Overview of Dynamic web page:-
वेब पेज, वर्ल्ड वाइड वेब पर उपलब्ध एक दस्तावेज है । वेब पेज, वेब सर्वर पर संग्रहीत होते हैं और वेब ब्राउज़र का उपयोग करके देखे जा सकते हैं। एक वेब पेज में टेक्स्ट, ग्राफिक्स, ऑडियो, वीडियो और हाइपर लिंक सहित कई जानकारी हो सकती है । हाइपर लिंक अन्य वेब पेजों के लिंक हैं । हम वेब साइटों और वेब पेजों को मोटे तौर पर दो श्रेणियों में वर्गीकृत कर सकते हैं :-
1. स्टेटिक वेब पेज 2. डायनेमिक वेब पेज
स्टेटिक वेब पेज:–
स्टेटिक वेब पेज एक ऐसा पेज होता है जिसमें हमेशा एक समान सामग्री होती है। स्थिर वेब पृष्ठों में, सामग्री सधारण, सादे html कोड में लिखी जाती है। जब तक वेब पेज का लेखक सामग्री को अपडेट नहीं करता, तब तक स्टेटिक वेब पेज में सामग्री समान रहती है। स्टेटिक वेब पेज ऐसी जानकारी प्रदान करने के लिए होते हैं जो अक्सर नहीं बदलती हैं।
उदाहरण के लिए , http://www.google.com/intl/en/about.html पर जाएं । यह पृष्ठ एक स्थिर पृष्ठ है। इसमें सामग्री हमेशा समान होती है
(जब तक वे वेब सर्वर पर एक नई html फ़ाइल अपलोड करके सामग्री को अपडेट नहीं करते)।
डायनामिक वेब पेज:-
डायनेमिक वेब पेज सर्वर के डेटाबेस से सामग्री प्राप्त करते हैं । सामग्री वेब पेज में ही हार्ड-कोडेड नहीं होती। डायनिक वेब पेज में हर समय कुछ न कुछ अपडेट किया जा सकता है और उसे कुछ नया रूप दिया जा सकता है। हर बार पेज लोड होने पर “सर्वर साइड कोड” का उपयोग करके डायनामिक पेज बनते हैं। जब ब्राउज़र में यूआरएल टाइप करते हैं, तो पेज, यूआरएल में पेज आईडी के आधार पर डेटाबेस से डायनामिक रूप से बनाया जाता है। प्रत्येक पृष्ठ की सामग्री डेटाबेस में संग्रहीत होती है, वेब पेज की HTML फ़ाइल में नहीं। जब पेज को एक्सेस करते हैं, तो सर्वर साइड कोड यह जांच करेगा कि यूआरएल में पेज आईडी क्या है। पेज आईडी के आधार पर, यह डेटाबेस से उपयुक्त पेज सामग्री को पुनः प्राप्त करेगा और गतिशील रूप से वेब पेज बनाएगा।
डायनामिक वेब पेज ASP, ASP.NET, PHP आदि जैसी तकनीकों का उपयोग करके बनाए जाते हैं। डायनामिक वेब पेज एक वेब पेज है जिसका निर्माण एक एप्लिकेशन सर्वर प्रोसेसिंग सर्वर-साइड स्क्रिप्ट द्वारा नियंत्रित किया जाता है।
Introduction to ASP. Net:-
ASP.NET एक तकनीक है जिसका उपयोग वेब एप्लिकेशन और वेब सेवाओं को बनाने के लिए किया जाता है ,इसका फुल फार्म एक्टिव सर्वर पेजेज है। इसे IIS सर्वर में एक्सीक्यूट किया जाता है । क्लासिक ASP की तुलना में ASP.NET एप्लिकेशन से बनाये गए पेज जल्दी बनते है। ASP.NET से बने ‘वेब एप्लिकेशन’ में एकरूपता होती है । ASP.NET में ‘उपयोगकर्ता नियंत्रण’, ‘एक्सएमएल आधारित components’ और ‘उपयोगकर्ता प्रमाणीकरण/ authentication’ का एक बड़ा संग्रह है।
* Asp.net ओपन-सोर्स और क्रॉस-प्लेटफॉर्म पर आधारित है । Asp.net फ्रेमवर्क का मुख्य उद्देश्य क्लाउड -आधारित और IoT जैसी नवीनतम और आधुनिक तकनीक लाना है । यह विंडोज, लिनक्स और मैकओएस जैसे प्लेटफॉर्म के लिए बनाया गया है । यह माइक्रोसॉफ्ट द्वारा प्रदान किया गया एक वेब डेवलपमेंट प्लेटफॉर्म है। यह डेवलपर्स को Microsoft Corporation द्वारा विकसित एक विशाल लाइब्रेरी की सहायता प्रदान करता है। इसका उपयोग वेब-आधारित एप्लिकेशन बनाने के लिए किया जाता है। ASP.Net को पहली बार वर्ष 2002 में जारी किया गया था।
* ASP.Net का पहला संस्करण 1.0 था । ASP.Net का नवीनतम संस्करण संस्करण 4.6 है। ASP.Net को HTTP प्रोटोकॉल के साथ काम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह सभी वेब एप्लीकेशन में उपयोग किया जाने वाला मानक प्रोटोकॉल है। ASP.Net एप्लीकेशन को C#, VB.Net, और J# जैसी विभिन्न .Net भाषाओं में भी लिखा जा सकता है।
