Attribute Settings
इसे कैरेक्टर की Formatting भी कहते है किसी कैरेक्टर के Attribute यह निर्धारित करता है कि वह Page पर कैसा दिखेगा।
Ex.- Size, कैरेक्टर Size, Type face कैरेक्टर Width ( Horizontal Scale) कैरेक्टर Attribute के कुछ उदाहरण हैं।
हॉरीजेन्टल स्केल :- ( Character Width) किसी कैरेक्टर की चौडाई बढ़ाने या घटाने के लिए इस आप्सन का उपयोग किया जाता है कैरेक्टर की चौड़ाई 5 से लेकर 250 प्रतिशत तक की जा सकती है।
Pallet :-
Different Type के निम्न Pallet उपलब्ध होते है Pagemaker की main window के अन्दर window जो छोटी छोटी सहायक विन्डो Pallet कहा जाता है उन्हे Docking window भी कहा जाता है यह निम्न प्रकार की है-
- Toolbox
- Control Pallets
- colour and style Pallet
- Layers
- Master Page
- Hyperlink
- Plug in pallet
Tool Box :-

Tool box PageMaker मे कार्य करने के लिए निम्न प्रकार के tools उपलब्ध करता है-
Pointer Tool :– इस टूल की सहायता से पेज में किसी भी प्रकार के आब्जेक्ट जैसे टेक्सट, लाइन, बाक्स, इमेज को select करके drag drop, resize, move किया जा सकता है ।
Text Tool :- इस Tool के use से Text Matter Type कर सकते हे select, edit और insert कर सकते है।
Rotate Tool :– इस Tool का उपयोग करके text, box, image or object angle में घुमाया जा सकता है।
Crop Tool :– इस Tool की help से rectangular image से कांट छांट की जा सकती है।
Line Tool:– इसके उपयोग से अपने Page मे किसी भी angle मे सीधी line खीचीं जा सकती है।
Constrained Line Tool :- इस Tool के Use सो केवल horizontal or vertical line draw की जा सकती है।
Box Tool :- box tool का use करके आयताकार आकारो का निर्माण किया जाता है। box tool पर click करके select करेंगे documentमें drag करने पर आयताकार आक्बन जाता है।
Rectangle Frame Tool:- इस tool का use करके text box आयताकार text box का निर्माण किया जाता है इसके अन्दर type भी कर सकते है type किया हुआ matter text box के अन्दर सीमित हो जाएगा।
Circle Tool :– इस tool की हेल्प से गोलाकार आकृतिया बना सकते है।
Circle Frame Tool :– इस tool की सहायता से सर्किल एलिपस आकृतिया बनाई जा सकती है इस circular box के अन्दर के Text ,matter type किया जा सकता है।
Box Tool :- Box tool का उपयोग करके आयताकार आकारों का निर्माण किया जाता हैं। box tool पर Click करके select करेगे फिर Document में Drag करने से आयताकार आकार बन जाता हैं।
आयताकार ( फ्रेम टूल ) :- इस टॅूल का उपयोग करके आयताकार टेक्स्ट बाक्स का निर्माण किया जाता है इसके अन्दर टाईप भी कर सकते है टाईप किया हुआ मैटर टेक्सट बाक्स के अन्दर सीमित हो जाएगा।
सर्कल टूल :- इस टूल की मदद से गोलाकार आकृतिया बना सकते है।
सर्कूलर फ्रेम टूल्स :- इस टूल की सहायता से सर्किल अण्डाकार आकृतिया बनाई जा सकती है इन सर्कूलर बाक्स के अन्दर टेक्स्ट मैटर टईप किया जा सकता है।
पोलियन टूल :- इस टूल की सहायता से ऐसे आकार का निर्माण किया जाता है जिनमें चार से ज्यादा कोने होते हैं।(बहुभुज)
