Unit III- Application Software

एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर Application Software:-

एप्‍लीकेशन साफ्टवेयर, कम्‍प्‍यूटर सॉफ्टवेयर के एक प्रकार  होते  है। ये  यूजर द्वारा इच्छित काम को करने के लिए उपयोग  किये जाते  है। इन सॉफ्टवेयर की सहायता से ही यूजर कम्‍प्‍यूटर से जुड़कर कम्‍प्‍यूटर का उपयोग करते है।

उदाहरण MS word, window media player, calculator, win amp,

वर्ड प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर (Word Processing Software):- 

ये ऐसे कंप्यूटर प्रोग्राम होते हैं जिनका उपयोग टेक्स्ट डॉक्यूमेंट बनाने, एडिट करने, फॉर्मेट करने और प्रिंट करने के लिए किया जाता है। यह सॉफ्टवेयर उपयोगकर्ता को टाइपिंग, एडिटिंग और डॉक्यूमेंट को आकर्षक बनाने की सुविधा प्रदान करते हैं।

प्रमुख वर्ड प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर:-

Microsoft Word ,Google Docs ,Notepad/WordPad ,LibreOffice Writer 

प्रत्‍येक वर्ड प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर में निम्‍न मुख्य फीचर्स रहते हैं:-

टेक्स्ट एडिटिंग– टाइपिंग, कट, कॉपी, पेस्ट।
✔ फॉर्मेटिंग– फ़ॉन्ट, साइज़, रंग, बोल्ड, इटैलिक आदि।
✔ पेज लेआउट– मार्जिन, हेडर, फुटर, पेज नंबर।
✔ स्पेल चेक और ग्रामर टूल– गलतियाँ ढूँढने में मदद।
✔ टेबल, इमेज और चार्ट– डॉक्यूमेंट को विजुअली बेहतर बनाना।
✔ टेम्प्लेट्स– रेज़्यूमे, लेटर, रिपोर्ट के लिए पहले से डिज़ाइन्ड फॉर्मेट।

स्प्रेडशीट (Spreadsheet):-

स्प्रेडशीट एक कंप्यूटर प्रोग्राम या अप्‍लीकेशन सॉफ्टवेयर है। इनका  उपयोग डेटा को टेबुलर फॉर्म (पंक्तियों और स्तंभों में) व्यवस्थित करने, गणना करने, विश्लेषण करने और संग्रहीत करने के लिए किया जाता है। इसमें सेल (Cell) होते हैं. सेल पंक्तियों (Rows) और स्तंभों (Columns) के कटने (Intersection) से बनते हैं। इन्‍हीं सेल में डाटा रखा जाता है।

प्रमुख स्प्रेडशीट सॉफ्टवेयर:-

Microsoft Excel, Google Sheets, LibreOffice, WPS Spreadsheets 

प्रत्‍येक स्प्रेडशीट सॉफ्टवेयर में निम्‍न  मुख्य फीचर्स उपलब्‍ध होते हैं:-

✔ सेल, रो और कॉलम में डेटा ऑर्गनाइज़ करना।
✔ फॉर्मूला और फंक्शन (जैसे – SUM, AVERAGE, IF) का उपयोग।
✔ चार्ट और ग्राफ़ (जैसे – पाई चार्ट, बार ग्राफ़)।
✔ डेटा फिल्टर और सॉर्ट करना।
✔ पिवट टेबल (बड़े डेटा का विश्लेषण)।
✔ ऑटो-कैलकुलेशन (स्वचालित गणना)।

प्रेजेंटेशन सॉफ्टवेयर (Presentation Software):-

प्रेजेंटेशन सॉफ्टवेयर एक कंप्यूटर अप्‍लीकेशन सॉफ्टवेयर  प्रोग्राम है। इनका उपयोग स्लाइड्स (Slides) के माध्यम से जानकारी को आकर्षक और व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत (Present) करने के लिए किया जाता है। इसमें टेक्स्ट, इमेज, वीडियो, ऑडियो, एनिमेशन और ट्रांज़िशन जैसे तत्वों का उपयोग करके प्रोफेशनल और इंटरैक्टिव प्रेजेंटेशन बनाई जा सकती है।

