Alarts, Prompts,Confirms, method-


JavaScript Dialog Boxes

JavaScript में user से interaction करने के लिए कुछ built-in dialog box methods उपलब्ध होते हैं। ये methods browser window पर popup box प्रदर्शित करते हैं। मुख्य Dialog Box Methods निम्न हैं –

  1. alert()
  2. prompt()
  3. confirm()

1. alert() Method

alert() method web page पर एक alert dialog box प्रदर्शित करती है। इसे popup box भी कहा जाता है। इस dialog box में कोई सूचना (message) user को दिखाई जाती है। इसमें केवल OK button होता है। जब तक user OK button पर click नहीं करता, तब तक आगे की प्रक्रिया (execution) रुकी रहती है।

Syntax

alert("Message");

Example

<!DOCTYPE html>
<html>
<head>
<title>JavaScript Alert Method</title>
</head>
<body style="text-align:center;">
<h1>Arun Computer</h1>
<h2 style="color:red;">Example of JavaScript alert() Method</h2>
<p>Click the button to display an alert box.</p>
<button onclick="myFunction()">Try it</button>
<script>
function myFunction() {
alert("Hello! I am an alert box!");
}
</script>
</body>
</html>

2. prompt() Method

prompt() method का उपयोग user से input प्राप्त करने के लिए किया जाता है। इसे input dialog box भी कहा जाता है। इस dialog box में एक text field तथा दो buttons — OK और Cancel होते हैं। यदि user OK button दबाता है, तो input value return होती है। यदि user Cancel button दबाता है, तो null return होता है।

Syntax

prompt("Message", "Default Value");

Example

<!DOCTYPE html>
<html>
<head>
<title>JavaScript Prompt Method</title>
</head>
<body style="text-align:center;">
<h1>Arun ComputerCollee </h1>
<h2 style="color:red;">Example of JavaScript prompt() Method</h2>
<button onclick="myFunction()">Try it</button>
<p id="demo"></p>
<script>
function myFunction() {
var txt;
var person = prompt("Please enter your name:", "Arun Computer");
if (person == null || person == "") {
txt = "User cancelled the prompt.";
}
else {
txt = "Hello " + person + "! How are you today?";
}
document.getElementById("demo").innerHTML = txt;
}
</script>
</body>
</html>

3. confirm() Method

confirm() method एक confirmation dialog box प्रदर्शित करती है, जिसमें कोई संदेश (message) दिखाया जाता है। इस dialog box में OK तथा Cancel button होते हैं। यदि user OK button दबाता है, तो method true return करती है। यदि user Cancel button दबाता है, तो method false return करती है।

Syntax

confirm("Message");

Example

<!DOCTYPE html>
<html>
<head>
<title>JavaScript Confirm Method</title>
</head>
<body style="text-align:center;">
<h1>Arun Computer and IT </h1>
<h2 style="color:red;">Example of JavaScript confirm() Method</h2>
<p>Click the button to display a confirm box.</p>
<button onclick="myFunction()">Try it</button>
<p id="demo"></p>
<script>
function myFunction() {
var txt;
var r = confirm("Press a button!");
if (r == true) {
txt = "You pressed OK!";
}
else {
txt = "You pressed Cancel!";
}
document.getElementById("demo").innerHTML = txt;
}
</script>
</body>
</html>

Important Points

  • alert() केवल message दिखाता है।
  • prompt() user से input लेता है।
  • confirm() user से confirmation प्राप्त करता है।
  • ये सभी methods JavaScript के built-in window object का भाग हैं।
  • इन methods को window.alert(), window.prompt() तथा window.confirm() भी लिखा जा सकता है।

Exam Questions – MCU 2019

1- JavaScript Dialog Boxes क्या हैं? इनके प्रकार लिखिए।

2- निम्नलिखित Events को समझाइए –

OnLoad

OnUnload

OnMouseOver

OnClick

3- JavaScript में alert(), prompt() तथा confirm() methods को उदाहरण सहित समझाइए।

4-JavaScript के objects,Events तथा Documents Object Model को उचित उदाहरण द्वारा समझाइये। जून 2019 (PGDCA)

5- निम्नलिखित को समझाइये :जून 2019 (PGDCA)

(i) Onload

(ii) Onunload

(iii) OnMouseOver

(iv) OnClick

6 – CSS क्या है ? वेब पेज में CSS को आप कितने प्रकार से परिभाषित कर सकते है ? उदाहरण के साथ समझाइये। जून 2019

7- जावा स्क्रिप्ट से आप क्या समझते है ? इसमें ऐरे ऑब्जेक्टिव को समझाइये। जून 2023

8 – जावा स्क्रिप्ट में ब्रांचिंग और लूपिंग स्टेटमेंट को उदहारण सहित समझाइये। जून 2023

9 -(a ) एचटीएमएल एलिमेंट क्या होते है ? टैग और एट्रीब्यूट को उपयुक्त उदहारण सहित समझाइये। जून 2026(DCA)

(b) एचटीएमएल में लिस्ट के विभिन्न प्रकार क्या है ? ऑर्डर्ड, अनऑर्डर्ड और डेफिनिशन लिस्ट को उनके सम्बंधित टैग और उदाहरणों के साथ समझाइए। जून 2026

10 – (a ) एचटीएमएल में हेड और बॉडी अनुभागों की भूमिका का वर्णन कीजिये। इंटरैक्टिव वेब पेज बनाने के लिए फ्रेम, फॉर्म, और डिज़ाइन उपकरणों के उपयोग की व्यावहारिक उदाहरणों के साथ व्याख्या कीजिए। जून 2026(DCA)

(b ) एचटीएमएल डॉक्यूमेंट में टेक्स्ट, इमेज और हाइपरलिंक कैसे जोड़े जाते है ? उदहारण सहित समझाइए।

11 -(a ) जावास्क्रिप्ट में विभिन्न प्रकार के ऑपरेटर्स और एक्सप्रेशन की व्याख्या कीजिये। ब्रांचिंग स्टेटमेंट ( if-else, switch) स्क्रिप्ट के भीतर निर्णय लेने में कैसे मदद करते है ? जून 2026(DCA)

(b ) जावास्क्रिप्ट में लूपिंग स्टेटमेंट ( Looping statement ) की अवधारणा का वर्णन कीजिये। उपयुक्त कोड उदाहरणों के साथ for , while और do-while लूप की तुलना कीजिये। जून 2026(DCA)

12 – (a ) जावास्क्रिप्ट के फंक्शन ( functions) क्या है ? फंक्शन को परिभाषित करने , पैरामीटर पास करने और वैल्यू वापस (return) करने की विधि समझाइए। जून 2026(DCA)

(b ) जावास्क्रिप्ट में इवेंट हैंडलिंग ( event handling ) पर चर्चा कीजिये। निम्नलिखित इवेंट्स को उनके उपयोग के उदाहरणों के साथ समझाइये। जून 2026(DCA)

onclick , onmouseover, onfocus, and onchange

error: Content is protected !!