वेब सर्वर :-
वेब सर्वर एक सॉफ्टवेयर प्रोग्राम है जो वेब उपयोगकर्ताओं (ब्राउज़र/क्लाइंट कम्प्यूटर केा ) को वेब पेज प्रदान करता है । वेब ब्राउसर पर यूआरएल टाइप करके इंटर करने पर वेब सर्वर उस उपयोगकर्ता को चाहा गया वेब पेज प्रदान करता है। प्रत्येक कंप्यूटर जिसमें एक वेब साइट होस्ट की गयी है उसमें एक वेब सर्वर प्रोग्राम होना चाहिए। जिस कंप्यूटर में वेब सर्वर प्रोग्राम चलता है उसे आमतौर पर “वेब सर्वर” भी कहा जाता है। इसलिए, “वेब सर्वर” शब्द का प्रयोग ‘सर्वर प्रोग्राम’ और कंप्यूटर, जिसमें ‘सर्वर प्रोग्राम’ चलता है, दोनों के लिए किया जाता है।
एक वेब सर्वर सैकड़ों वेब साइटों को होस्ट कर सकता है। इंटरनेट में अधिकांश छोटी वेब साइट साझा वेब सर्वर पर होस्ट की जाती हैं । कई वेब होस्टिंग कंपनियां हैं जो साझा वेब होस्टिंग प्रदान करती हैं यदि आप एक वेब होस्टिंग कंपनी से एक साझा वेब होस्टिंग खरीदते हैं, तो वे एक निश्चित शुल्क लेकर कई अन्य वेब साइटों के साथ आपकी वेब साइट को अपने वेब सर्वर में होस्ट करेंगे। आमतौर पर, एक वेब साइट के लिए केवल एक वेब सर्वर की आवश्यकता होती है। लेकिन याहू, गूगल, एमएसएन आदि जैसी बड़ी वेबसाइटों पर हर मिनट लाखों आगंतुक आएंगे। एक कंप्यूटर इतनी बड़ी संख्या में अनुरोधों को प्रॉसेस नहीं कर सकता है। इसलिए उनके पास दुनिया के विभिन्न हिस्सों में सैकड़ों सर्वर बनाये गए है जिससे वे तेजी से रेस्पॉन्स दे सकें।
Examples of web server applications :-
1. IIS 2. Apache
IIS :-
इंटरनेट सूचना सर्वर इंटरनेट सूचना सर्वर (IIS) Microsoft के सबसे लोकप्रिय वेब सर्वरों में से एक है। इसका उपयोग ASP.NET और ASP वेब अनुप्रयोगों को इंटरनेट-आधारित सेवाओं को होस्ट करने और प्रदान करने के लिए किया जाता है। वेब सर्वर ही उपयोगकर्ताओं से आने वाले अनुरोधों/ रिक्वेस्ट की प्रतिक्रिया/रिस्पान्स प्रदान करता है। जब क्लाइंट से सर्वर पर कोई अनुरोध आता है तो ‘आईआईएस’ उपयोगकर्ताओं से उस अनुरोध को लेता है और इसे प्रासेस करता है और उपयोगकर्ताओं को प्रतिक्रिया वापस भेजता है । asp .net की रिक्वेस्ट पर रेस्पांस करने के लिए इंटरनेट इन्फॉर्मेशन सर्वर (IIS) के पास अपना ASP.NET प्रॉसेस इंजन है । IIS के वर्ज़न के अनुसार ही ASP.NET एप्लिकेशन को कॉन्फ़िगर करते हैं।
इंटरनेट इन्फर्मेशन सर्वर (आईआईएस) में वेब अप्लिकेशन और सर्च इंजन, के ‘निर्माण और एडमिनिस्टशन’ के लिए प्रोग्रामों का एक सेट उपलब्ध होता है, इसमें ऐसे वेब-आधारित एप्लिकेशन को बनाने के लिए भी सपोर्ट होता है, जो डाटा बेस और sql सर्वर का भी उपयोग कर सकते हैं। आईआईएस के साथ, हम अपने कंप्यूटर को वेब सर्वर के रूप में काम करने लायक बना सकते हैं। IIS सर्वर पर एएसपी.नेट वेब एप्लिकेशन विकसित और डेप्लॉय करने की छमता होती है । IIS सर्वर में किसी विशेष वेबसाइट को अनधिकृत पहुंच से बचाने के सेक्युरिटी सेट कर सकते है।
IIS सर्वर विभिन्न संस्थाओं को वेब साईट और एप्लिकेशन की ‘उपलब्धता बढ़ाने’, ‘सिस्टम एडमिनिस्ट्रेशन’ और ‘डेप्लॉय’ करने का खर्च कम कर देता है। । ‘IIS 7.5’ HTTP, HTTPS, FTP, FTPS, SMTP और NNTP को सपोर्ट करता है।
