Class Notes DTP-Unit-II-Adobe Page Maker-Auto flow and story editors
Text Editing and Manipulation-
Story Editor Open करना :-
(1) जिस Text को Edit करना है उस पर Click करें ।
(2) Ctrl + E या Menu मे जाकर Edit Story मे Click करें।
(3) हमारे Text Document Word प्रोसेसिंग Window में दिखाई देगा।
(4) Painter Tool के साथ Text Block मे Triple Click करने से Story Editor खुल जाएगा।
(5) Find Replace, Spelling Check के Option Story Editor के अन्दर ही उपलब्ध होते हैं।
Story Editor से बाहर निकलना :-
(1) Edit Menu में जाकर Edit Layout में Click करेंगे।
(2) या Story Menu में Close Story select करेंगें।
(3) या Close बटन में Click करेंगें।
Find ChangeReplace : –
(1) इस कमांड का उपयोग करने के लिए सर्वप्रथमstory को story Editor में Open करेंगें।
(2) Utility Menu मेंजाकर find बटन मे Click करेंगे। find dialog Box Open होगा।
(3) जो शब्द Find करना है उसे ‘Find what’ Box मे Type करेंगें।
(4) Find बटन पर Click करने से Type किया हुये शब्द में कर्सर पहुँच जायेगा।
(5) अगला शब्द Find करने के लिए Utility Menu में जाकर दोबारा Find बटन पर Click करेंगे।
Change :- (1) Story में कोई word change करने के लिए Utility Menu में जाकर change बटन मे Click करेंगें इस Option का use करने से पहले story editor में open होना अनिवार्य है।
(2) खुले हुए Change डायलाग Box में find what में जो शब्द Change करना है Type करेंगे।
(3) जिस शब्द से Change करना है Change box मे type करेगें।
(4) Change बटन में Click करने से Word Replace हो जाएगा।
(5) सारे शब्द एक साथ बदलने के लिए Change all पर Click करेंगे।
Spelling Check:-
(1) Spelling Check का उपयोग Story editor के अन्दर ही किया जा सकता है Spelling check का उपयोग करने से यह Computer मे उपलब्ध डिक्सनरी के शब्द Check को करता है अगर हमारा शब्द Computer की डिक्सनरी मे उपलब्ध नही है तो Unknown word का मैसेज आएगा अगर हम अपने शब्द को Change नही करना चाहते तो Ignore Option का प्रयोग करेंगे।
(2)Utility menu मे जाकर Spelling command मे Click करने से Spelling डायलाग Box Open हो जाएगा।
(3) Start बटन पर Click करने से Spelling Check काम करने लगेगा।
(4) Add बटन की सहायता से नया शब्द Computer की डिक्सनरी मे add कर सकते है।
Placing of Text : – PageMaker किसी भी text को अपने पब्लिकेशन place में करने के दो तरीके प्रदान करता है।
Auto Flow : – Auto flow की सहायता से Text को आटोमैटिकली Column मे और दूसरे Page मे Flow होने की सुविधा देता है।
आवश्यकता पडने पर नए Page भी add कर सकता है। Auto Flow Active करने के लिए Layout menu मे जाकर Auto Flow में Click करेंगे। कर्सर का Shape बदल जायेगा
Manual Flow :- Text के manual flow के लिए प्रत्येक Page में जहां Text रखना है हमें जाना पडेगा अगर हम Layout Menu से manual text Flow select करते है तो कर्सर का shape change हो जाएगा।
External Text को Publication में Place करना :- (1) File Menu मे जाकर Place
मे Click करेंगे डायलाग Box Open होगा।
(2) जो भी File Place करनी है उसे Click करेंगे।
(3) Open या Ok पर Click करेंगे।
(4) कर्सर का Shape Auto Flow या Manual जैसे Layout Menu में select हैं उस प्रकार का
हो जाएगा।
(5) कर्सर को Page के उस भाग मे जहां Matter Place करना है वहां Click करेंगे।
Control Palate :- कन्ट्रोल पैलेट एक बहु उपयोगी टूल है। इसकी सहायता से अपने डाक्यूमेन्ट के टेक्स्ट तथा किसी भी तरह के आब्जेक्ट को एडिट या फार्र्मेट किया जा सकता है डाक्यूमेन्ट के टेक्सट इमेज तथा जिस तरह के आब्जेक्ट को सलेक्ट किया जाएगा इसी आब्जेक्ट की प्रापर्टी कन्ट्रोल पॉलेट मे प्रदर्शित होगी।
टेक्स्ट आब्जेक्ट सेलेक्ट करने पर कन्ट्रोल पॉलोट मे दो मोड प्रदशित होते हैं।
(1)कैरेक्टर मोड (2) पैराग्राफ मोड ,
कैरेक्टर मोड :- इस मोड का उपयोग करके कैरेक्टर एट्रीब्यूट को परिवर्तित किया जाता है जैसे फान्ट , टाईप साइज स्टाईल् , लोडंग, काउन्टींग ,ट्रैकिंग तथा टेक्स्ट की चौडाई इत्यादि।
पैराग्राफ मोड :- Control Pallet के पैराग्राफ मोड मे पैराग्राफ से सबंधित एट्रीब्यूट परिवतर्तित किए जा सकते है जैसे पैराग्राफ स्टाइल Indentation ,Alignment , Grid Spacing तथा Alignment.