Element menu मे जाकर playgon setting मेclick करने पर drop down menu मे number of box संख्या टाईप करने पर उसी संख्या के बहुभुज बन जाते है। इस की सहायता से बहुभुज आकार का बनाया जाता है इस में कर सकते है।
Playgon Frame Tool :- इस tool की सहायता से बहुभूज आकार का box बनाया जाता है इस box में text matter में type कर सकते हैं।
Hand Tool :- इस Tool की सहायता से अपने Page को screen पर अपनी सुविधा के अनुसार देखने के लिए खिसका सकते हैं।
Zoom Tool :-इस tool की मदद से Document के किसी area को बडा या छोटा कर सकते हैं।

Menu Bar : –

File Menu :- इस menu के अन्तर्गत अपनी File में हेर फेर करने के option होते है।जैसे- फाईल बनाना , खोलना, बदं करना, सेव करना export emport
Edit :- इस Menu मे text एवंcut ,copy ,Paste करने के विकल्प होते है।
Layout :- इस मेने के अन्तर्गत नए पेज जोडना हटाना कालम गाईड इत्यादि सम्मिलित है।
Type :- इस मेनू मे टेक्स्ट के आकार आलाईमेंन्ट , स्पेसिंग इडैंन्टैशन इत्यादि शामिल है।
Element : – इस मेनू मे ग्राफिक्स और इमेज को प्रभावित करने वाले टूल उपलब्ध है।जैसे- लाइन, आयत, वृत्त , और दीर्घ वृत्त इत्यादि।
Utilities : – पेज मेकर के प्लग इन्स मे जाने के लिए इस मेनू में विकल्प् उपलब्ध हैं स्टोरी एडिटर कमांड ( फाइंड, रिप्लेस, स्पेल चेक ) इत्यादि।
View :- Page को विभिन्न विभन्न प्रकार से देखने के लिए इस मेनू में विकल्प उपलब्ध हैं।
Window :- पेज मेकर की मुख्य विन्डो मे चाइल्ड विन्डो जैसे टूल बाक्स , कन्ट्रोल पैनल, स्टाइल पैलेट इत्यादि शो या हाईड करने के विकल्प इस मेनू मे उपलब्ध है।
Help :- पेज मेकर सबंधी जानकारी आनलाईन प्राप्त करने के लिए इस विकल्प का प्रयोग कर सकते हैं।
Style Pallet :-
इस Pallet का उपयोग Text टूल के साथ किसी पेराग्राफ के ऊपर कोई पूर्व निर्धारित Style लागू करने के लिए किया जाता हे। पोलेट खोलने के लिए Ctrl+ B या window menu मे जाकर show style बटन मे क्लिक करेगे कलर और style pallet एक साथ ओपेन होते है ।
Style Apply करना :- जिस पेराग्राफ मे स्टाइल एप्लाई करना है उसे सेलेक्ट करेगे स्टाइल पेलेट मे जाकर जो स्टाइल चाहिए उसे क्लिक करेंगें।
कंन्ट्रोल पेलेट पैराग्राफ मेाड मे खोलकर मेनू लिस्ट से अपनी पसंद की स्टाईल सेलेक्ट करेगें।
टाईप मेनू बार में जाकर स्टाइल मेनू मे से अपनी पसंद की स्टाईल सेलेक्ट करेगे।
Control Palate :-

कन्ट्रोल पैलेट एक बहु उपयोगी टूल है। इसकी सहायता से अपने डाक्यूमेन्ट के टेक्स्ट तथा किसी भी तरह के आब्जेक्ट को एडिट या फार्र्मेट किया जा सकता है डाक्यूमेन्ट के टेक्सट इमेज तथा जिस तरह के आब्जेक्ट को सलेक्ट किया जाएगा इसी आब्जेक्ट की प्रापर्टी कन्ट्रोल पॉलेट मे प्रदर्शित होगी।
टेक्स्ट आब्जेक्ट सेलेक्ट करने पर कन्ट्रोल पॉलोट मे दो मोड प्रदशित होते हैं।
(1)कैरेक्टर मोड (2) पैराग्राफ मोड ,
कैरेक्टर मोड :- इस मोड का उपयोग करके कैरेक्टर एट्रीब्यूट को परिवर्तित किया जाता है जैसे फान्ट , टाईप साइज स्टाईल् , लोडंग, काउन्टींग ,ट्रैकिंग तथा टेक्स्ट की चौडाई इत्यादि।
पैराग्राफ मोड :- Control Pallet के पैराग्राफ मोड मे पैराग्राफ से सबंधित एट्रीब्यूट परिवतर्तित किए जा सकते है जैसे पैराग्राफ स्टाइल Indentation ,Alignment , Grid Spacing तथा Alignment.