Web Forms :-
ASP.NET फ्रेमवर्क की सहायता से HTML, CSS, जावास्क्रिप्ट और सर्वर स्क्रिप्टिंग के साथ वेब पेज और वेब साइट बना सकते है। ASP.NET तीन अलग-अलग विकास मॉडल का समर्थन करता है :- वेब पेज, एमवीसी (मॉडल व्यू कंट्रोलर), और वेब फॉर्म।
वेब फॉर्म, ASP.NET वेब साइट और वेब एप्लिकेशन बनाने के लिए 3 प्रोग्रामिंग मॉडल में से एक है। वेब फार्म सबसे पुराना ASP.NET प्रोग्रामिंग मॉडल है। इसमें ईवेंट संचालित वेब पेज, ‘HTML, सर्वर कंट्रोल और सर्वर कोड’ को मिलाजुलाकर लिखे जाते है। वेब फार्म सर्वर पर कम्पाइल और एक्सीक्यूट किये जाते है जो HTML क्रिएट करते है, यह एचटीएमएल क्लाइंट एन्ड में वेब पेज में दिखाई देते है । वेब फॉर्म के साथ सैकड़ों तरह के विभिन्न वेब कंट्रोल, और वेब कम्पोनेंट रहते है, जिनकी सहायता से यूजर ड्रिवेन वेब साईट, डाटा एक्सेस के साथ आसानी से बनाई जा सकती है।
ASP.NET के वेब फार्म की सहायता से वेब-आधारित GUI एप्लिकेशन आसानी से बनाये जा सकते हैं। वेब फॉर्म में वेब पेज (जिसे ASP.NET पेज या वेब फॉर्म पेज भी कहा जाता है) और GUI घटक जैसे टेक्स्ट बॉक्स, बटन, लिस्ट बॉक्स, डेटा ग्रिड आदि शामिल होते हैं। GUI घटक को सर्वर कंट्रोल कहा जाता है । ASP.NET के द्वारा हम रन-टाइम के साथ डिज़ाइन-टाइम दोनों में ASP.NET पेज पर इन कंट्रोल को आसानी से जोड़ सकते है। आप टूलबॉक्स से नियंत्रणों को वेब पेज पर ड्रैग करके जोड़ सकते है , और फिर नियंत्रणों की प्रापर्टी और ईवेंट को सेट कर सकते है। वेब फार्म में प्रोग्राम कोड को कंट्रोल से अलग दुसरी फाइल में सेव कर सकते हैं।
Web Forms Controls कुछ वेब फॉर्म कंट्रोल निम्नलिखित हैं :-
- Label Control
- TextBox control
- Button control
- Literal control
- PlaceHolder control
- HiddenField control
- FileUpload control
- Image control
- ImageButton control
- ImageMap control
- Label Control:- लेबल नियंत्रण का उपयोग मूल रूप से वेब प्रपत्रों पर सूचना टेक्स्ट को प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है। कोई भी अप्लीकेशन का उपयोगकर्ता लेबल जानकारी को बदल नहीं सकता।
Properties :-
Text :- Change the Label control information(text).
Font :- Sets the font of the Label text.
ForeColor :- Sets the text color in the Label.
Height :- Specify the height of the Label Control.
BackColor :- Sets the Background color of the Label control.
BorderWidth :- Sets the Border color of the Label control.
BorderStyle :- Sets the Style of the Label control.
AccessKey :- Used to Navigate the Web Server control.
2. TextBox Control:- टेक्स्टबॉक्स नियंत्रण का उपयोग डेटा टेक्स्ट को इनपुट करने के लिए किया जाता है। एप्लिकेशन का कोई भी उपयोगकर्ता आसानी से इस नियंत्रण में टेक्स्ट दर्ज कर सकता है।
Properties :-
Text :- Used to sets the text in TextBox Control.
TextMode :- Sets the mode of the TextBox Control as Single Mode, Multiline or Password.
Rows :-Used to sets the number of rows display in a TextBox (Multiline).