प्रमुख प्रेजेंटेशन सॉफ्टवेयर:-

Microsoft PowerPoint, Google Slides, LibreOffice Impress, Canva 

प्रत्‍येक प्रेजेंटेशन सॉफ्टवेयर में निम्‍न  मुख्य फीचर्स उपलब्‍ध होते हैं :

✔ स्लाइड्स बनाना और एडिट करना (Text, Images, Shapes)।
✔ टेम्प्लेट्स (Templates) – पहले से डिज़ाइन किए गए लेआउट।
✔ ट्रांज़िशन और एनिमेशन (स्लाइड्स को इंटरैक्टिव बनाने के लिए)।
✔ मल्टीमीडिया समर्थन (वीडियो, ऑडियो, हाइपरलिंक)।
✔ शेयरिंग और कोलैबरेशन (टीम के साथ मिलकर काम करना)।
✔ प्रेजेंटेशन मोड (स्क्रीन पर स्लाइड्स दिखाना)।

डेटाबेस सॉफ्टवेयर (Database Software)

डेटाबेस सॉफ्टवेयर एक प्रकार का अप्‍लीकेशन सॉफ्टवेयर कंप्यूटर प्रोग्राम है। इनका उपयोग डेटा को संग्रहीत (Store), व्यवस्थित (Organize), प्रबंधित (Manage) और पुनर्प्राप्त (Retrieve) करने के लिए किया जाता है। यह सॉफ्टवेयर डेटा को टेबल्स (Tables), रिकॉर्ड्स (Records), और फील्ड्स (Fields) में व्यवस्थित करता है। इसके उपयोग से उपयोगकर्ता आसानी से डेटा को एक्सेस, एडिट, डिलीट या अपडेट कर सकते हैं।

प्रमुख डेटाबेस सॉफ्टवेयर:-

Microsoft Access, MySQL, Oracle Database, MongoDB, PostgreSQL 

प्रत्‍येक डेटाबेस सॉफ्टवेयर में निम्‍न मुख्य फीचर्स उपलब्‍ध होते हैं:-

✔ डेटा संरचना (Data Structure) – टेबल्स, रो, कॉलम और इंडेक्स।
✔ क्वेरी भाषा (Query Language) – SQL (Structured Query Language) का उपयोग।
✔ सुरक्षा (Security) – यूजर ऑथेंटिकेशन और डेटा एन्क्रिप्शन।
✔ बैकअप और रिकवरी – डेटा लॉस से बचाव।
✔ स्केलेबिलिटी (Scalability) – बढ़ते डेटा को हैंडल करने की क्षमता।
✔ रिपोर्टिंग टूल – डेटा से रिपोर्ट जेनरेट करना।

डीटीपी सॉफ्टवेयर (DTP- Desktop Publishing Software):-

डेस्कटॉप पब्लिशिंग (DTP) Desktop Publishing सॉफ्टवेयर विशेष प्रकार के अप्‍लीकेशन सॉफ्टवेयर  प्रोग्राम होते हैं। इनका उपयोग पेशेवर गुणवत्ता वाले डॉक्यूमेंट्स, पेज लेआउट और ग्राफिक डिज़ाइन बनाने के लिए किया जाता है। यह सॉफ्टवेयर टेक्स्ट, इमेज, ग्राफिक्स और अन्य मल्टीमीडिया एलिमेंट्स को डाक्‍यूमेंट में व्यवस्थित करके प्रेस से प्रिंटिंग या डिजिटल प्रकाशन के लिए तैयार करता है।

DTP सॉफ्टवेयर का उपयोग ग्राफिक डिज़ाइनर, पब्लिशिंग हाउस, मार्केटिंग टीम, और क्रिएटिव प्रोफेशनल्स द्वारा किया जाता है।

प्रमुख DTP सॉफ्टवेयर:-

Adobe InDesign , Page Maker, Microsoft Publisher, QuarkXPress, Canva 

प्रत्‍येक DTP सॉफ्टवेयर में निम्‍न मुख्य फीचर्स उपलब्‍ध होते हैं:-

✔ पेज लेआउट डिज़ाइन – मार्जिन, कॉलम, ग्रिड सिस्टम।
✔ टाइपोग्राफी टूल्स – फ़ॉन्ट स्टाइल, साइज़, लाइन स्पेसिंग।
✔ इमेज एडिटिंग – क्रॉप, रोटेट, ट्रांसपेरेंसी एडजस्टमेंट।
✔ मल्टीपेज डॉक्यूमेंट मैनेजमेंट – बुक, मैगज़ीन लेआउट।
✔ प्रिंट और डिजिटल एक्सपोर्ट – PDF, EPUB, HTML फॉर्मेट।
✔ कलर मैनेजमेंट – CMYK, RGB, पैंटोन कलर सपोर्ट।