Template:-
Template एक पहले से फार्मेटिग किया और सेटिंग किया हुआ document होता है। आवश्यकतानुसार इसमे मार्जिन, कालम, गाइड इत्यादि पूर्व निर्धारित होते है। template का प्रयोग करने से सभी पेजो मे एकरूपता आ जाती है। पेज मेकर मे भिन्न-भिन्न कार्यो के लिए बहुत सारे टेम्पलेट उपलब्ध हैं।
हम अपनी आवश्यकतानुसार स्वयं का टेम्पलेट बनाकर सुरक्षित रख सकते है।
जब भी टेम्पलेट ओपेन किया जाता है टेम्पलेट की कापी ओपेन होती है और मूल टेम्पलेट सुरक्षित रहती हैं।
टेम्पलेट उपयोग करना:- जब भी नया डाक्यूमेन्ट ओपन किया जाता है पेज मेकर हमे टेम्पलेट चुनने का आप्सन प्रदान करता है।1- टेम्पलेट ओपन करने के लिए फाईल मेनू मे जाकर ओपन मे क्लिक करेगे।
2-ओपन डायलाग बाक्स मे ओपन पब्लिकेशन आल फाइल टाइप मे आल फाइल सेलेक्ट करेगे।
3-ब्राउज करके जिस फोल्डर मे टैम्पलेट है वहां जाकर अपनी पसन्द का टेम्पलेट सेलेक्ट करेंगे।
4-ओपन बटन पर क्लिक करें।
डाक्यूमेन्ट पूर्ण होने के पश्चात save as बटन पर क्लिक कर type publication सेलेक्ट कर सेव करेंगे।
एलाइमेन्ट:-
टैक्सट मैटर को रूरल लाइन के सापेक्ष विभिन्न प्रकार से एलाइन किया जा सकता है।
(1)एलाइन लेफ्ट (2) एलाइन राइट (3) एलाइन सेन्टर (4) एलाइन जेस्टीफाई
(5) फोर्स जेस्टीफाई :- इस आप्सन मे पैराग्राफ की आखिरी लाइन कम शब्द होने के कारण राइट साइड मे एलाइन ना होकर बीच मे ही समाप्त हो जाती हे।
Grid :-
Word processing Software में vertical और horizontal line की सीरीज grid कहलाती है। मार्जिन, साइड ruler, column guide इत्यादि भी grid के अन्दर आते है। grid का प्रयोग से हमारे पब्लिकेशन मे एकरूपता आती है।
Grid Create करना :- अपने पब्लिकेशन मे Grid Apply करने के लिए Utility menu मे जाकर पल्गइन में click करेगें drop down menu में grid control बटन में click करेंगे grid मैनेजर डायलाग बॉक्स open हो जाएगा।
(1)पब्लिकेशन मे Grid लेफ्ट और राइट Adage के लिए अलग-अलग या एक जैसी बना सकते है। Define grid Box मे जाकर पहले Right Page के के लिए column की संख्या इसके बाद Left page के लिए column की संख्या Type करेंगे preview windows मे Real Time कालम की संख्या प्रदशित होने लगेगी।
(2)पेज में Ruler Grid set करने के लिए, guide type मे drop down box में ruler select करेगें, right और left page के सामने जितनी संख्या type करेंगे, page उतनी rulerline मे विभाजित हो जाएगा।
(3) पब्लिकेशन के सम्पूर्ण पेज की जगह कुछ पेज समूह मे ग्रिड दिया जा सकता हे इसके लिए एप्लाई विंडो मे जाकर टू पेज के सामने पृष्ठ संख्या टाईप करनी होती है।
(4) Apply बटन मे click करने पर define की गई grid पब्लिेकेशन मे Apply हो जाएगी।
(5) इस ग्रिड को भविष्य मे उपयोग करने के लिए सेब ग्रिड बटन पर किल्क करने से दिए गए नाम से ग्रिड सेव हो जाएगी।
(6) पहले से save की गई Grid को Apply करने के Load grid लिए बटन का उपयोग करेगे।
(7) खुले हुए पब्लिकेशन की Grid को copy करके दूसरे पब्लिकेशन मे उपयोग किया जा सकता है इसके लिए copy Guide बटन का उपयोग करेंगे।
Guide :-
(1) Text matter और Graphics Image को Align करने के लिए Guides का उपयोग किया जाता है।
(2) मार्जिन गाइड की सहायता से left, Right, Top, Bottom, Margin set किए जाते हैं।
(3) Utility Menu मे plugin के अन्दर Grid Manager पर Click करने से Guide और Ruler set करने के विभिन्न Option मिलते है।
(4) Guide हमें Printing Area और non printing area मे सामंजस्य बनाने की सुविधा देता है।
Column Guide Set करना :-
Column Guide set करने के लिए layout मेनू मे जाकर column Guide बटन पर click करेगे।
(2) पब्लिकेशन Window मे Facing Page ( left right) दिखाई पडैगें जिसमें दोनो Page के लिए अलग –अलग Column Guide set कर सकते हैं।
(3) Utility Menu के अन्दर Play in grid मे जाकर भी manager Column guide सेट कर सकते है।
Keyboards Shortcut:-
Ctrl + N = New, Ctrl + S = Save, Ctrl + Shift + S = Save as
Ctrl + P = Print, Ctrl + Q = Quit, Ctrl + C = Copy, Ctrl + V = Paste
Ctrl = O = Open, Ctrl = W = Close, Ctrl + D = Place,
Ctrl + Shift + P = Document Setup, Ctrl + Shift + > = Big Font
Ctrl + Shift + < = Small Font, Ctrl + Shift + B = Bold
Ctrl + Shift + C = Center Align, Ctrl + Shift + L = Left Align
Ctrl + Shift + R = Right Align, Ctrl + Shift + J = Justify Align
Ctrl + Shift + = Subscript, Ctrl + = Super script,
Ctrl + = Zoom In, Ctrl + – = Zoom Out , Ctrl + 7 = 75 % Page size ,
Ctrl + 2 = 200 % , Ctrl + 4 = 400 % , Ctrl + 5 = 500 % , Ctrl + 1 = Actual ,
Ctrl + R = Show/ Hide/ Ruler line, Ctrl + J = Color Pallet,
Ctrl + G = Group, Ctrl + O = Fit in Window.
