Unit-II-DTP-Adobe Page Maker- Introduction,, aldus, different versions of PM,

Paper 3 -DTP with Page maker

Unit I
Unit II
Unit III
Unit IV
Unit V
  • Photoshop
  • Layers, Filters, Indisign
  • इस Unit का PDF डाउनलोड करें

पेजमेकर Pagemaker

  • एल्‍डस कंपनी (Aldus Corporation) द्धारा वर्ष 1985 में apple कंपनी के लिए यह computer program बनाया गया था । लेकिन 1994 में Adobe कंपनी के द्वारा इसे खरीद लिया और इसके बाद version बाजार मे जारी किये ।
  • Pagemaker एक डेस्कटॉप पब्लिशिंग सॉफ्टवेयर  है । इसका इस्तेमाल डॉक्यूमेंट को डिजाइन और बनाने के लिए किया जाता है, इन डाक्‍यूमेंटस को हम प्रिंट कर सकते हैं। Pagemaker का उपयोग मुख्य रूप से ग्राफ़िक्स से सबंधित कार्यो को करने और उन्हें डिज़ाइन करने के लिए किया जाता है।
  • पेज मेकर में यूजर को बहुत से प्रकार के टूल मिल जाते है जिनका उपयोग करके वह चीज़ो को डिज़ाइन कर सकता है।
  • पेजमेकर कंप्यूटर प्रोग्राम का इस्तेमाल newspaper (अखबार), ग्राफ़िक्स, ई-बुक, विजिटिंग कार्ड, बैनर, पोस्टर और अन्य प्रिंटिंग डिज़ाइन को बनाने के लिए किया जाता है। इसका उपयोग करके हम मैगज़ीन, न्यूज़ पेपर, शादी के कार्ड, किताबें, बैनर और पोस्टर बना सकते है।”
  • एडोब page maker 7.0 वर्ष 2002 में रिलीज किया गया था। एडोव कंपनी द्धारा इसे अभी तक बेचा और sport किया जा रहा है । यह मैक एवं विंडो दोनो तरह के कम्प्यूटर पर आसानी से चलते है।

Pagemaker Versions– पेजमेकर के वर्जन

1– Aldus PageMaker 1.0 (एल्डस पेजमेकर 1.0) –  एल्डस पेजमेकर 1.0 को जुलाई 1985 में पहली बार  मैकिंटोश के लिए रिलीज़ किया गया था और दिसंबर 1986 में आईबीएम पीसी के लिए रिलीज़ किया गया था।

2- Aldus PageMaker 1.2 (एल्डस पेजमेकर 1.2) – एल्डस पेजमेकर 1.2 को 1986 में रिलीज़ किया गया था और इसमें पोस्टस्क्रिप्ट फांट के लिए सपोर्ट सिस्टम जोड़ा गया था।

3- Aldus Pagemaker 2 (एल्डस पेजमेकर 2) – एल्डस पेजमेकर 2 को 1987 में रिलीज़ किया गया था।

4- Aldus PageMaker 3 (एल्डस पेजमेकर 3) – एल्डस पेजमेकर 3 को अप्रैल 1988 में  Macintosh के लिए रिलीज़ किया गया था और पर्सनल कंप्यूटर के लिए मई 1988 में एल्डस पेजमेकर 3 को रिलीज़ किया गया था।

5 – Aldus PageMaker 4 (एल्डस पेजमेकर 4) – एल्डस पेजमेकर 4 को 1990 में  Macintosh के लिए रिलीज़ किया गया था।

6- Aldus PageMaker 5.0 (एल्डस पेजमेकर 5.0) – एल्डस पेजमेकर 5.0 को जनवरी 1993 में जारी किया गया था।

7- Adobe PageMaker 6.0 (एडोब पेजमेकर 6.0) – एडोब पेजमेकर 6.0 को 1995 में जारी किया गया था।

8- Adobe PageMaker 6.5 (एडोब पेजमेकर 6.5) – एडोब पेजमेकर 6.5 को 1996 में रिलीज़ किया गया था।

9- Adobe Pagemaker 7.0 ( एडोब पेज मेकर 7.0) – एडोब पेजमेकर 7.0 को 9 जुलाई 2001 को रिलीज़ किया गया था।

Pagemaker एंव World processor में difference.

  1. Pagemaker एक layout program हैं। Ms. word एक वर्ड प्रोसेसर program है। MS. Word में ग्रामर एंव spelling  mistake  में सुधार ज्‍यादा सुविधा जनक है।
  2. पेजमेकर  एक ग्राफिक्‍स प्रोग्राम है इसमें टाईप  किये हुए टैक्‍स्‍ट  मैटर  को पेज मे मन चाहे  स्‍थान पर रखने के लिए ज्‍यादा सुविधा उपलब्‍ध है।
  3. पेजमेकर कम्‍प्‍यूटर  के रीसोर्स जैसे मेमोरी का ज्‍यादा उपयोग करता है।
  4. शुरूआत मे PM में Text Edit करना ज्यादा कठिन था वर्तमान में कम्‍प्‍यूटर  की छमता ज्‍यादा बढ़ जाने के कारण यह करना आसान हो गया है।

