Class Notes ASP.NET-Unit-II-Running a web application creating a multiform web project form Validation Client side
Web Form :
‘वेब फार्म’, Visual Studio में ‘ASP.NET र्फेमवर्क’ का एक भाग है। वेब फॉर्म का उपयोग हम ASP.NET web application बनाने के लिए कर सकते हैं। वेब फ़ॉर्म ऐसे page होते हैं जिसके माध्यम से यूजर अपने ब्राउज़र का उपयोग करके सर्वर को Request भेजते हैं।
वेब फॉर्म, HTML, Client Script, server control और server code का उपयोग करके बनाये जाते हैं। एक ‘वेब फॉर्म पेज’ किसी भी ब्राउज़र या क्लाइंट डिवाइस में User की Request के अनुसार जानकारी प्रस्तुत करता है।
उपयोगकर्ता किसी पेज का रिक्वेस्ट भेजते है , तो फ्रेमवर्क द्वारा इसे सर्वर पर कम्पाइल और एक्सेक्यूट किया जाता है, और फिर फ्रेमवर्क इसे HTML मार्कअप भाषा में परिवर्तित कर कर देता है जिसे ब्राउज़र समझ सकता है और हमारे सामने प्रस्तुत कर सकता ।
Visual Studio का उपयोग करके, ASP.NET वेब फॉर्म बना सकते हैं। विजुअल स्टूडियो के ‘इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट एनवायरनमेंट (IDE)’ से वेब फॉर्म पेज, सर्वर कंट्रोल को ड्रैग और ड्रॉप करके आसानी से डिजाइन किया जा सकता है । फिर वेब फॉर्म page पर लिए गए Controls के Attribute, Method और Event सेट कर सकते हैं। web form page के लिए सर्वर कोड Visual Basic या C # या .NET भाषा में लिख सकते हैं।
ASP.NET Validators
ASP.NET Validation Controls की सहायता से Input Data को Valid किया जाता है। वेब फार्म से सर्वर में डाटा सबमिट करने के पहले सुनिश्चित किया जाता है कि बेकार, अशुद्व, अपूर्ण Unauthorized या Contradictory Data सर्वर में न जाय. डाटा को सर्वर में लोड करने के पहले एक निश्चित नियम के क्राइटेरिया के अनुसार सबमिट किये जाने वाल इस डाटा की तुलना करते हैं । जो डाटा इन क्राइटेरिया के अनुसार सही हैं केवल वे ही डाटा सबमिट हो सकते होते हैं ।
वैलिडेशन सर्वर साइड एवं क्लाइंट साइड दोनों प्रकार के होते है। अगर सबमिट किये जाने वाला डाटा , फार्म सबमिट किये जाने वाले कम्प्यूटर में ही, वेब ब्राउजर में, चेक कर लिया जाय तो इस तरह का वैलिडेशन ‘क्लांइड साइड वैलिडेशन’ कहलाता है। और यदि डाटा सबमिट होने के बाद सर्वर में चेक किया जाय तो इसे ‘सर्वर साइड वैलिडेशन’ कहते है ।
ASP.NET निम्नलिखित Validation Controls प्रदान करता है. जैसे कि –
*RequiredFieldValidator, *RangeValidator, *CompareValidator,
*RegularExpressionValidator, *CustomValidator, *ValidationSummary .