Unit II-Adding controls to a web form Buttons

Unit I

  • Database programming for website
  • Creating connection, Accessing Data using Data Adapters and database
  • Using Command & Data Reader, data bind controls
  • Data grid, Add delete move & update records to database
  • Projects in ASP.NET using database
  • Introduction to XML in .NET, XML basics, attributes fundamental
  • XML classes, Document text writer, text reader, XML validations
  • XML in ADO.NET, XML Data Document, Introduction to web services
  • State management – View state, Session state, Application state, SOAP, Web service description language

वेब फार्म में ASP.Net Controls जोड़ना:–

Step 1) विजुअल बेसिक २००८ ओपन करें। -> फाइल मीनू में जाकर न्‍यू प्रोजेक्‍ट में क्लिक करें।

अगली विंडो में ‘विंडोज फार्म अप्लिकेशन’  सलेक्‍ट करें। नेम की जगह अपने प्रोजेक्‍ट का  कोइ नाम टाइप करके ओके बटन पर क्लिक करें।

Step 2 ) फार्म डिजाइनर व्‍यू में खुल जायेगा। अगर नहीं खुला है तो सल्‍यूशन इक्‍सप्‍लोरर में फार्म 1 में डबल क्लिक करके फार्म ओपन कर लें, या राइट क्लिक करके व्‍यू डिजाइनर में क्लिक करें।

Step 3 ) फार्म में लेबल कंट्रोल जोड़ना – टूल बाक्‍स से लेबल कंट्रोल को फार्म में र्डेग करके प्‍लेस करें। -> प्रापर्टी विंडो  में जाकर लेबल कंट्रोल पर माउस से राइट क्लिक करें।->

प्रापट्री विंडो में नेम की टेक्‍स प्रापर्टी पर ‘Name’  टाइप करें । -ऽ

इसी प्रकार “ID”  प्रापर्टी पर “lblName”  टाइप करें।

कंट्रोल्स का एक सार्थक आईडी देने से  , कोडिंग करते समय  उन तक पहुंचना या एक्सेस करना आसान हो जाता है।

टेक्‍सट बाक्‍स कंट्रोल जोड़ना –

टेक्स्ट बॉक्स की सहायता से  वेब फॉर्म एप्लिकेशन पर कुछ टेक्स्ट टाइप करके सब्मिट किया जा सकता है।

टूल बाक्‍स से टेक्‍सट बाक्‍स  कंट्रोल को फार्म में ड्रेग  करके प्‍लेस करें।->  

प्रापर्टी विंडो  में जाकर टेक्‍सट बाक्‍स  कंट्रोल पर माउस से राइट क्लिक करें। ->  

प्रापट्री विंडो में  “Text”   प्रापर्टी पर ‘Type your Name Here ’  टाइप करें ।->  

इसी प्रकार “ID”  प्रापर्टी पर ““txtName” .”  टाइप करें।

लिस्‍ट  बाक्‍स कंट्रोल जोड़ना:-

वेब फार्म  पर वस्तुओं  की सूची प्रदर्शित करने के लिए List बॉक्स का उपयोग किया जाता है।

 टूल बाक्‍स से लिस्‍ट बाक्‍स  कंट्रोल को फार्म में ड्रेग  करके प्‍लेस करें।->

जब लिस्‍ट बाक्‍स कंट्रोल फार्म में जुड़ जायेगा तब इसके साइड में ‘Edit Items’ मीनू  दिखाइ देगा ।

इस मीनू के  डायलाग बाक्‍स में आइटम की लिस्‍ट टाइप करके एड करें।  सभी आइटम जुड़ जाने के बाद ओके बटन प्रेस  करें। 

प्रापर्टी विंडो  में जाकर लिस्‍ट बाक्‍स  कंट्रोल पर माउस से राइट क्लिक करें। ->

इसी प्रकार “ID”  प्रापर्टी पर “lstLocation”  टाइप करें।

 फार्म में रेडियो बटन कंट्रोल जोड़ना:-

वेब फार्म  पर वस्तुओं  की सूची प्रदर्शित करने के लिए रेडियो बटन का उपयोग किया जाता है। इन सूचियों के विकल्‍प में से यूजर कोइ एक चुन सकता है। दो रेडियो बटन एक मेल दूसरा फीमेल के लिये बनायें।

Step 1) टूल बाक्‍स से ड्रेग करके दो रेडियो बटन एक ‘मेल’ दसरी बटन ‘फीमेल’ के लिये फर्म में जोड़ें

* प्रापर्टी विंडो में जाकर एक रेडियो बटन की टेक्‍सट प्रापट्री  ‘Male’ दूसरी बटन की  ‘Female’ टाइप करके बदल लें।          

* दोनों बटन की  ID प्रापट्री क्रमश:   rdMale and rdFemale कर लें । .

 चेकबॉक्स कंट्रोल जोड़ना:-

चेकबॉक्स का उपयोग वस्‍तुओं के विकल्पों की सूची प्रदान करने के लिए किया जाता है। चेक बाक्‍स  जिसमें से उपयोगकर्ता कई विकल्प चुन सकता है। हम अपने वेब फॉर्म में 2 चेकबॉक्स जोड़ेंगे। ये चेकबॉक्स उपयोगकर्ता को एक विकल्प प्रदान करेंगे कि वे C# सीखना चाहते हैं या ASP.Net ।

Step 1) टूल बाक्‍स से ड्रेग करके दो चेक बाक्‍स कंट्रोल  एक ASP.Net दसरी बटन ‘C#  के लिये  फार्म में जोड़ें

Step 2) चेक बाक्‍स की   ID प्रापट्री क्रमश:  ‘chkC’ and ‘chkASP’.  कर लें । .

चेक बाक्‍स की   टेक्‍सट  प्रापट्री क्रमश: C#’. and ‘ASP.Net’.  कर लें । .

To Add ‘Button’ Control फार्म में बटन कंट्रोल जोड़ना:-

‘बटन कंट्रोल ‘ पर क्लिक करने से फार्म की प्रॉसेसिंग प्रक्रिया  शुरू हो जाती है।   हम ‘सबमिट’ बटन नामक एक साधारण बटन जोड़ेंगे। इसका उपयोग फॉर्म पर सभी जानकारी सबमिट  करने के लिए किया जाएगा।

Step 1) टूल बाक्‍स से ड्रेग करके बटन कंट्रोल  फार्म में जोड़ें  -> प्रापर्टी विंडो में जाकर बटन कंट्रोल की टेक्‍सट प्रापट्री  Submit. करें ।-> ID  प्रापट्री को    ‘btnSubmit’. करे लें।

error: Content is protected !!