VB.Net:-
VB.Net Microsoft द्वारा विकसित एक सरल, आधुनिक, ऑब्जेक्ट ओरिएंटेड कंप्यूटर प्रोग्रामिंग भाषा है । वीबी डॉट नेट में .NET फ्रेमवर्क की शक्ति और कॉमन लैंग्वेज रनटाइम CLR को विजुअल बेसिक के साथ जोड़ दिया गया है । जिससे विजुअल बेसिक की प्रोडक्टिविटी और ज्यादा बढ़ जाती है।
VB.NET में सभी चीज़ीं एक ऑब्जेक्ट होती है, सभी मूल डाटा टाइप प्रिमिटिव (Short, Integer, Long, String, Boolean, etc.) और यूजर डिफाइंड डाटा टाइप , और यहाँ तक कि असेंबली भी ऑब्जेक्ट होती है । सभी ऑब्जेक्ट, बेस क्लास ऑब्जेक्ट से विरासत, इन्हेरिटेंस से बनते है ।
VB.NET Microsoft के .NET फ्रेमवर्क द्वारा कार्यान्वित किया होता है । इसलिए वीबी डाट नेट, डाट नेट फ्रेमवर्क की सभी लाइब्रेरी प्रयोग कर सकता है ।
मोनो पर भी VB.NET के प्रोग्राम चलाना संभव है ( विंडोज़, लिनक्स या मैक ओएसएक्स के तहत “मोनो” डाट नेट फ्रेमवर्क का ओपन-सोर्स विकल्प है।)
ऑब्जेक्ट-ओरिएंटेड प्रोग्रामिंग पद्धति में, एक प्रोग्राम में विभिन्न ऑब्जेक्ट होते हैं जो मेथड या एक्शन के माध्यम से एक दूसरे के साथ इंटरेक्ट करते हैं। कोई भी ऑब्जेक्ट जो कार्य करने में सक्षम होता है उस कार्य को मेथड कहते है । एक प्रकार के ऑब्जेक्ट को सेम टाइप या सेम क्लास का कहा जाता है ।
एक VB.Net प्रोग्राम विभिन्न ऑब्जेक्ट का एक संग्रह होता है. ये ऑब्जेक्ट एक दूसरे से मेथड की सहायता से इंटरेक्ट करते है ।
Object:-
किसी ऑब्जेक्ट में स्टेट या प्रॉपर्टीज और बिहेवियर या मेथड दोनों होते हैं। उदाहरण: एक कुत्ते की स्टेट होती हैं – रंग, नाम, नस्ल। और बिहेवियर – डगमगाना, भौंकना, खाना इत्यादि । ऑब्जेक्ट , क्लास का एक उदाहरण है।
Class:–
एक क्लास को एक टेम्पलेट या ब्लूप्रिंट के रूप में परिभाषित किया जा सकता है. किसी क्लास से बनने वाला कोई ऑब्जेक्ट अपने क्लास में डिफाइंड बेहेवियर और स्टेट को सपोर्ट करेगा ।
Methods:−
मेथड मूल रूप से एक बेहेवियर है । एक क्लास में कई मेथड हो सकती हैं । मेथड में ही लॉजिक्स लिखे जाते हैं, डेटा में फैरबदल किया जाता है और सभी क्रियाओं को सम्पादित किया जाता है।
Instance Variables:−
प्रत्येक ऑब्जेक्ट में इन्सटेन्स वैरिएबल का एक अलग और निश्चित सेट होता है। किसी ऑब्जेक्ट की स्टेट इन इंस्टेंस वैरिएबल को वैल्यू या मान प्रदान करके निश्चित की जाती है ।.
VB.Net निम्न कारणों से एक व्यापक रूप से उपयोग की जाने वाली प्रोफेशनल भाषा हैं –
- Modern, general purpose.
- Object oriented.
- Component oriented.
- Easy to learn.
