Visual Studio:-
माइक्रोसॉफ्ट विजुअल स्टूडियो, माइक्रोसॉफ्ट कम्पनी द्वारा विकसित किया गया है। यह ऍप्लिकेशन और सफ्टवेयर विकास के लिए इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट इन्वायरमेंट (आईडीई) प्रदान करता है। इसकी सहायता से GUI (ग्राफिकल यूजर इंटरफेस), कंसोल, वेब एप्लिकेशन, वेब ऐप, मोबाइल ऐप, क्लाउड और वेब सेवाओं इत्यादि को विकसित किया जा सकता है।
इस आईडीई की मदद से मैनेज्ड कोड के साथ-साथ नेटिव कोड भी बनाये जा सकते हैं। यह माइक्रोसॉफ्ट के सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट सॉफ्टवेयर के विभिन्न प्लेटफॉर्म जैसे विंडोज स्टोर, माइक्रोसॉफ्ट सिल्वरलाइट और विंडोज एपीआई आदि का उपयोग करता है।
यह प्रोग्रामिंग भाषा पर निर्भर आईडीई नहीं है। इसका उपयोग सी #, सी ++, वीबी (विजुअल बेसिक), पायथन, जावास्क्रिप्ट और कई अन्य भाषाओं में कोड लिखने के लिए किया जा सकता है।
विसुअल स्टूडियो में 36 विभिन्न प्रोग्रामिंग भाषाओं में प्रोग्राम लिखे जा सकते है। यह विंडोज के साथ-साथ मैक ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए भी उपलब्ध है।
Evolution of Visual Studio:-
वर्ष 1997 में वीएस (विजुअल स्टूडियो) का पहला संस्करण जारी किया गया था, जिसका नाम विजुअल स्टूडियो 97 था, जिसका संस्करण संख्या 5.0 था।
7 मार्च, 2017 को विजुअल स्टूडियो का नवीनतम संस्करण 15.0 जारी किया गया था। इसे विजुअल स्टूडियो 2017 भी कहा जाता है।
नवीनतम विजुअल स्टूडियो में नेट फ्रेमवर्क संस्करण 3.5 से 4.7 तक का सपोर्ट उपलब्ध है।
विजुअल स्टूडियो के पुराने संस्करणों में जावा का सपोर्ट था। लेकिन नवीनतम संस्करण जावा भाषा को कोई समर्थन प्रदान नहीं करता है।
Components of Visual Studio:-
विसुअल स्टूडियो माइक्रोसाफ्ट का प्रॉडक्ट है , जिसमे vb.net उपयोग किया जा सकता है. इसमें जो इंटरफ़ेस होता है उसे IDE याने कि integrated Development Platform कहते है. Visual Basic (Visual Studio) IDE निम्नलिखित Components Provide करती है |
Menu Bar, Toolbar, Solution Explorer, Toolbox, Form Designer,
Properties Window, Code Window, Object Browser, Output Window

Menu Bar:-
IDE निम्नलिखित Menu Provide करता है :-
File:
File Menu नया Project बनाने, Project को Save और Open करने, Project Add करने, आदि के लिए सुविधा प्रदान करता है।
Edit:
यह Basic Editing Tools Provide करता है। जैसे Cut, Copy, Paste, Find, Replace, Undo, Redo, Delete इत्यादि |
View:
यह Menu IDE की Windows को Display करने के Commands Contain करता है । जैसे Solution Explorer, Designer, Code Window इत्यादि।
Project:
यह Menu Project मे नए Items Add करने के Command देता है।
Build:
यह Menu Project को Build करने के लिए Command देता है ।
Debug:
यह Menu Debugging के लिए Command देता है ।
Data:
इस Menu में Database से जुड़ी Command उपलब्ध होती है।
Tool:
इस Menu में .Net के Extra Tools उपलब्ध होते है । जैसे Connect To Server, Connect To Device इत्यादि |
Window:
यहाँ Window Arrange करने के Command रहते है जैसे Tile, Cascade इत्यादि।
Help:
यहाँ Help से संबंधित कमांड उपलब्ध है। इस Menu में Online और Offline Help की सुविधा होती है।
Toolbar:-
Menus मे उपस्थित Commands का Shortcut टूलबार में उपलब्ध होता है। Visual Studio IDE मे कई प्रकार के Toolbars पाये जाते है। ये अलग-अलग प्रकार के कार्य को करने के लिए प्रयोग किए जाते है। इसमे Standard Toolbar Project Create करने, Save, Open, Editing Commands (Cut, Copy, Paste Etc.), Program Execute करने के लिए कमांड होते है। इसके अलावा इसमे Special Toolbar’s भी होते हैं जैसे Debug, Formatting, Build इत्यादि।
Solution Explorer:-
यह IDE का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह.Net मे Create किए गए किसी भी Project मे प्रयोग की गई सभी Files की List को दिखाता है।
Visual Studio मे बनाए गए Project एक Solution का हिस्सा होते है। जिस प्रकार Project प्रोग्राम मे प्रयोग की गई सभी फाइल्स का Collection है, उसी प्रकार से Solution Explorer में सभी Projects का Collection होता है। Solution Explorer मे प्रोजेक्ट में प्रयोग की गई सभी Files की List को Explore करता है इसीलिए इसे Solution Explorer कहते है। यह Windows Explorer की तरह ही होता है। यह Project की सभी Files को आसानी से Access करने की सुविधा देता है।
Solution Explorer मे सबसे ऊपर एक Toolbar होता है जिसमे कुछ Buttons Display होते है इसके बाद इसमे Solution, Project और उसकी Files Hierarchical रूप मे दिखाई देती है।
इसके Toolbar मे मुख्यतया 6 Buttons होते है – Properties, Show All Files, Refresh, Class Diagram, View Designer और View Code.