MaxLength :-Sets the maximum number of character alloweded in a TextBox control. ReadOnly :-Used to read the contents by the end used but can not change it
3) Button Control:- बटन नियंत्रण का उपयोग एक ईवेंट क्रिएट करने और वेब सर्वर को रिक्वेस्ट भेजने के लिए किया जाता है।
Properties :-
Text :- Used to sets the text to be displayed on the Button Control.
Click :-It is an Event that occurs when the Button is clicked.
Command :- It is also an Event that occurs when the Button is clicked. It is used whenever we are using multiple Button on one page.
CommandName :-Sets the command Name associated with the Button control that is passed to the command event.
OnClientClick :-Sets the client side script that executes when a Button click event is fired.
CauseValidation :- Sets the validation that is perform or not when we click the Button control.
4)Literal Control:- यह लेबल नियंत्रण के समान है लेकिन कुछ अंतर और समानताएं हैं जो नीचे दी गई हैं –
* वेब फॉर्म पर टेक्स्ट (सूचना) प्रदर्शित करने के लिए लिटरल और लेबल नियंत्रण दोनों का उपयोग किया जाता है।
* ब्राउज़र साइड/ क्लाइंट साइड में लेबल नियंत्रण को HTML ‘स्पैन’ टैग में बदल दिया जाता है लेकिन किसी भी लिटरल कंट्रोल को नहीं बदलते ।
* हम लेबल कंट्रोल की फॉर्मेटिंग कर सकते है, लेकिन लिटरल कंट्रोल की नहीं।
* अगर हम एचटीएमएल कोड और जावा स्क्रिप्ट कोड दिखाना चाहते हैं तो हम मुख्य रूप से लिटरल कंट्रोल का इस्तेमाल करते है, लेबल कंट्रोल का नहीं।
* इनकोडिंग मोड का इस्तेमाल केवल लिटरल कंट्रोल के साथ किया जाता है।
5)Place Holder Control:- इसे Asp. नेट में कंटेनर कंट्रोल के नाम से जाना जाता है। यह मुख्य रूप से अन्य कंट्रोल की वैल्यू को संग्रहीत करने के लिए उपयोग किया जाता है। Controls.Add() मेथड का उपयोग करके वेब फार्म में यह कंट्रोल एड कर सकते हैं।
6.) हिडन फील्ड कंट्रोल:- इसका प्रयोग लेबल कंट्रोल में, हिडन फील्ड कंट्रोल में स्टोर वैल्यू को, प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है। यह इन्फर्मेशन को Strings के रूप में स्टोर करता है।
7.) File Upload Control:- यह कंट्रोल मूल रूप से सर्वर पर फ़ाइल अपलोड करने के लिए उपयोग किया जाता है। यह कंट्रोल माऊस क्लिक इवेंट पर SaveAs () मेथड का उपयोग करता है। जब उपयोगकर्ता किसी फ़ाइल को ब्राउज़ करके अपलोड बटन पर क्लिक करता है तो फ़ाइल स्वचालित रूप से सर्वर पर अपलोड हो जाती है।
8.) Image Control :- इसका उपयोग किसी वेब पेज पर इमेज को प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है।
Properties –
- Alternate Text:- It is used to display alternate text when the image is not present.
- ImageAlign:-It is used to sets the alignment of image control on the web page.
- ImageUrl:-It is used to sets the path to an image to display in the image control.
- Font:-It is used to increase or decrease font of the image control text.
- DescriptionUrl:-It is used to set the location to a detailed description for the image.
9.) Image Button Control:- इसका प्रयोग टेक्स्ट की जगह इमेज को Button पर प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है। image बटन की properties बटन control के समान हैं।
10.) इमेज मैप कंट्रोल: – इसका उपयोग उपयोगकर्ता द्वारा क्लिक किए जाने वाले स्थान के आधार पर अन्य वेब पेज पर नेविगेट करने के लिए विभिन्न लिंक (हॉटस्पॉट) प्रदान करने के लिए किया जाता है।
Properties –
Hotspots :-It obtains a group of Hotspot Object that is defined in a Image Map.
Target :-Sets target window to show the web page when the Image Map control clicked.
Enabled : – Used to sets a value indicating whether the control can respond to the user interaction.
Columns :-Used to sets the width of character in TextBox.
AutoCompleteType :-Used to sets a value that indicates the Auto Complete behavior of the TextBox control.
AutoPostBack :-Used to handle the event when the TextBox control lose focus.
CauseValidation :-Used to set a value that validate the TextBox control(client,server). TextChange :-It is an event. It occurs when the end user change the text of the TextBox control.