Page Lay Out:- PageMaker में नया Document प्रारम्भ करते समय Document setup Window समय खुलती है। इस Window के अन्दर page के layout के Option उपलब्ध रहते है, जिसके द्वारा हम page की size, orientation, margin इत्यादि set कर सकते है।
Margin:- प्रत्येक पृष्ठ के margin ऊपर, नीचे, दाए, बाऍं इस margin की सहायता से set किए जाते हे।
Orientation:- जिस page को चौडाई कम और ऊचाई ज्यादा होगी उसे tall (Portrait) पेज कहते है जिस पेज की चौडाई ज्यादा और ऊचाई कम होगी उसे wide (Landscape) पेज कहते है।
Page Size :- इसके द्वारा प्रकाशन अथवा दस्तावेज के प्रत्येक पृष्ठ का आकार (ऊचाइं, चौडाई ) जैसे- A1, A3, A4, letter A5 इत्यादि सेट की जाती है ऊचाइं और चौडाई इंच मे दी होती है जिसे हम दूसरी Unit मे भी बदल सकते हैं।
Number Of Pages:- इस Option के द्वारा हमारे दस्तावेजो मे कितने page होगें उनकी संख्या दी जाती है इस संख्या को बाद में insert page option की सहायता से बढ़ाया जा सकता है।
Output Resolution:- ज्यादा Resolution देने पर Print होते समय दस्तावेज की गुणवत्ता (sharpest) बढ़ जाती है। यहॉं चाही गई Resolution type की जा सकती है।
Printer:- दस्तावेज जिस Printer मे छापा जाएगा उस Printer का नाम यहां पर select किया जा सकता है वह Printer हमारे Computer मे जुडा हुआ और Install होना चाहिए यहां Non का Option चुनने के बाद ही Document तैयार किया जा सकता है।
Editing :- PageMaker मे Typing का कार्य story editor की सहायता से सुगमता से आसानी से किया जा सकता है Story editor मे Graphics या Refined formatting प्रदर्शित करने की आावश्यकता नही है Story Editor मे Text Document word Prosser की तरह दिखता है जिससे Type एवं सुधार का कार्य Spelling Check, Grammar check से हो जाता है।
News Paper Layout :-
News Paper दैनिक या साप्ताहिक छापे जाते हैं इन्हें Fold किया जाता है और stapled नही करते! इनमें current Event के सभी विषयों जैसे– व्यापार, खेल, आर्टस और राजनीति, मौसम की भविष्यवाणी इत्यादि। न्यूज पेपर मुख्यत: Broad Sheet, Berliner, tabloid size में हेाते हैं।
| Broad sheet | 23.5 x 29.5 | 13.5 x 21.5 |
| Berliner | 12.4×18.5 | |
| tabloid | 11.0×16.9 | |
| compact | 10.5×13.5 |
वर्तमान में लगभग सभी समाचार पत्र Board sheet size के आकार के होते है।
News Paper Design करना :-
(1) Page Maker में New page open करेंगे, Document setup window मे जाकर page डाइमेन्सन 13.5 21.5 set कर लेंगें।
(2) Layout Menu मे जाकर column guide में column की संख्या 4 type कर लेंगें।
(3) News Paper को टाइटल देने के लिए center में एक आयताकार left और Right में एक–एक Box create कर लेगें।
(4) समाचार पत्र में दूसरे Text matter जोड़ने के लिए भी आयताकार (Rectangle) का उपयोग करेंगे।
(5) Rectangle के Border हटाने के Painter Tool से Rectangle select करके Color Palate में जाकर सफेद या color पेपर कर लेंगें।
