Listbox लिस्ट बाक्स कंट्रोल:-
Listbox control का उपयोग form मे list को प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है ।
Listbox उपयोगकर्ता को कई विकल्प से चुनने की सुविधा उपलब्ध करता है। लिस्ट से एक या कई विकल्प सलेक्ट लिए जा सकते है। इसमे विकल्प की एक लिस्ट प्रदर्शित होती है। जिसमे user items select कर सकता है।
List box की विशेष properties निम्नलिखित हैं:-
Items:-
यह listbox की सबसे महत्वपूर्ण property है। यह एक collection है जो कि listbox मे items को contain करती है और उन्हे manipulate करने के लिए उपयोग की जाती है। यह कई methods उपलब्ध करती है जो methods मे define है ।
जैसे – MsgBox (ListBox1.Items.Item (2))
MultiColumn:-
इस property के true होने पर listbox मे items multiple columns मे display होते है ।
जैसे – ListBox1.MultiColumn = True
SelectionMode:-
यह property list items के selection mode को define करने के लिए उपयोग की जाती है। इसके निम्न values होती है।
जैसे None – No selection ; One – Default, Single item can be selected ; MultiSimple – Simple multiple selection, mouse click is used to select items
MultiExtended:-
Extended Multiple Selection, Mouse Click is used with Control key to select items.
जैसे- ListBox1.SelectionMode = SelectionMode.One
Sorted:-
इसके true होने पर list के items automatically ascending या descending order मे sort हो जाएंगे।
जैसे ListBox1.Sorted =True
Text:-
इस property का उपयोग listbox मे select किए गए item या text को get करने के लिए किया जाता है।
जैसे MsgBox(ListBox1.Text)
SelectedText/ SelectedItem:-
इन दोनो properties का उपयोग listbox मे select किए गए item को get करने के लिए किया जाता है।
जैसे – MsgBox(ListBox1.SelectedItem)
SelectedIndex:-
इसका उपयोग listbox मे select किए गए item की index get करने के लिए किया जाता है।
जैसे – MsgBox(ListBox1.SelectedIndex)
Methods of List box:-
इसमे show (), hide () और focus () method को apply किया जा सकता है। साथ ही इसमे items collection मे निम्न methods होती है ।
1. ADD:-
इस method का use Items collection मे items को add करने के लिए किया जाता है। इसमे single argument होता है। item argument object type का होता है।
Syntax- Listbox.Items.Add (Item)
Example:-
ListBox1.Items.Add (“Monday”)
ListBox1.Items.Add (“Tuesday”)
ListBox1.Items.Add (“Wednesday”)
ListBox1.Items.Add (“Thursday”)
ListBox1.Items.Add (“Friday”)
ListBox1.Items.Add (“Saturday”)
ListBox1.Items.Add (“Sunday”)
2. Remove:-
इस method का प्रयोग items collection से किसी item को remove करने के लिए किया जाता है। किसी item को remove करने के लिए उस item के नाम का use किया जाता है। इसमे Item का name, object type मे होता है।
Syntax- Listbox.Items.Remove (Item)
Example- ListBox1.Items.Remove (“Sunday”)
3. RemoveAt:-
इस method का प्रयोग items collection से किसी item को remove करने के लिए किया जाता है। किसी item को remove करने के लिए उस item के index का use किया जाता है। इसमे Item का index, integer type मे होता है।
Syntax- Listbox.Items.RemoveAt (Item)
Example- ListBox1.Items.RemoveAt (5)
4. Clear:-
इस method का use, items collection से सभी items को एक साथ remove करने के लिए किया जाता है।
Syntax- Listbox.Items.Clear ()
Example- ListBox1.Items.Clear ()
5. Insert:-
इस method का use Items collection मे किसी Item को insert करने के लिए किया जाता है। Item को collection मे insert करने के लिए उस position की index का use किया जाता है।
इसमे दो arguments होते है। पहला argument index होती है जो integer type की होती है। और second argument, Item होता है जो object type का होता है।
Syntax- Listbox.Items.Insert (Index, Item)
Example- ListBox1.Items.Insert (1, “Friday”)
6. Contains:-
इस method का use, Items collection मे किसी Item को check करने के लिए किया जाता है। यदि वह item collection मे available होता है तो यह true value return करती है और यदि item collection मे नही होता है तो यह false return करती है।
Syntax- Listbox.Items.Contains (Item)
Example- Dim b as Boolean = Listbox1.Items.Contains (“Friday”)
7. Count:-
यह एक property है जो कि items collection मे items को count करने के लिए use की जाती है।
Syntax- Listbox.Items.Count
Example- MsgBox (Listbox1.Items.Count)
List box के विशेष Events निम्नलिखित हैं:-
SelectedIndexChanged :
यह event Listbox मे किसी भी Item को select करने पर होती है। जब किसी भी item को select करते है तब selected index change हो जाती है तब यह event perform होती है।
Private Sub ListBox1_SelectedIndexChanged (ByVal sender As System.Object, ByVal e As System.EventArgs) Handles
