Unit V-Database Programming with ADO. Net

Paper VB.NET

Unit I
Unit II
Unit III
  • Variable , Arrays ,Collection, Subroutines, Functions,
  • control flow statements, Msgbox & Input box
  • Forms- loading, showing and hiding forms, Methods and events
  • Textbox, Label, Button, and other controls
  • इस Unit का PDF डाउनलोड करें
Unit IV
Unit V
  • Database Programming with ADO.Net
  • Creating connection, Data Adapters and Datasets, Data Reader
  • data bind controls , data grid,
  • Object model, connection object, command object, add ,delete, move &update records to dataset
  • इस Unit का PDF डाउनलोड करें

ADO.NET:-

ADO.NET, Microsoft.NET Framework का एक भाग है। यह किसी ‘File Based’ या ‘Sever Based’ Data Source से, ‘Frontend Application’ को Communicate करवाने की सुविधा उपलब्ध कराता है।

ADO.NET की Library ‘.NET Framework’ के System.Data नाम के Namespace के अन्तर्गत ही होती है।

इस Library में उन Functionalities को Define किया गया है, जो किसी Data Source से Connect होने, Data Source पर Command Execute करने व Data Source में Data को Store, Manipulate व Delete करने की सुविधा प्रदान  करते हैं।

ADO.NET (Active Data Object) का पिछला Version ADO (ActiveX Data Object) था। दोनों वर्सन में मूल अन्तर ये है कि ADO.NET हमें किसी Data Source के Data को पूरी तरह से Offline Mode में ‘Disconnected Data Cache’ की तरह Access व Manipulate करने की सुविधा Provide करता है।

ADO और ADO.NET दोनों के ‘केवल नाम ही’ मिलते-जुलते हैं। जबकि इन दोनों की Internal Working काफी अलग व एक दूसरे से पूरी तरह से भिन्न है। Disconnected सुविधा को प्राप्त करने के लिए ADO.NET के विकास से पहले RDO (Remote Data Object) को Develop किया गया था।  

Disconnected Data Access Technology:- 

वर्तमान में एक ही समय पर एक ही Data Source से बहुत सारे Data को Access व Manipulate किया जाता है। ऐसे में Data को बार-बार Database से प्राप्त करने, व बार-बार Database में सुधरे Data को Update करने से, Data Access की जितनी Demand होती है, उस Demand को पूरा नहीं किया जा सकता।

क्योंकि Disc Access की Speed आज भी किसी भी अन्य Device की तुलना में सबसे कम होती है।

Disconnected Data Source  में Database की जिस Table के Data को Access करना होता है, उस Table के Data की  एक Copy Create होकर Local Computer के Cache में आ जाती है।

परिणामस्वरूप Frontend Application द्वारा जो भी बदलाव किया जाता है, वह Local Cache में ही Save होता है।

इस Tabular Data के Disconnected Container को ADO.NET Library में DataSet व DataTable Object द्वारा Represent किया जाता है।

ADO.NET Connected Architecture:-

ADO.NET का Connected Part ऐसे Object को Represent करता है, जो Data Source से Interact करते समय Data Source व Frontend के बीच Connection खुला रखता है।

यानी Data Source से Data को Access व Manipulate करने के लिए ये जरूरी होता है कि Frontend के लिए Data Source पर Connection तब तक Open रहे,  जब तक कि Frontend Client व Backend Data Source के बीच Data लेन-देन के लिए Perform होने वाला Communication समाप्त नहीं हो जाता।

ADO.NET के Connected Part के अन्तर्गत मुख्‍यत:  निम्न मुख्‍य Objects होते हैं:-

Connection Object:-

ये ऑब्जेक्ट Frontend का Backend Data Source के साथ Connection Establish करते  है।

OleDbConnection, SqlConnection, OracleConnection आदि Connection Type Object के उदाहरण हैं।

इनमे से कौन सा ‘कनेक्शन ऑब्जेक्ट’ उपयोग होगा यह इस बात पर निर्भर होगा की, Data Source से Data को Store/Retrieve करने के लिए, कौनसा .NET Data Provider उपयोग में लाया गया है।

