Unit-III-Graphics in Multimedia, Image Capturing Methods, Scanner, Digital Camera etc.

Scanner:-

Scanner एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है। इसका उपयोग फिज़िकल डॉक्यूमेंट, फोटो या किसी अन्य वस्तु की छवि (image) को डिजिटल रूप में बदलने के लिए किया जाता है।

जब किसी पेपर या फोटो को स्कैनर में रखते हैं, तो स्‍कैनर उसकी इमेज को डिजिटल फॉर्म में कैप्चर करके कंप्यूटर पर सेव करता है। जिससे उसे एडिट, शेयर या प्रिंट किया जा सकता हैं।

वर्क्रिग:-

स्कैनर ऑप्टिकल तकनीक का उपयोग करता है। इसमें एक लाइट सोर्स, लेंस, और लाइट-सेंसिटिव डिटेक्टर (जैसे CCD या CIS सेंसर) होते हैं। सेंसर दस्तावेज़ या फोटो से रिफ्लेक्ट होने वाली लाइट को कैप्चर करते हैं। स्कैनर पिक्सल के रूप में इस डेटा को इकट्ठा करता है। और उसे एक डिजिटल इमेज में कन्वर्ट करता है।

स्कैनर से इमेज कैप्चर करने की प्रक्रिया:-

1- स्कैनर के फ्लैटबेड ग्लास पर डॉक्यूमेंट या फोटो को रखें। इसे सही दिशा में (जैसे कि नीचे की ओर) रखना सुनिश्चित करें, ताकि स्कैनर इसे सही से स्कैन कर सके।

2- कुछ स्कैनर डॉक्यूमेंट फीडर का भी उपयोग करते हैं, जहाँ कई पेज एक साथ स्कैन कर सकते हैं।

3- स्कैनर को कंप्यूटर से कनेक्ट करें और स्कैनर के सॉफ़्टवेयर को ओपन करें।

4-निम्‍न स्कैनिंग मोड चुनें:-

Resolution (DPI): यह तय करता है कि इमेज कितनी डिटेल के साथ स्कैन होगी। 300 DPI (dots per inch) आमतौर पर डॉक्यूमेंट्स के लिए पर्याप्त होता है, जबकि फोटो या हाई-क्वालिटी प्रिंटिंग के लिए 600 DPI या इससे ज्यादा चुन सकते हैं।

Color Mode: इमेज को Color, Grayscale, या Black and White में स्कैन कर सकते हैं।

File Format: स्कैन की गई इमेज को किस फ़ॉर्मेट में सेव करना हैं, यहाँ चुन सकते हैं जैसे JPEG, PNG, PDF, TIFF।

5- सॉफ़्टवेयर में “Scan” बटन दबाएं। स्कैनर की लाइट डॉक्यूमेंट के ऊपर से गुजरेगी और डेटा को कैप्चर करेगी।

6- स्कैनिंग पूरी होने के बाद, स्कैन की गई इमेज को कंप्यूटर पर सेव कर सकते हैं। फ़ाइल का नाम और लोकेशन चुनें, और फिर इसे सेव करें।

Scanner के प्रकार:-

Flatbed Scanner: यह सबसे आम प्रकार का है। जिसमें ग्लास की सतह होती है। यहाँ डॉक्यूमेंट या फोटो रखते हैं। यह फोटो और सिंगल पेज डॉक्यूमेंट स्कैन करने के लिए सबसे अच्छा होता है।

Sheet-fed Scanner: इसमें डॉक्यूमेंट फीडर होता है। जिसमें कई पेज एक साथ स्कैन कर सकते हैं। यह ऑफिस में इस्तेमाल किया जाता है।

Handheld Scanner: यह पोर्टेबल स्कैनर होता है। इसे डॉक्यूमेंट या फोटो के ऊपर घुमाते हैं। यह छोटे कामों के लिए उपयुक्त है।

