Unit II-CorelDRAW में टेक्स्ट के लिए स्पेशल इफेक्ट्स कैसे बनाएँ

CorelDraw में टेक्स्ट पर स्पेशल इफेक्ट्स  प्रभाव बनाना:-

CorelDRAW में  टेक्स्ट को 3D, ग्रैडिएंट, शैडो, डिस्टॉर्शन और अन्य इफेक्ट्स देकर आकर्षक बना सकते हैं। यहां कुछ आसन तरीके है :

1. 3D टेक्स्ट इफेक्ट  > शॉर्टकट: Ctrl+E (Extrude)  की सहायता से अपने text में 3d प्रभाव डाल सकते है .

2. टेक्स्ट टूल (F8) से टेक्स्ट लिखें  >  इंटरेक्टिव एक्सट्रूड टूल (से साइड टूलबार) चुनें  > टेक्स्ट पर ड्रैग करके डेप्थ बनाएं  > प्रॉपर्टी बार से लाइटिंग और कलर एडजस्ट करें

3. ग्रैडिएंट/ट्रांसपेरेंसी इफेक्ट

टेक्स्ट सिलेक्ट करें   >  फिल टूल (G) > फाउंटेन फिल चुनें  > दो कलर्स सिलेक्ट करें (जैसे गोल्ड-ब्लैक)  > ट्रांसपेरेंसी टूल से ग्लास इफेक्ट दें

4. टेक्स्ट शैडो (ड्रॉप शैडो)  > शॉर्टकट: Ctrl+F3 (Shadow)

टेक्स्ट चुनें > ड्रॉप शैडो टूल (साइड टूलबार) सिलेक्ट करें > टेक्स्ट पर ड्रैग करके शैडो पोजीशन सेट करें > शैडो का कलर/ओपेसिटी बदलें  >

5. टेक्स्ट को कर्व/पाथ पर फ्लो करें

पेन टूल (P) से कोई कर्व बनाएं  > टेक्स्ट टूल से कर्व पर क्लिक करके टाइप करें  >  फिट टेक्स्ट टू पाथ ऑप्शन से एडजस्ट करें

6.डिस्टॉर्ट/इन्वेलोप इफेक्ट

टेक्स्ट सिलेक्ट करें > इफेक्ट्स > इन्वेलोप (Ctrl+F7) चुनें > प्रीसेट शेप्स (जैसे आर्क, वेव) से डिस्टॉर्ट करें

टिप्स:

✔ Ctrl+K → टेक्स्ट को कर्व में ब्रेक करके एडिट करें
✔ Ctrl+Q → टेक्स्ट को वेक्टर शेप में कन्वर्ट करें
✔ PowerTRACE → टेक्स्ट को इमेज से वेक्टर में बदलें

इन इफेक्ट्स से  लोगो, पोस्टर, बैनर आदि में प्रोफेशनल टेक्स्ट डिज़ाइन किया जा सकता है.

CorelDraw में Logo बनाने की Process:-

CorelDRAW में प्रोफेशनल लोगो डिज़ाइन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

1. नया डॉक्यूमेंट बनाएँ (Create New Document)

 File → New (Ctrl + N) दबाएँ  ->  Page Size: सेट करें -> Custom (लोगो के अनुसार, जैसे 500×500 पिक्सेल या 10×10 cm)  -> इसके बाद -> Color Mode चुने ->( CMYK प्रिंटिंग के लिए) या ( RGB डिजिटल उपयोग) फिर ->  Resolution सेट करें ->300 DPI (High Quality) रखें

2. बेसिक शेप्स बनाएँ (Basic Shapes)

लोगो की डिज़ाइन की आवश्यकतानुसार  टूलबॉक्स से शेप्स बनाएँ:

 Rectangle Tool (F6) के उपयोग से बॉक्स/फ्रेम बनायें –>  Ellipse Tool (F7)  के उपयोग से सर्कल या ओवल शेप बनायें –> या Freehand Tool (F5) –> के उपयोग से कस्टम ड्रॉइंग बनायें –>  इसके पश्चात    Text Tool (F8) के उपयोग से कंपनी नाम जोड़ लें ।

3.  लोगो में टेक्स्ट जोड़ने के लिए-

 Text Tool (F8) से क्लिक करके टाइप करें –> Font, Size एवं  Color प्रॉपर्टी बार से अपनी पसंद के अनुसार बदलें–> अगर टेक्स्ट को कर्व करना हो तो –> टेक्स्ट पर Right-Click करके → Convert to Curves (Ctrl + Q) पर क्लिक करें –>  Shape Tool (F10) से लेटर्स को कस्टमाइज़ करें।

4. लोगो में  कलर और फिल (Color & Fill) देने के लिए –>

 Color Palette (स्क्रीन के दाएँ में उपस्थित ) से कलर चुनें –>  ग्रेडिएंट इफेक्ट डालने के लिए –> Fountain Fill Tool (G) का उपयोग करें –>       Outline Tool (F12) के उपयोग से लोगो के  बॉर्डर की थिकनेस एवं कलर बदल सकते है

5. और सुन्दर  इफेक्ट्स देने के लिए –>

Blend Tool से  दो ऑब्जेक्ट्स को मिक्स करने के लिए उपयोग करें –> Drop Shadow से  लोगो को 3D लुक देने के लिए उपयोग कर सकते है –> Contour Tool की सहायता से  आउटलाइन बना सकते है ।

6. लोगो को फाइनलाइज़ करें (Finalize Logo)

 Group (Ctrl + G) टूल से सभी ऑब्जेक्ट्स को ग्रुप करें  –>  Align & Distribute (Ctrl + Shift + A) टूल से लोगो को सेंटर में करें –>

Export (Ctrl + E) से लोगो को   PNG (ट्रांसपेरेंट बैकग्राउंड के लिए) फार्मेट में एक्सपोर्ट करने के लिए  चुनें या

PDF (प्रिंटिंग और वेक्टर के लिए) या SVG/EPS (वेक्टर फॉर्मेट) के लिए चुन सकते है।

7. सेव करें (Save File)

लोगो को सेवा करने के लिए File → Save As (Ctrl + Shift + S) पर क्लिक करें –> CDR (CorelDRAW फॉर्मेट) एडिटिंग के लिए चुनें  या –>   JPEG/PNG फार्मेट  वेब या सोशल मीडिया के लिए चुन कर सेव करे।


MCU University Exam Questions :

प्र०१  निम्‍न के लिए स्‍टेप लिखिये : फरवरी २०१९

  • Brochure  डिजाइनिंग
  • लोगो डिजाइनिंग
  • मैगजीन डिजाइनिंग

प्र०2    कोरल ड्रॉ में विजिटिंग कार्ड तैयार करने के लिए चरण लिखिए। — जनवरी २०१९

प्र०3  कोरल डिजाइन में लोगो डिजाइन की प्रक्रिया को समझाइये। –जनवरी २०१९

प्र०3    लोगो डिजाइन को परिभाषित कीजिये। कोरल ड्रॉ का प्रयोग करते हुए एक शादी निमंत्रण पत्र को बनाने की प्रक्रिया बताइये। — जून २०१९