Unit II-ASP NET Controls, Applications

Unit I

  • Database programming for website
  • Creating connection, Accessing Data using Data Adapters and database
  • Using Command & Data Reader, data bind controls
  • Data grid, Add delete move & update records to database
  • Projects in ASP.NET using database
  • Introduction to XML in .NET, XML basics, attributes fundamental
  • XML classes, Document text writer, text reader, XML validations
  • XML in ADO.NET, XML Data Document, Introduction to web services
  • State management – View state, Session state, Application state, SOAP, Web service description language

ASP.NET Controls :-

ASP.NET कंट्रोल  ASP.NET फ्रेमवर्क का ह्दय हैं । ASP.NET कंट्रोल  एक तरह की  .NET क्लास होती  है जो सर्वर पर एक्सेक्यूट होकर  ब्राउज़र पर कंटेंट प्रदान करती  है। ASP.NET फ्रेमवर्क में 90 से अधिक कंट्रोल शामिल हैं । ये कंट्रोल वेब साइट डिजाइन को आसान बना देते है।  ये कंट्रोल  डेटाबेस रिकॉर्ड की सूची प्रदर्शित करने से लेकर बेतरतीब ढंग से रोटेट होने वाले बैनर, विज्ञापन तक  प्रदर्शित कर सकते है । ये  कंट्रोल 7 ग्रुप  में विभाजित किये जा सकते हैा

Standard Controls-   ये कंट्रोल एक वेब फार्म में स्टैण्डर्ड फार्म एलिमेंट जैसे बटन, इनपुट फ़ील्ड और लेबल इत्यादि  को रेंडर करने में मदद करते है।

वैलिडेशन कंट्रोल – ये कंट्रोल सर्वर पर डेटा जमा करने से पहले आपको फॉर्म डेटा को चेक करते है। उदाहरण के लिए, रिक्वायर्ड फील्ड वैलिडेटर से यह जांचा जा सकता है की उपयोगकर्ता ने आवश्यक इनपुट फ़ील्ड के लिए कोई मान दर्ज किया है या नहीं।

Data Controls— ये कंट्रोल  डाटाबेस डाटा के साथ कार्य करने में सक्षम बनाता है। उदाहरण के लिए, डेटाबेस  टेबल में नए रिकॉर्ड सबमिट करने या डेटाबेस रिकॉर्ड की सूची प्रदर्शित करने के लिए इन नियंत्रणों का उपयोग कर सकते हैं।

 Navigation Controls— ये कंट्रोल  मेनू, ट्री व्यू और ब्रेड क्रम्ब ट्रेल्स ,जैसे मानक नेविगेशन तत्वों को प्रदर्शित करने में सक्षम बनाता है।

Login Controls—ये कंट्रोल   लॉगिन प्रदर्शित करने, पासवर्ड बदलने और पंजीकरण प्रपत्रों को प्रदर्शित करने में सक्षम बनाता है।

HTML Controls—  ये कंट्रोल किसी भी HTML टैग को सर्वर-साइड कंट्रोल  में बदलने में सक्षम बनाता है।


Applications: –  

 हम .NET पर निम्न विभिन्न प्रकार के एप्लिकेशन  विकसित कर सकते हैं –

* ASP.Net वेब एप्लिकेशन –   ASP.Net वेब एप्लिकेशन ऐसे प्रोग्राम हैं जो http पर उपयोगकर्ता के रिक्वेस्ट  को पूरा करने के लिए  वेब सर्वर के अंदर चलते है ।

 ASP.NET वेब एप्लिकेशन के द्वारा एक साधारण html वेब साइटों से लेकर उन्नत एंटरप्राइज़ एप्लिकेशन तक बनाये जा सकते हैं।  ये एप्लिकेशन  स्थानीय/लोकल  और दूरस्थ /रमोट  नेटवर्क पर चल सकते है ।

* Windows एप्लिकेशन –  ये एप्लिकेशन फार्म बेस्ड एप्लिकेशन है।  ये  विडो डेस्कटॉप के लिए दिन-प्रतिदिन के कार्यों के लिए डेवलप किये जाते है । (उदा: माइक्रोसॉफ्ट वर्ड)। ये केवल Windows वातावरण के अंतर्गत चलाए जाते है । ये एप्लिकेशन विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं का उपयोग  करते हैं।

* कंसोल एप्लिकेशन  – ये light weight प्रोग्राम होते हैं।  ये एप्लिकेशन कमांड प्रॉम्प्ट (डॉस) विंडो के अंदर चलते हैं। वे आमतौर पर ये टेस्ट एप्लिकेशन होते है ।

* मोबाइल एप्लिकेशन –  ये एप्लिकेशन कई मोबाइल उपकरणों पर चल सकते हैं, जैसे पॉकेट पीसी, मोबाइल फोन, या व्यक्तिगत डिजिटल असिस्टेंट। ये एप्लिकेशन मोबाइल उपकरणों से डेटा तक सर्वव्यापी ( सभी जगह ) पहुंच प्रदान करते हैं। .NET Framework स्वचालित रूप से इन एप्लिकेशन में परिवर्तन करता है जिससे  उन्हें मोबाइल डिवाइस के आधार पर एक  से अधिक ब्राउज़रों पर चलाया जा सके।

उदाहरण के लिए , http://www.google.com/intl/en/about.html पर जाएं । यह पृष्ठ एक स्थिर पृष्ठ है । इसमें सामग्री हमेशा समान होती है (जब तक वे वेब सर्वर पर एक नई html फ़ाइल अपलोड करके सामग्री को अपडेट नहीं करते)।

error: Content is protected !!