Unit II-Server controls Client controls

Unit I

  • Database programming for website
  • Creating connection, Accessing Data using Data Adapters and database
  • Using Command & Data Reader, data bind controls
  • Data grid, Add delete move & update records to database
  • Projects in ASP.NET using database
  • Introduction to XML in .NET, XML basics, attributes fundamental
  • XML classes, Document text writer, text reader, XML validations
  • XML in ADO.NET, XML Data Document, Introduction to web services
  • State management – View state, Session state, Application state, SOAP, Web service description language

Server Controls –

  ASP.NET एक वेब एप्लिकेशन फ्रेमवर्क है जिसका उपयोग गतिशील वेबसाइटों और वेब एप्लिकेशन  को विकसित करने के लिए किया जाता है। डाट नेट फ्रेमवर्क में  ‘ASP.NET सर्वर कंट्रोल’ एक विशिष्ट ‘कंट्रोल क्लास’ है जिसे asp.net  पेज  में एम्बेड किया गया है।  सर्वर कंट्रोल वेब पेज पर एक यूजर इंटरफेस (यूआई) एलिमेंट  का निर्माण  करता है, जैसे टेक्स्ट बॉक्स या कमांड बटन। 

ASP.NET पेज फ्रेमवर्क, सर्वर कंट्रोल वेब-आधारित एप्लिकेशन के लिए, एक स्ट्रक्चरल प्रोग्रामिंग मॉडल प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। एएसपी (एएसपी.नेट का एक पुराना संस्करण) कोड में सुधार  किया गया है  जिससे अब  यह  कंट्रोल को  HTML से एक्सिक्यूशन  कोड को अलग रखते हैं।

वेब फार्म में उपयोग होने वाले मुख्‍य सर्वर साइड कंट्रोल निम्‍न टेबल में दिये गये है।  :-

Control NameApplicable EventsDescription
LabelNoneलेबल कंट्रोल वेब  पेज में टेक्‍सट प्रर्दशित करने के लिये उपयोग  किये जाते है ।
Text BoxText Changedटेक्‍सट  कंट्रोल,  वेब  पेज मे यूजर से  फार्म में इनपुट लेने के लिये लिये उपयोग  किये जाते है
ButtonClick, Command  वेब  पेज के   फार्म में बटन बनाने के लिये लिये उपयोग  किये जाते है
Link ButtonClick, Commandऐसी बटन जो हाइपर लिंक की तरह दिखाइ देती है बनाने के काम में आता है।
Image ButtonClickये कंट्रोल वेब  पेज मे  इमेज बटन बनाने के लिये लिये उपयोग  किये जाते है । यह इमेज बटन की तरह कार्य करती है ।
HyperlinkNoneऐसे हाइपर लिंक कंट्राेल जो क्लिक इंवेंट पर प्रतिक्रिया देते है , बनाने के काम आता है ।
Drop Down ListSelected Index Changedवेब फार्म में  ड्राप डाउन लिस्‍ट बनाने  के लिये उपयोग  किये जाते है ।
List BoxSelected Index Changedवेब फार्म में  लिस्‍ट बाक्‍स बनाने  के लिये उपयोग  किये जाते है ।
Data GridCancel Command, Edit Command, Delete Command, Item Command, Selected Index Changed, Page Index Changed, Sort Command, Update Command, Item Created, Item Data Boundडाटा प्रदर्शित करने के लिये ग्रिड बनाने के लिये उपयोग होते है। इस कंट्रोल में पेजिंग , सार्टिग और फर्मेटिंग आसानी से की जा सकती है।  
Data ListCancel Command, Edit Command, Delete Command, Item Command,इसके उपयोग से डाटा प्रदर्शित करने के लिये डाटा लिस्‍ट बनायी जाती है  इसके द्वारा प्रर्दशित डाटा टेबल फार्म में नहीं होता

  Client Control:-

          क्लाइंट साइड कंट्रोल को HTML कंट्रोल भी कहा जाता है. HTML कंट्रोल हमेशा ब्राउजर पर रेंडर होते हैं, क्योंकि ब्राउजर केवल html प्रोग्रामिंग को समझते है।  सभी एचटीएमएल कंट्रोल, क्लाइंट मशीन (पीसी) ब्राउजर पर रन होते है इसलिए इन्हें क्लाइंट साइड कंट्रोल कहा जाता है.  क्लाइंट साइड कंट्रोल को  कभी भी सर्वर साइड या सर्वर के माध्यम से निष्पादित नहीं किया जाता ।