* ASP.NET वेब एप्लिकेशन विकसित करने के लिए तीन फ्रेमवर्क का समर्थन करता है – वेब फॉर्म, ASP.NET वेब पेज और ASP.NET MVC । इन तीनों फ्रेमवर्क में ASP.NET फ्रेमवर्क के समान ही लाभ और विशेषताएं हैं।
* ASP.NET की भाषा .Net में लिखी गई है।
Features of ASP.Net :-
1- High Performance
2- Supports Cross-Platform – ASP.Net क्रॉस-प्लेटफ़ॉर्म विकास का समर्थन करता है, इसे विंडोज, लिनक्स और मैकओएस के साथ डिप्लाय किया जा सकता है।
3- Fastest and Scalable – यह framework सबसे तेज और स्केलेबल है, क्योंकि यह एक विशाल लाइब्रेरी उपल्बध करता है, जिससे बहुत समय बचता है। इस फ्रेमवर्क को अन्य फ्रेमवर्क की तुलना में सबसे तेज फ्रेमवर्क माना गया है।
4- Open Source – ASP.Net ओपन-सोर्स फीचर पर आधारित है। समय-समय पर इसे प्रोफेशनल्स द्वारा अपडेट किया जाता है । यह एक सक्रिय और विशाल ओपन सोर्स कम्युनिटी द्वारा समर्थित है। ASP.net डेवलपर्स को कम्युनिटी द्वारा बहुत समर्थन प्रदान किया जाता है।
5- Secure Apps – ASP.net framework के साथ, डेवलपर्स एक सुरक्षित एप्लिकेशन बना सकते हैं।
6- Self Hosted Apps – ASP.NET Framework में सर्वर मुक्त वेब ऐप्स विकसित करने के विभिन्न तरीके है। ये वेब एप्लीकेशन डेस्कटॉप कम्प्यूटर में भी बिना इंटरनेट के चलाये जा सकते है।
ASP निम्न कार्य कर सकती है –
- किसी वेब पेज को Edit, change, add content, या customize कर सकती है।
- यूसर के द्वारा भेजी गयी queries या HTML फार्म मे सबमिट किये गये डाटा पर प्रतिक्रिया दे सकती है अर्थात उनका उत्तर दे सकती है ।
- Access डाटाबेस या किसी दूसरे सर्वर डाटा पर प्रक्रिया करके मिले उत्तर को वेब ब्राउसर तक वापस भेज सकती है।
- यह सिक्योरिटी प्रदान करती है क्योंकि ASP कोड ब्राउसर पर नहीं दिखाइ देता ।
- इसके प्रयोग से सरलता और गति उपलब्ध होती है।
- ASP की डिफाल्ट स्क्रिप्टिंग भाषा VBScript है । प्रोग्रामिंग में scripting भाषा , हल्की , मेमोरी में कम स्थान लेने वाली , प्रोग्रामिंग भाषा होती है । VBScript Microsoft’s Visual Basic का एक हल्का संस्करण है।
ASP कैसे कार्य करती है –
जब कोइ ब्राउजर एक सामान्य HTML फाइल के लिये अनुरोध भेजता है तो सर्वर केवल वह फाइल प्रदान कर देता है। लेकिन जब ब्राउजर एक ASP फाइल के लिये अनुरोध करता है तो सर्वर इस अनुरोध को ASP इंजन को भेज देता है जो ASP फाइल पढ कर इसमें लिखी सर्वर स्क्रिप्ट को इक्सक्यूट करता है और अंत में ASP file को ब्राउजर तक वापस एक साधारण HTML फाइल बना कर वापस भेज देता है।
ASP Files –
ASP फाइल एक साधारण एचटीएमएल फाइल हो सकती है। इसमें server scripts भी मिले हो सकते है। <% और %> के बीच लिखी स्क्रिप्ट सर्वर के अंदर इक्सीक्यूट होती है।
निम्न उदाहरण में ASP की सहायता से एचटीएमएल में “Hello World” लिखा जाता है ।
<html> <body>
<%
Response.write(“Hello world”)
%>
</body> </html>
Response.Write() मेथड ASP के द्वारा एचटीएमएल में आउटपुट लिखने के लिये प्रयोग होता है ।
ASP के साथ JavaScript , प्रयोग करना –
वेब पेज में JavaScript, scripting लैंगवेज की तरह प्रयोग करने के लिये पेज के शुरूआत में language specification लिखना पडता है ।
Example—
<%@ language=”javascript”%>
<!DOCTYPE html>
<html> <body>
<%
Response.Write(“Hello World!”)
%>
</body> </html>
HTML में Jawascript प्रयोग करना
<!DOCTYPE html>
<html><body>
<h2>Use JavaScript to Change Text</h2>
<p>This example writes “Hello JavaScript!” into an HTML element with id=”demo”:</p>
<p id=”demo”></p>
<script>
document.getElementById(“demo”).innerHTML = “Hello JavaScript!”;
</script>
</body></html>
html में php प्रयोग करना
<html>
<?php echo “welcome to arun computer” ?>
</html>