वह Specific .NET Data Provider हमारी किसी Specified SQL Query के आधार पर Physical Database Connection से Actual Data Retrieve करता है।

DataAdapter Object:-

ये Object ADO.NET के Disconnected व Connected Parts के बीच Gateway की तरह काम करता है। ये हमारे लिए Backend Data Source के साथ Connection Establish करता है।

डाटा एडाप्टर को कोई Established Connection Provide करने पर यह उस Specified Connection के बारे में विभिन्न प्रकार की जानकारियां Provide करता है। इन जानकारी से  Disconnected Object के Data को Identify करने व उस पर किसी Specific Manner में Act करने में  मदद होती है।

SqlDataAdapter, OracleDataAdapter, OleDbDataAdapter आदि इस प्रकार के Objects के उदाहरण हैं।

 डेटा एडाप्टर का उपयोग डेटा सोर्स  से डेटा र्प्राप्त करने और डेटासेट के भीतर तालिकाओं को पॉप्युलेट करने के लिए किया जाता है । DataAdapter डेटासेट में किए गए परिवर्तनों को डेटा सोर्स  में वापस करता है

कमांड ऑब्जेक्ट:-

कमांड ऑब्जेक्ट ADO.NET के साथ डेटा प्रोसेसिंग करने के लिए मुख्य टूल है। सामान्यतया, कमांड ऑब्जेक्ट में कोई SQL स्टेटमेंट या प्रोसीजर कॉल संग्रहीत होता है ।

ये Object Data को Rows व Columns के रूप में Store करता है। इस Object को पूरी तरह से XML Format में Convert किया जा सकता है।  इसलिए जब किसी DataSet के माध्‍यम से केवल एक ही Table के Data को Access करना हो, तो DataSet Create करने के स्थान पर DataTable Create करना ज्यादा बेहतर होता है। DataTable का प्रयोग करना न केवल ज्यादा आसान होता है बल्कि इसकी Performance भी तुलनात्मक रूप से ज्यादा बेहतर होती है।

SQL UPDATE, DELETE, INSERT, या SELECT स्टेटमेंट को प्रयोग करने के लिए कमांड ऑब्जेट का उपयोग किया जाता है ।

DataReader Object:-

ये Object, Read-Only या Forward-Only Cursor के समान है। ये हमें Database के Data को Readonly व Forward Only Mode में बहुत ही Fast Speed से Fetch करने की सुविधा प्रदान करते है।

ADO.NET Disconnected Architecture:-  

Disconnected Applications सामान्‍यत: जितना देर से सम्भव हो, उतना देर से  Database से Connection Establish करते हैं और जितना जल्दी हो सके, उतना जल्दी Disconnect होने की कोशिश करते हैं।

Disconnected आर्किटेक्ट  में ADO.NET, Actual Data Connection को विभिन्न Requests के दौरान Database Pool से Retrieve करता है और Retrieved Data को Local Cache में Save करके रख लेता है।

 ADO.NET के विभिन्न Disconnected Objects निम्नानुसार हैं :-

DataSet Object:-

DataSet Object, Disconnected Mode के ADO.NET Data Access का मुख्‍य आधार होता है। DataSet  हमारे Current Frontend Application के लिए एक Mini Relational Database Management System Software (RDBMS) Software की तरह काम करता है. यह Underlying Database को पूरी तरह से Local Computer की Memory में रख लेता है।

इसलिए हम DataSet को Exactly उसी प्रकार से Access व Manipulate करते हैं,  जैसे कि हम Actual Data Source को Use कर रहे हों।

DataTable Object:-

DataTable लगभग Actual Database की Table के समान होता है. यह Actual Database की किसी Table का In-Memory Representation होता है। ये DataColumns व DataRows का बना होता है, जिस पर Exactly उसी तरह से विभिन्न प्रकार के Constraints Set किए जा सकते हैं,  जिस प्रकार से Actual Database में किसी Table पर विभिन्न प्रकार के Constraints Set किए जाते हैं।

https://www.bccfalna.com/what-is-net-data-providers/

error: Content is protected !!