3D Scanner: यह किसी वस्तु की त्रि-आयामी (3D) संरचना को कैप्चर करता है। यह इंडस्ट्री, मेडिकल, और डिजाइन के लिए उपयोगी होता है।

स्कैन की गई इमेज को एडिट करना:-

एक बार जब इमेज स्कैन हो जाती है, तो इसे एडिटिंग सॉफ़्टवेयर (जैसे Adobe Photoshop, GIMP, या Paint) में ओपन करके एडिट कर सकते हैं। इसमें कलर एडजस्टमेंट, क्रॉपिंग, रोटेशन और टेक्स्ट जोड़ सकते हैं।

Scanner के फायदे :-

फिज़िकल डॉक्यूमेंट को डिजिटल रूप में सेव करके संग्रहीत किया जा सकता है।

फोटो या दस्तावेज़ की क्वालिटी को संरक्षित किया जा सकता है।

महत्वपूर्ण पेपरवर्क को स्कैन करके शेयर किया जा सकता है।

Scanner एक उपकरण है जो फिजिकल डॉक्यूमेंट्स या फोटो को डिजिटल फॉर्मेट में बदलता है। स्कैनिंग की प्रक्रिया में डॉक्यूमेंट को स्कैनर में रखते हैं, सॉफ़्टवेयर द्वारा स्कैनिंग विकल्प सेट करते हैं, और फिर स्कैन बटन दबाते हैं।

स्कैनर द्वारा कैप्चर की गई इमेज को कंप्यूटर पर सेव किया जाता है, जहाँ से इसे शेयर या एडिट किया जा सकता है।


Digital Camera:-

Digital Camera एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है। इसे फोटोग्राफी के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह डिजिटल रूप में तस्वीरें और वीडियो कैप्चर करता है। डिजिटल कैमरा में तस्वीरें और वीडियो डिजिटल मेमोरी में स्टोर होते हैं, जैसे मेमोरी कार्ड। यह कैमरा सेंसर और प्रोसेसर का उपयोग करता है, ताकि तस्वीरें डिजिटल डेटा के रूप में कैप्चर हो सकें।

Digital Camera की विशेषताएँ:-

Image Sensor:

डिजिटल कैमरा में एक इमेज सेंसर होता है, जैसे CCD (Charged Coupled Device) या CMOS (Complementary Metal-Oxide-Semiconductor), जो लाइट को कैप्चर करता है। यह सेंसर फिल्म की जगह काम करता है और लाइट को डिजिटल डेटा में कन्वर्ट करता है।

Storage (मेमोरी कार्ड):

एक बार इमेज स्टोर होने के बाद, इन्हें कंप्यूटर या अन्य डिवाइस पर ट्रांसफर कर सकते हैं।

Instant Review (तुरंत फोटो देखना):

डिजिटल कैमरा में स्क्रीन होती है, जिससे तुरंत क्लिक की गई फोटो या वीडियो को देख सकते हैं।इन तस्वीरों को तस्वीरें डिलीट या एडिट भी कर सकते हैं।

High Resolution:

डिजिटल कैमरा विभिन्न मेगापिक्सल (MP) रेंज में आते हैं, जो इमेज की क्वालिटी और रिज़ॉल्यूशन को निर्धारित करते हैं। उच्च मेगापिक्सल होने से इमेज में अधिक डिटेल्स कैप्चर की जा सकती हैं।

Zoom Features:

डिजिटल कैमरा में ऑप्टिकल ज़ूम और डिजिटल ज़ूम दोनों होते हैं। ऑप्टिकल ज़ूम लेंस की मदद से ज़ूम करता है, जबकि डिजिटल ज़ूम इमेज को क्रॉप करके ज़ूम दिखाता है।

Video Recording:

डिजिटल कैमरा फोटोग्राफी के साथ-साथ वीडियो भी रिकॉर्ड कर सकते हैं। कई डिजिटल कैमरे HD, Full HD, और 4K क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड करने की क्षमता रखते हैं।

Automatic Modes:

