Variable:-
मेमोरी एक निश्चित जगह (containers for storing data) है जिसमें हम अपनी सुविधानुसार ‘वैल्यू’ स्टोर कर सकते है। इस वैल्यू को प्रोग्राम execution के समय कभी भी बदला जा सकता है।
कम्प्यूटर की मेमोरी में Variable स्टोरेज एरिया का एक भाग होता है जिसे नाम दिया जाता है। इस ‘नामांकित मेमोरी एरिया’ को हमारे program उपयोग कर सकते है। VB.Net में सभी Variable का एक निश्चित type होता है, जो Variable की size और memory layout, तय करता है।
Data type:–
डेटा टाइप यह बताता है की किसी वैरिएबल में किस प्रकार का डाटा सुरक्षित किया जायेगा। यह एक व्यापक प्रणाली है जिसका उपयोग विभिन्न प्रकार के वैरिएबल या फंक्शन को डेक्लयर करने के लिए किया जाता है। वारिएबल का टाइप यह भी सुनिश्चित करता है की वैरिएबल मेमोरी में कितना स्थान घेरेगा।
VB.Net की कुछ बेसिक data types निम्नलिखित है :-
| डेटा टाइप | उदाहरण |
| Integral types | SByte, Byte, Short, UShort, Integer, UInteger, Long, ULong and Char |
| Floating point types | Single तथा Double |
| Decimal types | Decimal |
| Boolean types | इसमें सिर्फ दो वैल्यू होती है true or false |
| Date types | date |
VB.Net Variable Declaration:-
‘Dim’ Statement का उपयोग variable declaration, और एक या ज़्यादा variables को स्टोर करने के लिए किया जाता है।
Dim का पूरा नाम dimension है।
Dim Statement का उपयोग module, class, structure, procedure या block level पे होता है।
Declaration:-
vb.net में Variable declaration का Syntax निम्नलिखित है:-
[< attributelist>] [ accessmodifier ] [[ Shared ] [shadow] [ Static ]]
[ ReadOnly ] Dim [ WithEvents ] variablelist
जहाँ,
‘attributelist’ का मतलब होता है कि attributes की लिस्ट जो वेरिएबल पे अप्लाई होती है। यह फील्ड ऑप्शनल है.
‘accessmodifier’ का उपयोग variable का access levels डिफाइन करने के लिए होता है, इसकी वैल्यू – Public, Protected, Friend, Protected Friend and Private दी जाती है। यह फील्ड ऑप्शनल है।
‘Shared’ का उपयोग ऐसे shared variable को डिक्लियर करने के लिए होता है, जो किसी स्पेसिफिक class या structure के instance के साथ यूज़ नहीं होता है। पर सभी class या structure के साथ होता है। यह फील्ड ऑप्शनल है.
जिस variable के साथ ‘Static’ का उपयोग होता है उस variable की वैल्यू , जिस procedure में variable डिक्लेअर हुआ है उस procedure के समाप्त होने के बाद भी स्टोर्ड रहेगी। यह फील्ड ऑप्शनल है।
जिस variable के साथ ‘ReadOnly’ का उपयोंग होता है उसकी वैल्यू को आप चेंज नही कर सकते। यह फील्ड ऑप्शनल है.
‘WithEvents’ दर्शाता है की वेरिएबल का उपयोग events को respond करने के लिए होता है | यह फील्ड ऑप्शनल है.
‘Variablelist’ डिक्लेर किये हुए variable की लिस्ट प्रोवाइड करता है.
Ex.
Dim StudentID As Integer
Dim StudentName As String
Dim Salary As Double
Dim count1, count2 As Integer
Dim status As Boolean
Dim exitButton As New System.Windows.Forms.Button
Dim lastTime, nextTime As Date
Variable Initialization in VB.Net:–
वैरिएबल में कोई वैल्यू या मान, डालने की प्रक्रिया को Initialization कहते है। यह एक समान (=) चिह्न के साथ किया जाता है-
variable_name = value;
Dim pi As Double
pi = 3.14159
Dim StudentID As Integer = 100
Dim StudentName As String = “Bill Smith”
Access Specifiers किसी ऑब्जेक्ट और उसके मेम्बर्स की पहुँच का दायरा निश्चित करता है। हम एक्सेस स्पेसिफायर का उपयोग करके किसी क्लास के सदस्य ऑब्जेक्ट के दायरे को नियंत्रित कर सकते हैं। हम अपने ऍप्लिकेशन की सुरक्षा प्रदान करने के लिए एक्सेस स्पेसिफायर का उपयोग करते है
विजुअल बेसिक .नेट निम्न पांच प्रकार के एक्सेस स्पेसिफायर प्रदान करता है :-
Public Private Protected Friend ProtectedFriend
पब्लिक:-
सबसे आम एक्सेस स्पेसिफायर है। इसे कहीं से भी एक्सेस किया जा सकता है, इसके एक्सेसिबिलिटी पर कोई प्रतिबंध नहीं है। इसे क्लास के अंदर और बाहर दोनों जगह से एक्सेस किया जा सकता है ।
Private:–
इसके एक्सेसिबिलिटी का दायरा केवल उसकी क्लास के भीतर सीमित है, जिनमें उन्हें घोषित किया गया है। प्राइवेट सदस्यों को क्लास के बाहर से एक्सेस नहीं किया जा सकता या पहुँचा जा सकता। इस स्पेसिफाइर की एक्सेसबिल्टी या पहुँच सबसे कम स्तर पर होती है।
Protected:-
इसके मेंबर की एक्सेसबिलिटी का दायरा इसकी क्लास और इसकी क्लास से डिराइव्ड क्लास (विरासत में) तक सीमित है।
Friend:-
‘Friend’ फ्रेंड एक्सेस स्पेसिफायर की एक्सेस या पहुँच जहाँ इसे डिक्लियर किया गया है उस प्रोग्राम के अंदर तक होती है। सेम एसेम्ब्ली लेवल तक भी इस स्पेसिफाइर के पहुंच होती है। आप डिम कीवर्ड की जगह फ्रेंड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Protected Friend:–
प्रोटेक्टेडफ्रेंड’ का एक्सेस लेवल प्रोटेक्टेड और फ्रेंड दोनों के ही समान होता है। यह एक ही असेंबली एक ही क्लास और एक सामान क्लास से इन्हेरीटेड क्लास में कहीं भी एक्सेस रखता है, या पहुंच सकता है।