Class Notes ASP.NET-Unit-II-Validation server side validation validation controls: Required field comparison Range.
Server Side Validation
इस विधि में यूजर फार्म के इनपुट डाटा, सर्वर को सबमिट कर देता है। सर्वर में स्क्रिप्टिंग भाषा जैसे ASP.Net, PHP में लिखे प्रोग्राम से डटा चेक किया जाता है। इस वैलिडेशन के परिणाम को वापस डायनमिक जनरेटेड वेब पेज से क्लांइट के कम्प्यूटर पर भेजा जाता है। ज्यादा सुरक्षित वेब साइट में सर्वर साइड वैलिडेशन किया जाता है, क्योंकि क्लांइट साइड वैलिडेशन को आसानी से बाइपास करके सर्वर में हानिकारक स्क्रिप्ट लोड की जा सकती है।
Client Side Validation
क्लाइंट साइड वैलिडेशन, क्लांइट के ब्राउजर इंड पर होने के कारण यूजर को ज्यादा अच्छा अनुभव देती है। फार्म भरते समय ही ब्राउजर में डाटा चेक होने के कारण, यूजर का डाटा केा सर्वर तक जाने और चेक होकर वापस आने में लगने वाला समय बच जाता है।
ASP.NET validation controls
वेब पेज बनाने वाले को अगर अपने इनपुट फार्म में डाटा वैलिडेशन करना है तो उसे JavaScript, VBScript ए ASP.Net, PHP जैसी भाषा में स्क्रिप्ट लिखना पड़ेगा। जिसके लिये उसको इन भाषा की भी जानकारी होनी चहिये। इस समस्या को हल करने के लिये ASP.NET में वैलिडेशन कंट्रोल दिये गये है। वैलिडेशन कंट्रोल डाटा केा चेक करते है एवं गलत पाये जाने पर इरर मैसेज प्रदर्शित करते है ।
Required Field Validator
ये कंट्रोल इनपुट फील्ड के लिये बनाये गये है । अगर उपयोगकर्ता ने इनपुट फील्ड खाली छोड़ दिया है तो यह वैलिडेटर कंट्रोल इरर मैसेज प्रदर्शित करते है ।
रिक्वायर्ड फील्ड कंट्रोल की निम्न प्रापट्री उपयोग में लायी जाती हैं ।
| Property | Description |
| id | यह कंट्रोल की यूनिक id होती है। |
| runat | यह बताता है कि यह कंट्रोल सर्वर कंट्रोल है । |
| Text | यहां लिखा मैसेज प्रर्दशित होता है जब वैलिडेशन फेल हो जाता है । |
| IsValid | यह एक बुलियन वैल्यू है जो बताती है कि कंट्रोल का वैलिडेशन वैलिड है । |
| InitialValue | यह कंट्रोल की शुरूआती वैल्यू है । |
| Forecolor | कंट्रोल का फोरग्राउंड कलर है । |
| ErrorMessgae | कंट्रोल की प्रापट्री सेट न होने पर यह टेक्सट मैसेज प्रदर्शित होता है। |
| Display | यह कंट्रोल का डिस्प्ले बिहेवियर है . |
| BackColor | यह कंट्रोल का बैक कलर है |
Range Validator
रेंज वैलिडेटर यह चेक करता है कि यूजर ने अपना इनपुट पूर्व निर्धारित दो वैल्यू के बीच भरा है कि नहीं। यह चेक अंक तिथि या करेक्टर के लिये किया जा सकता है। रिक्वायर्ड फील्ड कंट्रोल की निम्न प्रापट्री उपयोग में लायी जाती हैं ।
Property Description
id यह कंट्रोल की यूनिक id होती है।
runat यह बताता है कि यह कंट्रोल सर्वर कंट्रोल है ।
Text यहां लिखा मैसेज प्रर्दशित होता है जब वैलिडेशन फेल हो जाता है ।
IsValid यह एक बुलियन वैल्यू है जो बताती है कि कंट्रोल का वैलिडेशन वैलिड है ।
Max Value यह कंट्रोल की अधिकतम वैल्यू है ।
Min Value यह कंट्रोल की न्यूनतम वैल्यू है ।
Forecolor कंट्रोल का फोरग्राउंड कलर है ।
Display यह कंट्रोल का डिस्प्ले बिहेवियर है .