अधिकतर डिजिटल कैमरों में ऑटोमेटिक मोड होते हैं, जो फोटो खींचने के लिए एक्सपोजर, फोकस, और अन्य सेटिंग्स को अपने आप एडजस्ट कर देते हैं। यह उन लोगों के लिए उपयोगी होता है जिन्हें कैमरा सेटिंग्स के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती।

Connectivity:

कुछ डिजिटल कैमरों में वायरलेस (Wi-Fi), ब्लूटूथ, और NFC जैसी सुविधाएं होती हैं, जिससे फोटो को सीधे कंप्यूटर, मोबाइल, या क्लाउड स्टोरेज पर ट्रांसफर कर सकते हैं।

Battery Powered:

डिजिटल कैमरा रिचार्जेबल बैटरी का उपयोग करता है। एक बार चार्ज करने के बाद कई तस्वीरें खींच सकते हैं।

Digital Camera के प्रकार:-

Point-and-Shoot Camera:

ये छोटे और हल्के होते हैं। इन्हें आसान उपयोग के लिए डिज़ाइन किया जाता हैं। इनमें ऑटोमेटिक सेटिंग्स होती हैं। ये कैजुअल फोटोग्राफी के लिए उपयुक्त होते हैं।

DSLR (Digital Single-Lens Reflex) Camera:

यह प्रोफेशनल फोटोग्राफी के लिए उपयोग किया जाता है। इसमें लेंस बदल सकते हैं। यह उच्च क्वालिटी की तस्वीरें कैप्चर करता है। इसमें मैन्युअल सेटिंग्स का विकल्प भी होता है।

Mirrorless Camera:

यह DSLR जैसा होता है, लेकिन इसमें कोई रिफ्लेक्स मिरर नहीं होता। यह हल्के होते हैं। इन्हें उच्च क्वालिटी की फोटोग्राफी और वीडियो के लिए उपयोग किया जाता हैं।

Action Camera:

ये छोटे और पोर्टेबल होते हैं। इन्हें विशेष रूप से आउटडोर एक्टिविटी और स्पोर्ट्स के लिए डिज़ाइन किया जाता हैं। उदाहरण के लिए, GoPro कैमरा।

Bridge Camera:

यह DSLR और Point-and-Shoot कैमरे के बीच आता है। इसमें अधिक ज़ूम होता है और कुछ मैन्युअल कंट्रोल भी होते हैं। लेकिन लेंस बदलने का विकल्प नहीं होता।

Digital Camera के फायदे:-

  1. तुरंत परिणाम: तस्वीरें खींचने के बाद आप तुरंत उन्हें देख सकते हैं। और अगर जरूरत हो तो डिलीट कर सकते हैं।
  2. किफायती: डिजिटल इमेजिंग में कोई फिल्म या विकास (development) की जरूरत नहीं होती, जिससे पैसे बचते हैं।
  3. लंबी बैटरी लाइफ: रिचार्जेबल बैटरी का इस्तेमाल होता है, जो लंबे समय तक चलती है।
  4. शेयर करना आसान: डिजिटल फोटो को आसानी से सोशल मीडिया, ईमेल, या अन्य प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा सकता है।
  5. फ्लेक्सिबिलिटी: अलग-अलग फॉर्मेट, जैसे JPEG, RAW, या PNG में तस्वीरें स्टोर की जा सकती हैं।

Digital Camera एक ऐसा उपकरण है जो लाइट को कैप्चर करके उसे डिजिटल डेटा में बदलता है। इसमें फोटो और वीडियो को डिजिटल रूप में सेव कर सकते हैं। यह मेमोरी कार्ड का उपयोग करता है। इसमें तुरंत अपनी ली गई इमेज और वीडियो देखने और एडिट करने की सुविधा होती है। यह फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, और डिजिटल मीडिया के लिए बेहद उपयोगी उपकरण है।


इंग्लिश नोट्स के लिए ARUN COMPUTER क्लिक करें।

error: Content is protected !!