 क्लाइंट कम्‍प्‍यूटर  या उपयोगकर्ता सर्वर को एक नए पेज के लिए  अपने ब्राउजर की सहायता अनुरोध भेजता है। फिर सर्वर एचटीएमएल भाषा का उपयोग करके ब्राउज़र के माध्यम से क्लाइंट को रेस्पोंस या रिप्लाई  देता है और क्‍लाइंट कम्‍प्‍यूटर की स्‍क्रीन पर  एचटीएमएल पेज प्रदर्शित करता है।  क्लाइंट साइड कंट्रोल, एचटीएमएल कंट्रोल होते है।  एचटीएमएल कंट्रोल बनाने के लिए <इनपुट> टैग का उपयोग किया जाता है।  क्लाइंट साइड कंट्रोल को ब्राउजर द्वारा प्रोसेस किया जाता है,  और ब्राउजर पर ही एक्सेक्यूट किया जाता है, और ब्राउजर पर वापस लौटाया जाता है,  अर्थात  ब्राउजर केवल एचटीएमएल कंट्रोल को समझता है।  एचटीएमएल कंट्रोल, पेज वैलिडेशन, सामान्य गणना और टेक्स्ट जानकारी प्रदर्शित करने के लिए जावा स्क्रिप्ट (क्लाइंट साइड प्रोग्रामिंग) का उपयोग करते है।  इसके लिए सर्वर के माध्यम से कार्य करने की आवश्यकता नहीं होती है।

वेब फार्म में उपयोग होने वाले मुख्‍य क्‍लांट साइड कंट्रोल निम्‍न टेबल में दिये गये है। 

Controls NameDescription
ButtonHTML बटन  बनाने  के लिये उपयोग  किये जाते है ।
Reset ButtonHTML फार्म के सभी इलिमेंट की वैल्‍यू डिफाल्‍ट वैल्‍यू पर सेट कर देता है ।
Submit Buttonसबमिट बटन क्लिक करने पर यूजर द्वारा फार्म में भरा डाटा फार्म के एक्‍शन एट्रिब्‍यूट में निशिचित किये गये पेज में  अपलोड हो जाते है।
Text Fieldयूजर के लिये इनपुट एरिया बनाने  के लिये उपयोग  किये जाते है ।
Text AreaHTML फार्म में यूजर के लिये कई लाइन का इनपुट एरिया बनाने  के लिये उपयोग  किये जाते है ।
File Fieldफाइल फील्‍ड के द्वारा एक टेस्‍ट फील्‍ड एवं  ब्राउस बटन फार्म में बनायी जाती है। ब्राउस बटन क्लिक करके यूजर अपने कम्‍प्‍यूटर से फाइल ब्राउज करके सलेक्‍ट करता है ।
Password Fieldयह भी फार्म का इनपुट एरिया होता है लेकिन इसमें भरा गया डाटा हिडेन रहता है। केवल * करेक्‍टर दिखाइ पडता है।
Check Box यह एक चेक बाक्‍स प्रदान करता है जिसे यूजर सलेक्‍ट या क्लियर कर सकता है। एक चेक बाक्‍स सलेक्‍ट करने पर दूसरा अनसलेक्‍ट हो जाता है।
Radio Buttonरेडियो बटन यूजर को फार्म में एक से ज्‍यादा विकल्‍प चयन की सुविधा प्रदान करता है।
Tableइनफार्मेशन को टेबल के रूप में प्रर्दशित करता है।
ImageHTML फार्म में चित्र प्रदर्शित करता है।
List Boxकई आइटम की लिस्‍ट प्रदशित करता है ।  एक बार में कितने आइटम दिखाई देंगे यह भी निर्धारित कर सकते है । अगर एक से ज्‍यादा आइटम है और जगह कम है तो स्‍क्राल बार अपने आप जुड़ जाता है ।  
Dropdownयह भी एक लिस्‍ट होती है । इस लिस्‍ट में केवल एक आइटम दिखाइ देता है । उपयोगकर्ता कंट्रोल के साइड में क्लिक करके सारी लिस्‍ट देख सकता है ।  

error: Content is protected !!