Unit I-Types of PC

Types of PC:-

आकार के आधार पर कम्‍प्‍यूटर के प्रकार:-

  • सुपर कम्‍प्‍यूटर Super Computer
  • मिनी कम्‍प्‍यूटर Mini Computer
  • मेनफ्रेम कम्‍प्‍यूटर Mainframe Computer
  • माइक्रो कम्‍प्‍यूटर Micro Computer
  • डेस्‍कटाप Desktop PC

सुपर कम्‍प्‍यूटर Super Computer:- 

ये सबसे अधिक गति वाले कम्‍प्‍यूटर व अधिक क्षमता वाले कम्‍प्‍यूटर होते है इनमें एक से अधिक सी.पी.यू. लगाये जा सकते है, व एक से अधिक व्‍यक्ति एक साथ कार्य कर सकते है। ये कम्‍प्‍यूटर सबसे मंहगे होते है।

मिनी कम्‍प्‍यूटर:-

माइक्रो कम्‍प्‍यूटर से कुछ अधिक गति व मेमोरी वाले कम्‍प्‍यूटर मिनी कम्‍प्‍यूटर कहलाते है। इनमें एक से अधिक सी.पी.यू. हो सकते है, ये माइक्रो कम्‍प्‍यूटर से मंहगे होते है। मिनी कम्‍प्‍यूटर का उपयोग यातायात में यात्रियो के लिए आरक्षण प्रणाली का संचालन और बैंको के बैंकिग कार्यो के लिए होता है।

मेनफ्रेम कम्‍प्‍यूटर:-

मेनफ्रेम कम्‍प्‍यूटर, मिनी कम्‍प्‍यूटर से कुछ अधिक गति व क्षमता वाले कम्‍प्‍यूटर होते है. ये कम्‍प्‍यूटर आकार में बहुत बड़े होते है. इनमें अत्‍यधिक मात्रा के डाटा पर तीव्रता से प्रोसेस करने की क्षमता होती है.इसलिए इनका उपयोग बड़ी कंपनियो, बैंको, रेलवे आरक्षण, सरकारी विभाग द्वारा किया जाता है।

माइक्रो कम्‍प्‍यूटर:-

माइक्रो कम्‍प्‍यूटर एैसे कम्‍प्‍यूटर होते है जो आकार में बहुत छोटे होते है। इनको हम स्‍टण्‍डी टेबल अथवा एक ब्रीफकेस में रख ससकते है। ये कम्‍प्‍यूटर सामान्‍य रूप से, सभी प्रकार से कर सकते है।

विशिष्‍ठ उद्देश्यीय कम्‍प्‍यूटर (Special Purpose Computers):-

इन कम्‍प्‍यूटर को किसी विशेष कार्य के लिए तैयार किया जाता है। इनके सी.पी.यू. की क्षमता उस कार्य के अनुरूप होती है जिसके लिए इन्‍हें तैयार किया जाता है। जैसे:- जैसे अंतरिक्ष विज्ञान, मौसम विज्ञान, यातायात नियंत्रण, कृषि विज्ञान, चिकित्‍सा आदि।

डेस्‍कटाप कम्‍प्‍यूटर:-

डेस्‍कटाप कम्‍प्‍यूटर एक ऐसा कम्‍प्‍यूटर होता है जिसे डेस्‍क पर सेट किया जाता है इसके एक सी.पी.यू., मानीटर, की-बोर्ड, माउस होते है इन्‍हें हम अलग-अलग देख सकते है, डेस्‍कटाप कम्‍प्‍यूटर की कीमत बहुत कम होती है परन्‍तु इसे एक जगह से दूसरे जगह ले जाना मुश्किल होता है।

Laptop:-

लैपटॉप एक ऐसा पोर्टबल कम्यूटर होता हैं जिनको अपने गोद में रखकर चला सकते हैं, जिसे अपने साथ कहीं पर भी ले जा सकते हैं और इस्तेमाल कर सकते हैं, यह साइज में बहुत छोटे होते हैं।

Notebook:-

नोटबुक कंप्यूटर एक ऐसा पोर्टबल कंप्यूटर होता हैं जिसे अपने साथ कहीं पर भी ले जा सकते हैं, और इस्तेमाल कर सकते हैं, नोटबुक कंप्यूटर लैपटॉप कंप्यूटर की तरह होता है।

Palm top:-

Palmtop कम्‍प्‍यूटर लैपटॉप कम्‍प्‍यूटर से छोटे होते है। जिनको आप हथेली में रखकर चलाया जाता है। इनकी कार्य करने की क्षमता लैपटॉप से थोडी कम होती है। 

PDA:-

इसका पूरा नाम Personal Digital Assistant होता है।PDA एक कीबोर्ड के बिना, एक मोबाइल डिवाइस है, लेकिन इसमें पेन जैसे स्‍टाइलस की मदद से शब्‍दों को लिख सकते है, और उसी के माध्‍यम से PDA डिवाइस को इनपुट दे सकते हैं।

error: Content is protected !!