Layer Pallet:- Layers की सहायता से अपने Document पर और ज्यादा कन्ट्रोल किया जा सकता है। इसके द्वारा Document मे कई Layer बनाई जा सकती है। विभिन्न Layer होने से Document के अलग-अलग एलीमेन्ट अलग-अलग Layer मे रहते है इसी लेयर को Hide, display, add या Delete किया जा सकता है।
Hyperlink Pallet:- Hyperlink की सहयता से Document मे सोर्स और destination बना सकते है अपने Document मे सोर्स पर Click करने से Destination मे दी गई Link खुल जाएगी । जैसा HTML से बने Page मे होता है ।
Window Menu मे Show Hyperlink बटन मे click करके Hyperlink Pallet खोला जा सकता है।
Tab Setting –
Indentation:- कई Paragraph मे देखा जाता है कि प्रथम Line बाकी पंक्तिंयों से अंदर की ओर है और शेष मैटर Matter Left या Right Align करके set किया गया है।
Indent And Tab: – Page Maker में tab की बटन tab और Indent दोनो को नियंन्त्रित करती है। यदि मैटर को Tabular data बनाना है तो tab का प्रयोग बहुत उपयोगी होता है । जब Page में tab एक जगह निश्चित कर दी जाती है तो tab बटन दबाने पर कर्सर सीधा इस जगह जाता है जहां tab set है।
Tab Set करने के लिए :-
- Text की पहली Line type करें जिसमें Tab set करना है। Line के सभी शब्दो के बीच में एक Tab का Space देंगे।
- Type Menu में जाकर Indent \ Tab पर क्लिक करें Indent\ Tab डायलॉग Box Open होगा जिसमे Ruler Line दिखाई देगी।
- इस Ruler Line पर Tab arrow को Drag करके इच्छित जगह ले जाकर छोड देगें।
- Apply Ok बटन पर Click करेगें।
- अब नया Data Type करने पर कर्सर नई Tab पोजिशन पर जाएगा ।
पब्लिकेशन मे पेज जोडना एवं डिलीट करना :-
- File Menu मे जाकर Document Setup मे Click करेंगे खुली हुई Window मे Page की संख्या Type करेंगें।
- Ctrl + Alt + Shift + G इससे पब्लिकेशन के आखिर मे Page Add हो जाता है ।
- Layout Menu में जाकर Insert Page मे Click करेंगे Page Remove करने के लिए Layout Menu मे जाकर Remove Page मे Click करेंगे।
Master Pages :–
Page maker हमें Left और Right दो, Master pages प्रदान करता है master page में Design की हुई सामग्री सभी पेजो मे Apply हो जाती हैं। Master page में page no. संस्था का नाम, पता, मेाबाइल नं; इत्यादि डाल देने से अगले पेजो मे दोबारा डालने की आवश्यकता नही होगी । master Pallet प्रदर्शित करने के लिए window menu में जाकर show Master Pallet पर click करेंगें। Master Page के आईकान पेज के Bottom left corner में रहते है।