बिजनेस अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर (Business Accounting Software):-

बिजनेस अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर एक विशेष प्रकार का कंप्यूटर प्रोग्राम है जिसका उपयोग वित्तीय लेनदेन (Financial Transactions) को रिकॉर्ड करने, प्रबंधित करने और विश्लेषण करने के लिए किया जाता है। यह सॉफ्टवेयर व्यवसायों को इनवॉइस बनाने, पेरोल प्रबंधन, टैक्स कैलकुलेशन, बैंक रिकॉन्सिलिएशन और वित्तीय रिपोर्टिंग जैसे कार्यों को स्वचालित (Automate) करने में मदद करता है।

इस सॉफ्टवेयर का उपयोग दुकानदार, व्यापारी, स्टार्टअप, कंपनियाँ और सीए (CA) द्वारा किया जाता है।

प्रमुख बिजनेस अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर:-

Tally Prime, Zoho Books, Marg ERP, SAP Business One, Busy Accounting Software 

बिजनेस अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर के मुख्य फीचर्स:-

✔ ऑटोमेटेड इनवॉइसिंग – पेशेवर बिल और रसीदें बनाना।
✔ बैंक इंटीग्रेशन – रीयल-टाइम बैंक ट्रांजैक्शन अपडेट।
✔ मल्टी-यूजर एक्सेस – एकाउंटेंट और टीम के सदस्य एक साथ काम कर सकते हैं।
✔ जीएसटी/टैक्स कैलकुलेशन – स्वचालित टैक्स रिपोर्ट तैयार करना।
✔ मोबाइल ऐप सपोर्ट – स्मार्टफोन से अकाउंटिंग मैनेज करना।
✔ कस्टम रिपोर्ट्स – बिजनेस एनालिटिक्स के लिए डेटा विज़ुअलाइज़ेशन।

MIS सॉफ्टवेयर (Management Information System Software):-

MIS (मैनेजमेंट इनफॉर्मेशन सिस्टम) सॉफ्टवेयर एक कंप्यूटर-आधारित सिस्टम है। यह  संगठनों को डेटा एकत्र करने, संग्रहीत करने, प्रोसेस करने और विश्लेषण करने में मदद करता है। यह प्रबंधकों (Managers) और निर्णय लेने वालों (Decision Makers) को रीयल-टाइम रिपोर्ट्स, डैशबोर्ड और विश्लेषणात्मक जानकारी प्रदान करता है। इसकी सहायता से व्यवसाय को बेहतर तरीके से चलाने में मदद मिलती है।

प्रमुख MIS सॉफ्टवेयर:-

SAP ERP ,Zoho Analytics ,TallyPrime, Microsoft Dynamics 365 

ERP सॉफ्टवेयर:-

ERP (Enterprise Resource Planning) एक इंटीग्रेटेड मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर है। यह कंपनी के सभी डिपार्टमेंट्स (जैसे फाइनेंस, HR, इन्वेंटरी, सेल्स) को एक सिस्टम में जोड़ता है।

इसमें एक केंद्रीकृत डेटा होता है जिसमें सभी विभाग एक ही डेटाबेस पर काम करते हैं।  ऑटोमेशन होने से गलती की सम्भावना काम हो जाती है।  रियल-टाइम रिपोर्ट्स बना सकते है जिससे सेल्स, स्टॉक, खर्चे की तुरंत जानकारी मिल जाती है ।

प्रमुख ERP सॉफ्टवेयर:-

SAP, Oracle, Microsoft Dynamics, Tally (छोटे बिजनेस के लिए)

फायदे:- बेहतर कंट्रोल, कम लागत, डेटा एक्यूरेसी। यह बड़े और छोटे दोनों व्यवसायों के लिए उपयोगी है।

ARUN COMPUTER