BackColor यह कंट्रोल का बैक कलर है
Compare Validator
कम्पेयर वैलिडेटर एक इनपुट की वैल्यू को दूसरे इनपुट कंट्रोल की वैल्यू से या किसी स्थिर वैल्यू से कम्पेयर करता है । अगर इनपुट कंट्रोल खाली है तो वैलिडेशन नहीं होता । कंट्रोल की प्रापर्टी निम्न है ।
Property Description
id यह कंट्रोल की यूनिक id होती है।
runat यह बताता है कि यह कंट्रोल सर्वर कंट्रोल है ।
Text यहां लिखा मैसेज प्रर्दशित होता है जब वैलिडेशन फेल हो जाता है ।
Operator किस टाइप का कम्परीनजन किया जायेगा । प्रयोग किये जाने वाले आपरेटर निम्न है – Equal, GreaterThan, LessThan, LessThanEqual, NotEqual, DataTypeCheck, GreaterThanEqual
ControlToCompare जिस कंट्रोल को कम्पेयर किया जाना हे उसका नाम
BackColor यह कंट्रोल का बैक कलर है
ControlToValidate जिस कंट्रोल को वैलिडेट किया जाना है उसकी id
EnableClientScript client side validation केा बताने वाली बुलियन वैल्यू है
Type जिस वैल्यू को कम्पेयर करना है उसका डटा टाइप । टाइप currency, Date, Double, Integer, String हो सकती है।
Display यह कंट्रोल का डिस्प्ले बिहेवियर है ।
Regular Expression
यह वैलिडेटर यह सुनिशिचत करता है कि इनपुट की गयी वैल्यू एक निश्चित पैटर्न की है कि नहीं। यह email address, phone numbers, zip codes,इत्यादि चेक करने के लिये उपयोगी है। अगर इनपुट कंट्रोल खाली है तो यह वैलिडेशन फेल नहीं होगा । इस वैलिडेशन की प्रापट्री निम्न है।
Property Description
id यह कंट्रोल की यूनिक id होती है।
runat यह बताता है कि यह कंट्रोल सर्वर कंट्रोल है ।
ValidationExpression इस इक्सप्रेशन के द्वारा इनपुट का वैलिडेशन होता है
ControlToValidate जिस कंट्रोल को वैलिडेट किया जाना है उसकी id
EnableClientScript client side validation इनेबल है केा बताने वाली बुलियन वैल्यू है
Type जिस वैल्यू को कम्पेयर करना है उसका डटा टाइप । टाइप currency, Date, Double, Integer, String हो सकती है।
Display यह प्रापट्री कंट्रोल का डिस्प्ले बिहेवियर सेट करती है ।
BackColor यह कंट्रोल का बैक ग्राउंड कलर सेट करती है
Forecolor कंट्रोल का फोरग्राउंड कलर सेट करती है ।
ErrorMessgae वैलिडेशन फेल होने पर यह टेक्सट मैसेज प्रदर्शित होता है।
IsValid यह एक बुलियन वैल्यू है जो बताती है कि कंट्रोल का वैलिडेशन वैलिड है ।
Validation Summary
Validation Summary control सभी वैलिडेशन कंट्रोल की इरर मैसेज का संक्षिप्त विवरण वेब पेज पर प्रसस्तुत करता है । इस कंट्रोल में दिखाया जा रहा इरर मैसेज सभी वैलिडेशन कंट्रोल की मैसेज प्रापट्री होते है । यह मैसेज समरी लिस्ट की तरह या एक पैराग्राफ की तरह प्रस्तुत हो सकते है , यह डिस्प्ले मोड प्रापट्री द्वारा सेट किया जा सकता है। इस वैलिडेशन की प्रापट्री निम्न है ।
Property Description
DisplayMode यह प्रापट्री निशिचत करती हे कि समरी किस प्रकार डिस्प्ले होगी ।
इनकी values निम्न है : – BulletList, List, paragraph
id यह कंट्रोल की यूनिक id होती है।
runat यह बताता है कि यह कंट्रोल सर्वर कंट्रोल है ।
EnableClientScript यह Boolean value निश्चित करेगी कि client side validation इनेबल है ।
Forecolor कंट्रोल का फोरग्राउंड कलर है ।
ShowSummary इसकी बुलियेन वैल्यू होती है । ValidationSummary control डिस्प्ले होगा कि नहीं
HeaderText यह ValidationSummary Control का हेडर है
ShowMessageBox बुलियेन वैल्यू समरी मैसेज बाक्स में शो होगी या नहीं यह सुनिशिचत करेगा।
Enabled यह Boolean value यह निश्चित करगी कि वैलिडेशन कंट्रोल इनेबल है कि नहीं
