PAL(Phase Alternate line):-
यह एक कामन वीडियो स्टैन्डर्ड सिस्टम है। इसका उपयोग यूके, वेस्टर्न यूरोप ,आस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, चाइना, इंडिया और साउथ अमेरिका मे वीडियो ब्राडकास्टिंग के लिए किया जाता है। एक “पीएएल” स्टैन्डर्ड मे सिंगल वीडियो फ्रेम 625 हारिजेन्टल लाइन से मिल कर बनती है। इनका स्टैंड रेट 25 फ्रेम पर सेकण्ड होता है। “एनटीएससी” सिस्टम की तरह इसमे भी इवेन और आड लाइन इंटरलेस होती है। एनटीएससी स्टैन्डर्ड की अपेक्षा ज्यादा लाइन होने से “पीएएल” सिस्टम की क्यालिटी ज्यादा अच्छी होती है।
NTSC (National Television Standard Comity):-
NTSC ने वर्ष 1952 मे अमेरिका मे प्रयोग करने के लिए बनाया है। यह स्टैन्डर्ड एनालाग वीडियो र्फामेट है। पहले इसे ब्लैक और वाइट टेलीवीजन के लिए बनाया गया था। बाद में कलर टेलीवीजन के लिए विकसित कर दिया गया।
NTSC स्टैन्डर्ड नार्थ अमेरिका, फीलीपीन्स, बर्मा, ताइवान, साउथ कोरिया और जापान मे प्रयोग होता है।
ये स्टैन्डर्ड इलेक्ट्रानिक सिगनल को टेलीवीजन पिक्चर मे बदलने की प्रक्रिया का स्टैन्डर्ड निर्धारित करते है।
NTSC स्टैन्डर्ड मे एक वीडियो फ्रेम मे “525 होरिजेन्टल स्कैन लाइन”, एक Phosphorus Coated Picture tube में 1/30 sec. में टकराती है।
पिक्चर टयूब में इमेज इतनी तेजी से बनती है की हमारी ऑंखो को यह गतिमान वीडियो की तरह दिखाई देती है।
इसमें इलेक्ट्रान बीम सिगनल वीडियो फ्रेम पर दो बार पास होती है। इसे इटंरलेसिंग कहते है। इटंरलेसिंग से वीडियो मे फ्लीकरिंग यानि झिलमिलाहट नहीं होती।
Video Format:-
निम्न तरह के विभिन्न फाइल फॉर्मेट वीडियो के लिए प्रयोग किए जाते है।
AVI Format:-
इसे “आडियो वीडियो इंटरलीव” कहते है। यह र्फामेट माइक्रोसाफ्ट द्धारा नवम्बर 1992 मे डेवलप किया गया। यह अनकम्प्रेस्ड फार्मेट है इसलिए डिस्क मे ज्यादा स्पेस घेरता है। “एवीआई” फाइल उच्च गुणवक्ता की होती है। यह यूट्यूब द्धारा सर्पोटेड है। इसे टीवी मे सुगमता से देख सकते है। यह हाई डिफिनेशन वीडियो है। यह विेंडो के प्लेट फार्म और वेब ब्राउज को सपोर्ट करता है। यह इंटरनेट का एक कामन र्फामेट है लेकिन यह नान विंडो जैसे लाइनेक्स, युनेक्स प्लेटफॉर्म मे नही प्ले होता।
“एवीआई” एक डाटा कन्टेनर फाइल होती है, इसमें आडियो और वीडियो दोनो फाइल रहती है ।
Window Media Format:-
यह माईक्रोसाफ्ट द्वारा डेवलप किया गया है। यह इन्टरनेट का एक कामन फार्मेट है। विन्डो मिडिया म्युजिक, नान विन्डो कम्प्युटर मे नही प्ले होती। नान विन्डो कम्प्युटर मे प्ले करने के लिए इसमे अलग से कंपोनेंट एड किये जाते है। विन्डो मिडिया फार्मेट का इक्सटेंशन .wmf होता है।
एनालॉग वीडियो का फ्रेम रेट भी तय रहता है। NTSC में यह 30 फ्रेम प्रति सेकंड होता है, जबकि PAL में 25 फ्रेम प्रति सेकंड।