ListBox1.SelectedIndexChanged
ComboBox कॉम्बो बॉक्स कंट्रोल:-
कॉम्बो बॉक्स Listbox और Textbox का combination है. जिसका use list को display करने के साथ यूजर द्वारा नया इनपुट भी दे सकने के लि ए किया जाता है। यह list को drowdown format मे display करता है और इसमे एक टेक्सट बॉक्स भी होता है जिस पर टेक्सट इनपुट कर सकते है . साथ ही arrow button पर click करने पर एक list display होती है जिसमे items को select कर सकते है । यह लिस्ट बॉक्स की तुलना मे कम स्पेस लेता है। और लिस्ट को भी display करता है। ComboBox मे केवल एक item को select कर सकते है ।
ComboBox कॉम्बो बॉक्स कंट्रोल properties निम्नलिखित हैं
इसमे Listbox की सभी properties apply होती है। साथ ही इसमे कुछ special property होती है जो निम्न है:-
DropDownStyle:-
इसका use combobox की style set करने के लिए किया जाता है । इसकी निम्न value होती है ।
DrowDown:-
Default, इसमे combobox मे एक textbox display होता है जिसमें user द्वारा लिखा जा सकता है और वह list से items भी select कर सकता है|
DrowDownList:-
इसमे user text input नही कर सकता है केवल पहले से available items को सेलेक्ट कर सकता है।
Simple:-
इसमे textbox और list दोनो display होते है। इसमे list dropdown type नही होती है।
Checkbox चेक बाक्स कंट्रोल:-
Checkbox control के द्वारा यूजर एक या अधिक ऑप्शन को Select कर सकता है। अर्थात Checkbox control user को option select करने की facility provide करता है। यह user को multiple selection provide करता है।
checkbox control मे text display होता है और text से पहले एक rectangular button display होती है। जिसके सेलेक्ट होने पर एक check का symbol इसमे display होने लगता है और unselect होने पर यह check symbol display नही होता है।
CheckBox कॉम्बो बॉक्स कंट्रोल properties निम्नलिखित हैं
सभी Common properties इस control मे apply होती है। साथ ही इसमे कुछproperties अलग है
जैसे Checked : इसका use check box को check या uncheck करने के लिए और उसकी वैल्यू को get करने के लिए किया जाता है। इसके true होने पर checkbox checked होता है और false होने पर यह unchecked होता है।
CheckBox कॉम्बो बॉक्स कंट्रोल Methods:-
सभी common methods इसमे apply हाती है ।
CheckBox कॉम्बो बॉक्स कंट्रोल Events:-
सभी common events भी इसमे apply होती है । अन्य events भी है
जैसे :- CheckedChanged: यह checkbox के select या unselect होने पर होती है।
Picture Box पिक्चर बाक्स कंट्रोल:-
Picture Box Windows GUI का एक important हिस्सा है। यह windows मे Images को display करने मे help करता है। Visual Basic.Net मे picture box control पाया जाता है जो कि Windows Form मे किसी भी image को display करने के लिए use किया जाता है।
इसे BMP, JPEG, JPG, PNG, icons etc. के लिए use किया जाता है। यह कई प्रकार की properties और methods provide करता है। जो कि image को set और manipulate करने मे help करती है।
इसमे निम्न properties, methods और events होती है ।
Picturebox की properties निम्नलिखित है :-
Image:-
यह picture box की सबसे important property है। इसका use picture box मे picture को get और set करने के लिए किया जाता है।
BorderStyle:
यह control के border style को सेट करने के लिए use की जाती है । इसमे तीन values- None, FixedSingle और Fixed3D होती है ।
SizeMode:
यह property image को picture box मे arrange करने के लिए use की जाती है। इस property की निम्न values होती है।
Normal: इस mode मे image normal size मे रहती है अर्थात image की size picture box से अधिक होने पर यह display नहीं होती है।
StretchImage: इसमे image, picture box के size मे automatically arrange हो जाती है।
Autosize: इसमे picture box, image की size के equal size का हो जाता है।
CenterImage: इसे use करने पर न ही picture box की size change होती है और न ही image की । इसमे image का center part picture box मे display होता है।
Zoom: इसमे image, picture box मे fill हो जाती है।
Picturebox की Method निम्नलिखित है :-
1.RotateFlip:
इसका use image को rotate करने के लिए किया जाता है। इसे निम्न प्रकार से use किया जाता है।
Syntax- Image.RotateFlip (Type) ;
Example picturebox.Image.RotateFlip (Rotate180FlipNone)
2.Save:
इसका use image को save करने के लिए किया जाता है। इसके लिए image के path का use किया जाता है।
Syntax- Image.Save (path); Example-
PictureBox1.Image.Save (“C:\tmp.bmp)
Events: इसमे सभी common events प्रयोग की जा सकती है ।
Radio button रेडिओ बटन कंट्रोल:-
Radio button control इसमे केवल एक group मे केवल एक ही radio button को select किया जा सकता है। इसे checkbox की तरह ही options provide करने के लिए किया जाता है।