ये Buttons Selected Object के अनुसार बदल जाती है । इसके बाद Solution का नाम दिखाई देता है। इसके बाद Project और फिर उससे Related Files दिखाई देती है। Solution Explorer इन सभी Files को Arrange और Access करने मे मदद करता है। Solution Explorer मे दिखने वाली किसी भी फ़ाइल को Select कर उसे Open किया जा सकता है । इसमे दिखने वाली File पर Right Click करने पर दिखने वाले Context Menu मे File से जुड़े कई Options दिखाई देते है ।
जैसे – View Design, View Code, Cut, Copy, Paste, Remove, Delete, Load, Unload, Set As Startup, Properties, Refresh इत्यादि | इसे View Menu मे जाकर Solution Explorer Command या Ctrl + W +S Key Press कर Open किया जा सकता है।
Toolbox:-
Toolbox Visual Studio (Visual Basic) IDE का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह User Interface Design करने मे मदद करता है। यह Window Tools जिन्हें Windows Control कहा जाता है उन्हे Show करता है । यह Drag & Drop Method को Support कर Windows Controls को Windows Form मे प्रयोग करने की सुविधा प्रदान करता है।
Toolbox मे Windows मे प्रयोग होने वाले सभी प्रकार के Controls उपस्थित होते है । Toolbox को Show करने के लिए View Menu मे Toolbox पर Click करे, या Ctrl + W + X Shortcut key से भी Toolbox Show किया जा सकता है ।
Toolbox मे Controls की संख्या ज्यादा होने के कारण इसे Category मे बांटा गया है। सभी Categories में अलग-अलग प्रकार के Controls को उपलब्ध होते है । User इन Categories पर Click कर उन्हे Show या Hide कर सकता है। Toolbox मे Display होने वाले Controls पर Double Click या Drag कर Form को Design किया जा सकता है। इसमे Controls के नाम और उनका Icon दोनों दिखाई देते है ।
कुछ Common Windows Controls निम्नलिखित है:-
Button, Textbox, Label, Checkbox, Combo Box, List Box, Link Label, Picture Box, Radio Button Etc.
Data: Dataset, Data Grid, Table Adapter Etc.
Containers: Group Box, Panel Etc.
Menu & Toolbar: Menu, Toolbar, Status Bar Etc.
Form Designer:-
Visual Studio मे फ़ार्म डिज़ाइनर का महत्वपूर्ण स्थान है। यह Designers GUI बनाने मे मदद करते है। Visual Studio मे कई प्रकार के Designers पाये जाते है जैसे Windows Form Designer, Web Form Designer, Database Designer Etc.
Windows Form Designer Windows Form को Design करने मे मदद करता है। इसका प्रयोग Windows के लिए User Interface बनाने के लिए किया जाता है। इसमे एक Form दिखाई देता है जिसमे के Form के सभी हिस्से दिखाई देते है जैसे Title Bar, Control Box, Icon Etc. इससे Form को Resize करके उसे बदला जा सकता है। इसमें Drag &Drop की सहायता से Controls के जोड़ा जा सकता है और उन्हे Move कर Arrange किया जा सकता है।
इसमे Controls को बिना प्रयोग किए उनके लिए Code नही लिखे जा सकते है। Windows Form को देखने के लिए View Menu, Solution Explorer या Shift + F7 Key का प्रयोग करते है।
Properties Window:-
Visual Studio मे Properties Window का अधिकतर प्रयोग किया जाता है। यह Visual Studio IDE का एक Main Part है। इसका प्रयोग Visual Studio और Projects मे प्रयोग किए गए किसी भी Object की Properties को देखने और उन्हे बदलने के लिए किया जाता है । इसमे Windows Form, उसमे प्रयोग किए गए Controls, Project Files, Database Files और सभी प्रकार की Files की Property दिखाई देती है। Properties Window को View Menu या Ctrl + W+ P Key प्रेस कर देखा जा सकता है। यह बिभिन्न Properties के लिए अलग अलग प्रकार की Editing Fields Display करता है।
इसमे सबसे ऊपर एक Combo Box होता है जिसमे किसी भी Select किए गए Object का नाम और उसका Type दिखाई देता है । इसके बाद इसके Toolbar मे Button होते है जो निम्न है।
- Categorized: यह Button Properties को Categories मे देखने के लिए प्रयोग होती है।
- Alphabetical: यह Properties को Alphabetical Order मे देखने के लिए प्रयोग की जाती है।
- Properties: यह Properties की List देखने के लिए प्रयोग की जाती है।
- Event: यह Event की List देखने के लिए प्रयोग की जाती है।
- Properties Page: यह Properties के Page को देखने के लिए प्रयोग होती है।
इन Buttons के बाद Properties Window को 3 भाग मे बांटा गया है। जो निम्न है :-
- Property Pan :- इसमे Properties की List दिखाई देती है।
- Value Pan :- इसमे Properties की Value दिखाई देती है जिसे बदला जा सकता है।
- Description Pan :- इसमे Select की गई Property का Short Description होता है ।
