Syllabus 2026- CorelDraw- Tool Panel, work space, Various size & formats of panels and layouts, File layouts and layout properties, Objects and using color profiles.
CorelDRAW File layout and layout properties-
फाइल लेआउट (File Layout):-
CorelDRAW में लेआउट का मतलब है डॉक्यूमेंट के पेजेस की व्यवस्था, इसमें निम्न सेटिंग शामिल हैं:-
- पेज का साइज़ और ओरिएंटेशन
- मार्जिन और प्रिंटिंग ब्लीड एरिया
- मल्टी-पेज डॉक्यूमेंट सेटअप
लेआउट प्रॉपर्टीज (Layout Properties):-
Layout→ Page Setup में जाकर निम्न प्रॉपर्टीज एडजस्ट करते है:
पेज साइज़ और ओरिएंटेशन:-
✅ Preset Sizes: A4, A3, Letter, Business Card आदि
✅ Custom Size: मैन्युअल डायमेंशन डालें (जैसे 100×100 mm)
✅ Portrait/Landscape: से पेज की दिशा बदलते है ।
ब्लीड और मार्जिन:-
✅ Bleed (3-5 mm): प्रिंटिंग के बाद पेपर की साइड कटिंग के लिए बाद रंग फैलाने के लिए मार्जिन
✅ Margins: टेक्स्ट/इमेज को पेज के किनारों से दूर रखें
मल्टी-पेज डॉक्यूमेंट:-
Insert/Delete Pages: Layout → Insert Page
Page Numbering: पेज नंबर ऐड करने के लिए Text Tool का उपयोग करें
मास्टर पेज (Master Page) का उपयोग:-
- View → Page Sorter में मास्टर पेज बनाएं
- इसमें कॉमन एलिमेंट्स जोड़ें, जैसे:- लोगो, हेडर/फूटर, पेज नंबर
- यह सभी पेजेस पर ऑटोमैटिक अप्लाई होगा
प्रिंट लेआउट चेक करना:-
- File → Print Preview से प्रिंट होने वाले डिज़ाइन को वेरिफाई करें
- कलर सेपरेशन (Color Separation): CMYK में प्रिंट के लिए
Tip-
- लेआउट प्रॉपर्टीज डॉक्यूमेंट की प्रोफेशनल सेटिंग्स तय करती हैं
- ब्लीड और मार्जिन प्रिंटिंग में गलतियाँ रोकते हैं
- मास्टर पेज टाइम बचाता है
University Exam Questions:
प्र०1- पेज की सेटिंग और डिजाइन में शामिल सोपानों के बारे में चर्चा कीजिए। फरवरी २०१९
प्र०2- सभी टेक्स्ट विशेषताओं और टेक्स्ट को फॉर्मेट करने के विभिन्न तरीकों का वर्णन कीजिए। फरवरी २०१९
प्र०3- समाचार-पत्र और पत्रिका के लिए लेआउट सेट करने के लिए स्टेप लिखिये। फरवरी २०१९
प्र०4- कोरल ड्रॉ के पेज लेआउट फीचर्स पर संक्षेप में लिखिये। जनवरी २०१९