Radio button checkbox जैसे selection प्रदान करती है। लेकिन यह single selection प्रदान करता है। जबकि checkbox multiple selection प्रदान करता है।
Radio-button मे एक circle display होता है। जब किसी Radio-button को select किया जाता है तब उस circle के अंदर एक और filed circle बन जाता है।
इसमे जब group के किसी दूसरे radio-button को select किया जाता है तब पहले वाली radio-button unselect हो जाती है। और select की गई button select हो जाती है। Radio-buttons का group बनाने के लिए container control जैसे – Panel, Group Box etc. का उपयोग किया जाता है।
Scroll Bar स्क्राल बार कंट्रोल:-
Scroll Bar Windows मे प्रयोग होने वाला एक महत्वपूर्ण GUI Component है। Scrollbar एक Long Strip होती है जो कि यूजर को किन्ही दो Values के बीच Selection Provide करने के लिए प्रयोग की जाती है।
यह मुख्यतः Windows मे प्रयोग होने वाले ‘GUI Components’ मे Screen मे Display न होने वाले Components को Show करने के लिए प्रयोग किया जाता है।
Scrollbar Control मे दो End Points होते है। इनके बीच एक Indicator होता है जो दोनो End Points के बीच Value को Select करने के लिए प्रयोग होता है। Scrollbar Control Horizontally और Vertically दोनो प्रकार से प्रयोग किया जाता है।
Horizontal Scrollbar के लिए Hscrollbar और Vertical Scrollbar के लिए Vscrollbar Select किया जाता है। Scrollbar के दोनो Ends पर Click करने पर इसके Value धीरे-धीरे Change होती है। जबकि Indicator और Ends के बीच Click करने पर यह जल्दी Change होती है।
Scroll Bar की प्रापर्टीज निम्नलिखित है:-
Minimum:-
इस Property का प्रयोग Scroll Bar Control की Minimum Value Set और Get करने के लिए किया जाता है। इसकी Default Value 0 होती है।
Maximum:-
इस Property का प्रयोग Scroll Bar Control की Maximum Value Set और Get करने के लिए किया जाता है। इसकी Default Value 100 होती है।
Smallchange:-
इसका प्रयोग Scrollbar के Ends पर Click करने पर Indicate की Value मे होने वाले Change को Set और Get करने के लिए किया जाता है।
Largechange:-
इसका प्रयोग Scrollbar के Ends और Indicator के बीच के Space पर Click करने पर Indicate की Value मे होने वाले Change को Set और Get करने के लिए किया जाता है।
Value:-
इसका प्रयोग Indicator की Current Position को Get या Set करने के लिए किया जाता है।
Dock:-
इसका प्रयोग Scrollbar की Position को Set करने के लिए किया जाता है जिसकी निम्न वैल्यू होती है। None, Left, Right, Top, Bottom और Fill. इसमे सभी Common Methods Available होती है।
सभी Common Events के साथ ही इसमे निम्न Events भी होती है।
Scroll:-
यह Event Scrollbar के Indicator को Scroll करने पर Perform होती है।
जैसे Private Sub Hscrollbar1_Scroll (Byval Sender As Object, Byval E As System.Windows.Forms.Scrolleventargs) Handleshscrollbar1.Scroll
Valuechanged:-
यह Scrollbar के Indicator की Value (Position ) Change करने पर Perform होती है।
Private Sub Hscrollbar1_Valuechanged (Byval Sender As Object, Byval E As System.Eventargs) Handles Hscrollbar1.Valuechanged
Timer टाइमर कंट्रोल:-
Timer Control एक Looping control है जो कि किसी task को एक दिये गए समय अंतराल में (given time of Interval ) मे repeat करने के लिए प्रयोग किया जाता है। यह किसी भी task जो कि इसके Tick event handler मे define किया जाता है उसे इसके interval property मे define किए गए time के अनुसार repeat करता है।
यह timer के start () method के call होने पर start हो जाता है। और तब तक work को repeat करता रहता है जब तक Timer को stop नही किया जाता है । यह control runtime मे display नही होता है। इसका properties, methods और events निम्न है ।
इस control मे सबसे कम properties होती है जो निम्न है :-
Name:
यह control के name को set करने के लिए प्रयोग की जाती है।
Msgbox (Timer1.Name)
Enabled:
यह Timer control को enable और disable करने के लिए उपयोग किया जाता है। यह by default True होती है।
Timer.Enabled = True
Interval:
इस प्रापट्री का प्रयोग Timer control के repetition interval को get और set करने के लिए किया जाता है। इसी interval के अनुसार timer task को repeat करता है। जैसे Timer1.Interval= 2000
Timer मे निम्न दो methods होती है।
Start:
इस method का प्रयोग Timer को Start करने के लिए किया जाता है। जैसे Timer1.Start ()
Stop:
इस method का प्रयोग Timer को stop करने के लिए किया जाता है। जैसे Timer1.Stop ()
Timer के events निम्नलिखित है:-
Tick:
यह event Timer के interval property मे set किए गए Time के अनुसार Task को Repeat करने के प्रयोग मे किया जाता है। यह Timer का default events है जो Timer के strat() और stop() method के बीच task repeat करती है।
जैसे
Private Sub Timer1_Tick (ByVal sender As Object, ByVal e As
System.EventArgs) Handles Timer1.Tick__