MPEG Format:-
यह “मुविगं पिक्चर इक्सपर्ट ग्रुप” द्वारा बनाया गया फार्मेट है। इसी ग्रुप के द्वारा MP3 और MP4 फाईल फार्मेट बनाए गए है। यह इन्टरनेट मे सबसे ज्यादा प्रयोग होने वाला फार्मेट है। इसमे विडियो और आडियो काम्पोनेन्ट को mpeg1 और mpeg2 तकनीक द्वारा काम्प्रेस किया जाता है। यह क्रास प्लेटफार्म है, अर्थात यह सभी आपरेटिगं सिस्टम को सपोर्ट करता है। “एमपीईजी” फाइल्स लगभग सभी वेब ब्राउजर मे रन होती है। एमपीईजी फार्मेट मे स्टोर की गई विडियो फाइल का एक्सटेन्सन .mpeg या। mpg होता है।
MJPG Format:-
ये विडियो फाईल “जेपीजी” ईमेज से मिलकर बनती है। ये डिजिटल कैमरा और मोबाईल डिवाईस से विडियो सूट करने पर क्रिएट होती है। इनकी एडिटिगं आसान होती है। दूसरे फार्मेट की अपेक्षा ये ज्यादा डिस्क स्पेस लेते है। इन्हे मोशन जेपीईजी या एम-जेपीईजी फाइल कहते है। “एम-जेपीईजी” मे विडियो स्क्रीन का स्टिल फोटो की सीरीज की तरह ट्रीट किया जाता है ।
Quick Time Format:-
यह एप्पल द्वारा डेवलेप किया गया है। यह इन्टरनेट का कामन विडियो फारमेट है। क्विक टाईम मुविज को विन्डो कम्प्युटर मे नही प्ले कर सकते। इनका फाइल इक्सटेंशन .mov होता है ।
Real Video Format:-
यह फार्मेट रियल नेटर्वक मिडिया कंपनी द्वारा इन्टरनेट के लिए विकसित किया गया। इसे रियल मीडिया के नाम से भी जाना जाता है। इस फार्मेट से आनलाइन विडियो या इन्टरनेट टीवी मे लो बैंडविथ होने के कारण स्ट्रीमिंग के लिये प्रयोग होता है। इसमे वीडियो की क्वालिटि कुछ कम हो जाती है। इनका फाइल इक्सटेन्सन .rv या .rm होता है ।
Shock wave/ Flash Format:-
इस फार्मेट को ‘मैक्रोमीडिया’ ने विकसित किया था और अब इसका स्वामित्व ‘एडोब’ के पास है। इस फार्मेट मे विडियो और वैक्टर बेस्ड एनिमेशन होते है। शॉकवेव फ़ाइल फॉर्मेट का एक्सटेंशन .swf होता है। .swf फ़ाइल को “स्मॉल वेब फॉर्मेट” (SWF) के नाम से भी जाना जाता है। इसे “शॉकवेव फ़्लैश मूवी” फ़ाइल भी कहा जाता है। शॉकवेव फार्मेट को प्ले करने के लिए क्रीएट काम्पोनेन्ट की आवश्यकता होती है, जो नेटस्केप और इन्टरनेट एक्सप्लेार में पहले से इन्सटाल होते है। .swf फ़ाइलें, कम्प्रेस्ड होती हैं, जिससे कम बैंडविड्थ पर भी इन्हें आसानी से साझा किया जा सकता है।
.swf फ़ाइलें, इंटरनेट पर वीडियो, एनिमेशन, और ध्वनि स्ट्रीम करने का एक लोकप्रिय तरीका हैं। इनमें इंटरैक्टिविटी, एनिमेशन और एप्लेट भी हो सकते हैं। एडोब फ़्लैश को बंद कर दिया गया है। इसलिए अब इसे विकसित या समर्थित नहीं किया जा रहा है। इसलिए, अब PC और Mac अपने आप .swf फ़ाइलें नहीं खोलेंगे। .swf फ़ाइलें बनाने और खोलने के लिए, दूसरे प्रोग्राम का इस्तेमाल करना होगा.
इंग्लिश नोट्स के लिए ARUN COMPUTER क्लिक करें।