAसर्पिल आकृतियाँ

टिप:

  • Shift दबाकर बनाएं → परफेक्ट सर्कल/स्क्वायर के लिए
  • Ctrl दबाकर बनाएं → फिक्स्ड एस्पेक्ट रेशियो के लिए

Method 2: Drag & Drop (सीधे खींचकर) :-

  • अपने कंप्यूटर से इमेज फाइल को सीधे CorelDRAW के कैनवास पर ड्रैग करके छोड़ें।
  • यह ऑटोमेटिकली इम्पोर्ट हो जाएगी।

B. फ्रीहैंड शेप्स बनाना:-

टूलशॉर्टकटउपयोग
Freehand ToolF5हाथ से ड्रॉइंग
Pen ToolPप्रोफेशनल कर्व्स
B-Spline Toolस्मूथ कर्व्स

शेप्स को एडिट करना (Editing Shapes):-

A. शेप को कर्व में बदलना:-

शेप सिलेक्ट करें   ->  Ctrl + Q दबाएं (Convert to Curves)  -> अब Shape Tool (F10) से एडिट करें

B. शेप के नोड्स के साथ प्रयोग /सुधार करके शेप बदलना:-

  • नोड जोड़ने के लिए: शेप टूल से पाथ पर डबल क्लिक करें
  • नोड हटाने के लिए: नोड सिलेक्ट करके Delete दबाएं
  • नोड टाइप बदलें: –

Cusp Node (तीखा कोण) के लिए या  Smooth Node (मुलायम कर्व) के लिए या  Symmetrical Node (सममित कर्व) के लिए

C. शेप्स को मॉडिफाई करना:-

निम्न टूल्स का उपयोग करके शेप्स को मोडिफाई कर सकते है-

टूलउपयोग
Shape Tool (F10)नोड्स को मूव/एडिट करें
Smudge Brushशेप को खींचकर डिफॉर्म करें
Roughen Brushकिनारों को अनियमित बनाएं
Virtual Segment Deleteअवांछित लाइन्स हटाएं

D. शेप्स को काटना/जोड़ना:-

दो शेप्स सिलेक्ट करें ->  Property Bar से शेप्स चुनें -> Weld (दोनों शेप को जोड़ने के लिए) ->  Trim (टूल से एक शेप से दूसरे को काट सकते है) -> Intersect (टूल से कॉमन एरिया रख सकते है)


CorelDRAW में कर्व्स बनाना:-

A. पेन टूल से कर्व्स बनाना (यह सबसे प्रिसाइज तरीका है):-

  1. Pen Tool (P) सिलेक्ट करें  ->  कैनवास पर क्लिक करके पहला नोड बनाएं  -> दूसरा पॉइंट पर क्लिक करके ड्रैग करें -> कर्व बनेगा ।
  2. Cusp Node बनाने के लिए क्लिक करके छोड़ दें/
  3. Smooth Node बनाने के लिए क्लिक करके ड्रैग करें।

B. फ्रीहैंड टूल से कर्व्स बनाना:-

  1. Freehand Tool (F5) सिलेक्ट करें > माउस को ड्रैग करके फ्रीहैंड कर्व बनाएं
  2. Property Bar में Smoothness बढ़ाकर कर्व को स्मूथ करें

C. बेसिक शेप्स को कर्व में बदलना:-

  1. कोई भी शेप (जैसे रेक्टेंगल) बनाएं -> Ctrl+Q दबाएं (Convert to Curves)
  2. अब Shape Tool से एडिट कर सकते हैं

CorelDRAW में कर्व्स  एडिट करना:-

कर्व्स में  निम्न तरीकों से फेरबदल कर सकते है

A. कर्व के नोड्स को निम्न टूल की सहायता से मैनेज कर सकते है:-

टूल/कमांडउपयोग
Shape Tool (F10)नोड्स को सिलेक्ट और मूव करने के लिए
Add Nodeकर्व पर डबल क्लिक करें या Property Bar से + बटन
Delete Nodeनोड सिलेक्ट करके Delete बटन दबाएं
Join Nodesदो नोड्स सिलेक्ट करके Property Bar से जॉइन करें

B. नोड का टाइप्स बदलना:-

  1. नोड सिलेक्ट करें
  2. Property Bar से निम्न आप्शन  चुनें:

Cusp Node: से तीखा कोण बनाता है -> Smooth Node से  मुलायम या सॉफ्ट  ट्रांजिशन होता है -> Symmetrical Node से दोनों साइड समान कर्व बनता है।

C. कर्व्स को निम्न टूल्स की सहायता से मॉडिफाई किया जाता है:-

टूलउपयोग
Shape Tool (F10)नोड्स और हैंडल्स को एडजस्ट करने के लिए
Smooth Toolकर्व को स्मूथ बनाएं
Smudge Toolकर्व को विकृत करें
Virtual Segment Deleteकर्व के सेक्शन डिलीट करने के लिए

D.  परफेक्ट कर्व्स बनाने के लिए टिप्स:-

  1. Alt+क्लिक से नोड्स को अलग से सिलेक्ट करें
  2. Ctrl दबाकर हैंडल्स को 15° इंक्रीमेंट्स में मूव करें
  3. Convert Line to Curve बटन से सीधी लाइन को कर्व में बदलें
  4. PowerTRACE से बिटमैप इमेज को कर्व्स में कन्वर्ट करें

MCU University Exam Questions:-

प्र०1   कोरल-ड्रा में शेपस कैसे बनाए जाते हैं? समझाइये। फरवरी २०२२

प्र०2  कोरल डिजाइन में लोगो डिजाइन की प्रक्रिया को समझाइये। जनवरी २०१९


error: Content is protected !!