Page Maker Work Space :-

Page Maker Open करने पर जो प्रथम Window प्राप्‍त होती हे उसमें डॉक्यूमेंट को create और edit करने के लिए निम्‍न 9 घटक (components) शामिल होते है।–

  1. Title Bar (टाइटल बार) :-यह पेजमेकर का सबसे ऊपरी भाग, पट्टी है । इसके द्वारा हम डॉक्यूमेंट के नाम को डालकर save कर सकते हैं। यदि डॉक्यूमेंट का नाम save नही है तो title bar पर untitled-1 नाम दिखेगा।

2. Menu Bar :- Page Maker के menu bar में 9 उपयोगी menu bar समूह है जिसके अदंर विभिन्‍न प्रकार के  tools समायोजित किये गये है। – Page layout, Edit, Type, Element, Utilities, window, view, Help

3. Standards Tool Bar :- इस Tool Bar मे ज्‍यादा प्रयोग होने वाले Tool का  Shortout उपलब्‍ध रहता है।

 4. Rulers तथा गाइडस:- – Rulers (रूलर्स) पेज मेकर में दो प्रकार के ruler होते है जिन्हे vertically (ऊर्ध्वाधर) और horizontally (क्षैतिज) Ruler कहते है। इसका इस्तेमाल पेज या डॉक्यूमेंट की लम्बाई और चौड़ाई मापने के लिए किया जाता है। हम अपनी आवश्‍यकतानुसार Page में हार्जिंटल और वर्टिकल गाइड  add कर सकते है।

5. Pasteboard Document layout– Pagemaker  का यह वह area है जहां page  का निर्माण करने के लिए text एवं ग्राफिक्‍स को रखा जाता हे। यह पेजमेकर के पीछे का बैकग्राउंड होता है। इस जगह का इस्तेमाल टेक्स्ट और ग्राफिक को रखने के लिए किया जाता है। पेस्टबोर्ड पर रखे टेक्स्ट और ग्राफिक्स को प्रिंट नहीं होते।   Post bored देखने के लिए  view menu मे जाकर  entire post board Click करेगे।

View -> entire pasteboard -> (Click)

वापस जाने के लिए विव्यु मेनू मे जाकर ->fill in window ->में क्लिक करेंगे।

6. Page Icon (पेज आइकन) :- page icon एक ऐसा टूल है जो पेजमेकर के पेज को प्रस्तुत करता है। इससे पता चल जाता है कि इस समय कौन से पेज पर काम कर हो रहा है या कौन सा पेज देख रहे है। एक पेजमेकर डाक्‍यूमेन्‍ट मे कई पेज हो सकते है जब भी एक नया पेज एड किया जाता है तो उस पेज का थम्‍बनील विव्‍यू पेज के  बटन लेफ्ट कार्नर मे प्रदर्शित हो जाता है । Page Icon में पहले दो Icon होते है। L,R ये लेफ्ट  मास्‍टर पेज और राईट मास्‍टर पेज होते  है।

लेफ्ट राईट दोनो मास्‍टर पेज मे बना हुआ टेक्‍स्‍ट मैटर हेडर फूटर पेज  डू लॉग इत्‍यादि हमारे डाक्‍यूमेन्‍ट के सभी पेज में दिखाई देगें।

7. Page Boundary (पेज बाउंड्री) :-  यह पेपर के किनारो को प्रदिर्शित करते है। कोई भी टेक्‍सट और इमेज इस बाउन्‍ड्री के बाहर रहती है तो प्रिन्‍ट  नही हेागी। सारे डिज़ाइन पेज बॉउंड्री के अंदर होते है इसके बाहर किसी भी डॉक्यूमेंट को डिज़ाइन या प्रिंट नहीं किया जा सकता।

8. Scroll Bars (स्क्रॉल बार)  Word या  Microsoft जैसे दूसरे  Programe की तरह  Pagemaker मे पेज को ऊपर नीचे खिसकाने को लिए  scroll bar दिया गया  है यह  scroll bar bottom और right side में उपस्थित होता है ।

9- Margins (मार्जिन) :- मार्जिन का उपयोग dotted लाइन को प्रस्तुत करने के लिए किया जाता है। सभी प्रकार के टेक्स्ट और ग्राफिक्स को पेज मार्जिन के भीतर रखा जाता है।

10- Toolbox (टूलबॉक्स) :-पेज मेकर में एक टूल बॉक्स होता है जिसमे कई प्रकार के टूल होते है जो यूजर को ग्राफ़िक्स और डॉक्यूमेंट को बनाने में मदद करते है।

11- Resize Box  (रिसाइज बॉक्स): –  इनका उपयोग Windowको छोटा या बड़ा करने के लिए किया जाता है । इसके उपयोग से window का  आकार का आकार बदल सकते ।

12- Previous Size (refresh) Box:- इस टूल का इस्तेमाल स्क्रीन की डिस्प्ले को refresh करने के लिए किया जाता है।


error: Content is protected !!