Unit I-Difference between word processor and DTP software, importance, Various DTP software

Difference between Word Processing and Desktop Publishing Software:-   

Word Processing Software

  1. इसमें टेक्स्ट का निर्माण(creation), संपादन (editing) और मुद्रण (printing) शामिल है।
  2. वर्ड प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर का उपयोग सरल मेमो, पत्र, पांडुलिपियों (manuscripts) और resume बनाने के लिए किया जाता है।
  3. किसी भी वर्ड प्रोसेसर सॉफ्टवेयर में सीधे सीधे टेक्स्ट जोड़ सकते हैं ।
  4. वर्ड प्रोसेसिंग के अंतर्गत माइक्रोसॉफ्ट वर्ड और ओपन ऑफिस जैसे सॉफ्टवेयर आते हैं।
  5. डेस्कटॉप पब्लिशिंग की तुलना में वर्ड प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर का उपयोग करना आसान होता है।

वर्ड प्रोसेसर एक ऐसा प्रोग्राम होता है जिसका उपयोग किसी भी प्रकार की छापने योग्य सामग्री तैयार करने में किया जाता है |ऐसे प्रोग्राम में मुख्यतः पाठ्य को प्रविष्ट करने(Entering text) ,सम्पादित करने(To edit) ,फॉर्मेट करने और प्रिंट करने की समस्त सुविधाए होती है |पहले यह कार्य टाइपराइटरो द्वारा हाथ से किये जाते थे ,परन्तु उनमे बहुत अधिक समय लगता था ,लेकिन वर्ड प्रोसेसर द्वारा यह कार्य अत्यंत सरल एवं आनंददायक हो गया है |

वर्ड प्रोसेसर स्वतंत्र प्रोग्राम के रूप में भी हो सकता और किसी बड़े पैकेज का एक भाग भी हो सकता है |वर्ड प्रोसेसरो में डॉक्यूमेंट की डिजाईन बनाने,चित्र बनाने अथवा डालने की सुविधाए भी होती है |कई अच्छे वर्ड प्रोसेसरो में स्पेलिंगऔर ग्रामर की गलतियों को खोजने और ठीक करने की भी क्षमता होती है

Desktop Publishing Software

  1. डेस्कटॉप पब्लिशिंग सॉफ्टवेयर के जरिये हम उन दस्तावेजों का उत्पादन कर पाते हैं जिनमे टेक्स्ट और ग्राफ़िक्स का एक साथ प्रयोग किया जाता है।
  2. डेस्कटॉप पब्लिशिंग का उपयोग समाचार पत्र, पत्रिकाओं, विज्ञापनों और ब्रोशर जैसी चीजों पर काम करने के लिए किया जाता है जहां लेआउट महत्वपूर्ण होता है।
  3. डेस्कटॉप पब्लिशिंग में टेक्स्ट को जोड़ने के लिए पहले टेक्स्ट फ़्रेम को जोड़ना होता है।
  4. डेस्कटॉप पब्लिशिंग सॉफ्टवेयर जैसे कि क्वार्कएक्सप्रेस 6.5 और 7.0 और साथ ही एडोब इनडिजाइन सीएस और सीएस 2 का उपयोग किया जाता है।

वर्ड प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर की तुलना में इसका उपयोग करना मुश्किल होता है।

Various DTP Software and its Application :-   

डी.टी.पी पैकेज मूलत: चार प्रकार के होते हैं।

1-वर्ड प्रोसेसिंग पैकेज (Word Processing Package)

वर्ड प्रोसेसिंग एक वर्ड एडिटिंग सॉफ्टवेयर हैं क्योकि इस पैकेज का प्रयोग टेक्स्ट पर सुविधापूर्वक कार्य करने के लिए किया जाता हैं इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से हम image पर ज्यादा अच्छे से कार्य नही कर सकते हैं वर्ड प्रोसेसिंग पैकेज के अंतर्गत वे सॉफ्टवेयर आते हैं जिनका प्रयोग डॉक्यूमेंट में text Formatting, page setup, border, printing आदि करने के लिए किया जाता हैं साधारण: Book, magazine, office letter, application आदि के लिए इसका उपयोग किया जाता हैं। MS-word आदि इस प्रकार के पैकेज के उदाहरण हैं।

2-पेज लेआऊट के पैकेज (Page Layout Package)

इस पैकेज का प्रयोग विभिन्न प्रकार की पेज एडिटिंग करने के लिए किया जाता हैं यह Application (अनुप्रयोग) सामान्‍यत: पेज ले आऊट बनाने के लिये इस्‍तेमाल होता हैं। जैसे की किताब की डिजाइन (book design), पत्रिकायें (magazine), परिचय पत्र (identity letter), आदि । इसमें रंग संयोजन की भी सुविधाये होती हैं। इस प्रकार के पैकेज में वर्ड प्रोसेसर की अपेक्षा टेक्‍स्‍ट पर अधिक नियंत्रण रख सकते हैं। इन पैकेजो मे अन्‍य अप्लिकेशन की फाइल का आसानी से प्रयोग कर सकते हैं। इस प्रकार के पैकेज में साधारणत: टेक्‍स्‍ट एक block के रूप में होता हैं। जिसे आसानी से इच्छित जगह रखा जा सकता हैं। पेज लेआउट को भी सेट किया जा सकता हैं, जैसे बडे आकार के समाचार पत्र आदि। इस प्रकार के पैकेज के उदाहरण पेजमेकर, एम एस पब्‍लीशर आदि हैं।

3-ग्राफिक डिजाइन के पैकेज (Graphic Design Package)

इस पैकेज का प्रयोग अलग अलग प्रकार के ग्राफ़िक बनाने के लिए किया जाता हैं इन पैकेजो के द्वारा जटिल तथा कलात्‍मक डिजाइन बना सकते हैं। इस पैकेज में व्‍हेक्‍टर ग्राफिक्‍स (Vector Graphic) बनाने, बहुरंग पोस्‍टर बनाने, ब्राउशर डिजाइन के इन सॉफ्टवेयर का उपयोग किया जाता हैं। साधारणत: इन अप्लिकेशन में बनाई हुए फाइलों का आकार बडा होता हैं। इस प्रकार के पैकेज के उदाहरण कोरलड्रा, अँडोब इलास्‍टेटर, फोटोशॉप आदि हैं।

4-फोटो एडीटिंग पैकेज (Photo Editing Package)

इस पैकेज का प्रयोग फोटो में एडिटिंग करने के लिए किया जाता हैं यह पैकेज सामान्‍यत: फोटो में बदलाव तथा फोटो में विभिन्‍न इफ़ेक्ट देने के लिये प्रयोग होता हैं। सामान्‍यत: इन पैकेजो में काम करने के लिये ज्‍यादा मेमोरी की जरूरत होती हैं। इस प्रकार के पैकेज के उदाहरण अँडोब फोटोशॉप, कोरल ड्रा, फोटो पेंट आदि है।