Form

HTML Form

HTML Form का उपयोग उपयोगकर्ता (User) से जानकारी प्राप्त करने के लिए किया जाता है।

वेबसाइट में Form का उपयोग Feedback, Registration, Login, Message, Complaint, Suggestion तथा अन्य प्रकार की जानकारी संग्रह करने के लिए किया जाता है।

उदाहरण: Registration Form

Form में भरा गया Data, Submit Button दबाने पर Server पर भेज दिया जाता है, जहाँ उसकी आगे Processing की जाती है।

Server पर चलने वाली Application को Backend Application कहा जाता है। यह प्राप्त Data को आवश्यक Logic और Instructions के अनुसार Process करती है।

उदाहरण:

  • CGI Script
  • ASP Script
  • PHP Script

<form> Tag

HTML Page में Form बनाने के लिए <form> Tag का उपयोग किया जाता है।

यह एक Container Tag है, जिसके अंदर विभिन्न Form Elements रखे जाते हैं।

Syntax

<form action="submit.php" method="post">
Form Elements
</form>

Form Tag के मुख्य Attributes

  • action
  • method
  • target
  • name
  • id
  • value

1. Action Attribute

action Attribute यह निर्धारित करता है कि Form Submit होने के बाद Data कहाँ भेजा जाएगा तथा उसकी Processing कहाँ होगी।

Form का Data जिस Page पर भेजा जाता है, वहाँ Server-side Script (जैसे PHP, ASP या CGI) लिखी होती है। यही Script Data को Process करती है।

उदाहरण

<form action="/action_page.php">

2. Method Attribute

method Attribute यह निर्धारित करता है कि Form का Data किस Method से Server तक भेजा जाएगा।

इसमें सामान्यतः दो Values होती हैं —

  • GET
  • POST

उदाहरण

<form action="/action_page.php" method="get">

GET Method

GET Method में Data URL (Address Bar) में दिखाई देता है।

इसका उपयोग सामान्य तथा कम Data भेजने के लिए किया जाता है।

उदाहरण: Search Form


POST Method

POST Method में Data URL में दिखाई नहीं देता।

इसका उपयोग संवेदनशील जानकारी जैसे —

  • User ID
  • Password
  • Mobile Number

आदि भेजने के लिए किया जाता है।


GET और POST में अंतर

GETPOST
Data URL में दिखाई देता हैData URL में दिखाई नहीं देता
कम सुरक्षितअधिक सुरक्षित
सीमित Data भेज सकता हैअधिक Data भेज सकता है
तेज (Fast)तुलनात्मक रूप से धीमा

3. Target Attribute

target Attribute यह निर्धारित करता है कि Form Submit होने के बाद Server से प्राप्त Response कहाँ प्रदर्शित होगा।

Response को —

  • नए Tab / Window में
  • उसी Page में
  • Parent Frame में

दिखाया जा सकता है।


Target Attribute की मुख्य Values

_blank

Response नए Tab या Window में खुलता है।

_self

Response उसी Page या Window में खुलता है।
यह Default Value होती है।

_parent

Response Parent Frame में खुलता है।

उदाहरण

<form action="submit.php" method="post" target="_blank">

4. Name Attribute

name Attribute उस Variable का नाम निर्धारित करता है, जिसमें Form Field का Data Server तक भेजा जाता है।

यदि किसी Input Field में name Attribute नहीं दिया गया हो, तो उसका Data Server तक नहीं भेजा जाएगा।

उदाहरण

<input type="text" id="fname" name="fname" value="John">

Server-side Script (जैसे PHP या ASP) Data को name Attribute के माध्यम से पहचानती है।


5. ID Attribute

id Attribute का उपयोग मुख्यतः CSS तथा JavaScript के साथ किया जाता है।

यह किसी Element की Unique पहचान निर्धारित करता है।

उदाहरण

<input type="text" id="fname" name="fname">

6. Value Attribute

value Attribute Input Field में पहले से दिखाई देने वाली Default Value निर्धारित करता है।

यदि User Value को नहीं बदलता, तो यही Value Server तक भेजी जाती है।

उदाहरण

<input type="text" name="username" value="Admin">

Name, ID और Value Attribute में अंतर

Attributeउपयोग
nameServer को Data भेजने के लिए
idCSS और JavaScript के लिए
valueInput Field में दिखाई देने वाली Default Value

Exam Questions (MCU 2024)

  1. Networking के Client-Server Model की व्याख्या कीजिए।
  2. रेखाचित्र सहित TCP/IP का विस्तृत वर्णन कीजिए।
  3. E-mail क्या है? इसके लाभ लिखिए।
  4. Telnet तथा उसके Model की संक्षेप में व्याख्या कीजिए।
  5. Internet Chatting क्या है? विस्तार से समझाइए।
  6. Remote Logging की कार्य-प्रणाली का वर्णन कीजिए।
  7. Web Server क्या है? इसकी विशेषताएँ बताइए।
  8. Search Engine पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
  9. निम्न में से किसी दो पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए —
    • Web Publishing
    • Web Browser
    • Image Editor
  10. Synchronous तथा Asynchronous Chat पर संक्षिप्त नोट लिखिए।
  11. 11 – (a ) इंटरनेट के दैनिक जीवन में विभिन्न अनुप्रयोगों को समझाइए। किन्ही पॉँच महत्वपूर्ण ऑनलाइन सेवाओं का उपयुक्त उदहारण सहित वर्णन कीजिये। जून 2026
    • (b) क्लाइंट – सर्वर आर्किटेक्चर को समझाइए तथा इसकी मुख्य विशेषताओं का वर्णन कीजिये। क्लाइंट और सर्वर के बीच अंतर स्पष्ट कीजिये। जून 2026
    • 12 -(a ) टेलनेट ( रिमोट लॉगिन ) और FTP की अवधारणा तथा उनके उपयोग समझाइए। जून 2026
      • (b) सर्च इंजन क्या है ? विकिपीडिया पर जानकारी कैसे खोजे और ऑनलाइन समाचार -पत्रों की सदस्यता लेकर कैसे पढ़े , समझाइए। जून 2026
error: Content is protected !!