- Structured language.
- It produces efficient programs.
- It can be compiled on a variety of computer platforms.
- Part of .Net Framework.
Strong Programming Features VB.Net:-
VB.Net में कई प्रोग्रामिंग विशेषताएं हैं जिनके कारण यह दुनिया भर के प्रोग्रामर के लिए प्रिय भाषा हैं। –
- Boolean Conditions
- Automatic Garbage Collection
- Standard Library
- Assembly Versioning
- Properties and Events
- Delegates and Events Management
- Easy-to-use Generics
- Indexers
- Conditional Compilation
- Simple Multithreading
Event-driven programming:—
विजुअल बेसिक को ईवेंट-ड्रिवेन भाषा कहा जाता है क्योंकि प्रत्येक ऑब्जेक्ट माउस क्लिक जैसी विभिन्न इवेंट या घटनाओं पर प्रतिक्रिया कर सकता है। 1990 में शुरुआत के बाद से, विजुअल बेसिक अप्रोच प्रोग्रामिंग भाषाओं के लिए आदर्श बन गयी है।
कंप्यूटर प्रोग्रामिंग में, इवेंट-ड्रिवेन प्रोग्रामिंग, प्रोग्रामिंग का एक नजरिया है। जिसमें प्रोग्राम का फ्लो या प्रवाह उपयोगकर्ता के एक्शन (माउस क्लिक, की प्रेस), सेंसर आउटपुट, या किसी अन्य प्रोग्राम या थ्रेड से आने वाले संदेश जैसी घटनाओं द्वारा निर्धारितहोता है।
Methods in visual basic:-
विज़ुअल बेसिक में, मेथड एक अलग कोड ब्लॉक होता है। इसमें किसी विशेष कार्य या एक्शन करने के लिए स्टेटमेंट की एक श्रृंखला होती है । विसुअल बेसिक मेथड का प्रयोग कोड के दोहराव को कम करते है। मेथड के उपयोग करने से एक कोड पुन: प्रयोग करने के योग्य बन जाते है ।
Events:–
इवेंट एक संकेत है जो किसी एप्लिकेशन को सूचित करता है कि कुछ महत्वपूर्ण हुआ है । उदाहरण के लिए, जब कोई उपयोगकर्ता किसी फार्म के कंट्रोल पर क्लिक करता है, तो फार्म एक क्लिक ईवेंट को बढ़ा सकता है और यह क्लिक इवेंट उस कंट्रोल के क्लिक इवेंट से सम्बंधित प्रोसीजर कॉल कर सकता है ।
Types of VB.Net Events:-
Mouse-Based Events. माउस इवेंट तब होता हैं जब माउस से फार्म के कंट्रोल में कोई प्रक्रिया या हरकत की जाती है। ..
| Event | Occurrence |
| Click | The user clicks the primary mouse button on an object. |
| DblClick | The user double-clicks the primary mouse button on an object. |
| DragDrop | The user drags an object to another location. |
| DragOver | The user drags an object over another control. |
| GotFocus | An object receives focus. |
| Event | Occurrence |
| LostFocus | An object loses focus. |
| MouseDown | The user presses any mouse button while the mouse pointer is over an object. |
| MouseMove | The user moves the mouse pointer over an object. |
| MouseUp | The user releases any mouse button while the mouse pointer is over an object |
Keyboard Based Events. कीबोर्ड पर किये गए किसी एक्शन द्वारा ये वे ईवेंट ट्रिगर होते हैं
| KeyDown | The user presses a keyboard key while an object has focus. |
| KeyPress | The user presses and releases a keyboard key while an object has focus. |
| KeyUp | The user releases a keyboard key while an object has focus. |
| Change | The user modifies text in a combo box or text box. |
An event handler:-
किसी ईवेंट की प्रतिक्रिया में क्या होना चाहिए यह कोड “इवेंट हैंडलर” कहलाता है
