WordPress, Installateion, Login, Dashboard

वर्डप्रेस (WordPress)

वर्डप्रेस (WordPress) एक लोकप्रिय ओपन सोर्स कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम (CMS) है, जिसकी सहायता से वेबसाइट और ब्लॉग बनाए तथा होस्ट किए जाते हैं। इसे कोई भी व्यक्ति अपने Web Server पर निःशुल्क (Free) इंस्टॉल करके उपयोग कर सकता है।

WordPress की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसे इंस्टॉल करना और उपयोग करना बहुत आसान है। इसकी Interface इतनी सरल होती है कि बिना Coding ज्ञान के भी कोई व्यक्ति वेबसाइट बना सकता है।

WordPress में Plugin Architecture तथा Template System उपलब्ध होता है, जिसकी सहायता से Business Website, Blog, Portfolio, E-commerce Store आदि बनाए जा सकते हैं। WordPress मुख्य रूप से PHP Language में विकसित किया गया है।

आज दुनिया की लाखों वेबसाइटें WordPress पर आधारित हैं। यह सबसे अधिक उपयोग किए जाने वाले CMS प्लेटफॉर्म्स में से एक है।


WordPress का इतिहास (History of WordPress)

  • 2003 – Matt Mullenweg और Mike Little ने WordPress का पहला Version जारी किया।
  • 2004 – पहली बार Plugin System जोड़ा गया।
  • 2005 – Theme System और Image Upload Feature जोड़े गए।
  • 2007 – नया Interface Design, Auto Save तथा Spell Checking जैसे Features जोड़े गए।
  • 2018 – WordPress 5.0 जारी किया गया, जिसमें नया Block Editor “Gutenberg” शामिल किया गया।

WordPress.org

WordPress.org

WordPress.org एक Self-Hosted Platform है। इसमें वेबसाइट को स्वयं Hosting Server पर Install और Manage करना पड़ता है।

इसके लिए निम्न कार्य करने होते हैं —

  • WordPress Software डाउनलोड करना
  • Domain Name खरीदना
  • Web Hosting लेना
  • Server को स्वयं Manage करना

यह विकल्प अधिक नियंत्रण (Full Control) प्रदान करता है, लेकिन इसके लिए थोड़े Technical Knowledge की आवश्यकता होती है।


WordPress.com

WordPress.com

WordPress.com एक Hosted Service है, जहाँ Hosting और Server Management WordPress द्वारा ही किया जाता है।

इसमें उपयोगकर्ता को Hosting या Server Management की चिंता नहीं करनी पड़ती।

उदाहरण URL:

www.mywebsite.wordpress.com

बाद में Custom Domain जोड़कर इसे इस प्रकार भी बनाया जा सकता है —

www.mywebsite.com


WordPress.com और WordPress.org में अंतर

WordPress.comWordPress.org
Hosting WordPress द्वारा दी जाती हैस्वयं Hosting खरीदनी पड़ती है
Limited ControlFull Control
शुरुआती उपयोगकर्ताओं के लिए आसानAdvanced Users के लिए बेहतर
Free Plan उपलब्धHosting व Domain खरीदना पड़ता है
सीमित CustomizationUnlimited Customization

WordPress इंस्टॉल करने से पहले आवश्यकताएँ

WordPress वेबसाइट बनाने के लिए निम्न चीजों की आवश्यकता होती है —

  1. Domain Name
  2. Web Hosting
  3. cPanel Access
  4. Internet Connection

WordPress इंस्टॉलेशन (Installation)

1. Live Server पर Installation

Step 1: WordPress Download करें

Download WordPress

Step 2: File Upload करें

  • cPanel खोलें
  • File Manager में जाएँ
  • public_html Folder में ZIP File Upload करें
  • Extract करें

Step 3: Database बनाएँ

  • cPanel → MySQL Databases
  • नया Database और User बनाएँ
  • User को Database से जोड़ें

Step 4: Installation Run करें

Browser में Domain Name खोलें:

www.yourdomain.com

Database की जानकारी भरें और Install प्रक्रिया पूरी करें।


2. Local Server पर Installation (XAMPP)

Step 1: XAMPP Install करें

Apache Friends XAMPP

Step 2: Apache और MySQL Start करें

Step 3: WordPress Folder को htdocs में Copy करें

Step 4: phpMyAdmin में Database बनाएँ

Step 5: Browser में खोलें

localhost/folder-name

WordPress Login Process

WordPress में Login करने के लिए Browser में निम्न URL खोलें —

www.yourdomain.com/wp-admin

या

www.yourdomain.com/wp-login.php

अब Username और Password भरकर Login करें।


WordPress Dashboard

Login करने के बाद जो पहली Screen दिखाई देती है उसे Dashboard कहते हैं। Dashboard से पूरी Website को Manage किया जाता है।


WordPress Dashboard के मुख्य भाग

1. Posts

Posts का उपयोग Blog Articles लिखने के लिए किया जाता है।

मुख्य विकल्प

  • All Posts
  • Add New
  • Draft
  • Published
  • Trash

2. Categories

Categories का उपयोग Posts को विभिन्न विषयों में बाँटने के लिए किया जाता है।

उदाहरण:

  • Technology
  • Education
  • News

3. Tags

Tags किसी Post से संबंधित Keywords होते हैं।


4. Media

Media Section में Images, Videos और अन्य Files Upload की जाती हैं।


5. Pages

Pages का उपयोग Static Pages बनाने के लिए किया जाता है, जैसे:

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

6. Comments

यहाँ Website पर आए Comments को Approve, Edit या Delete किया जा सकता है।


Appearance Menu

Appearance Website Design से संबंधित होता है।

(i) Themes

Themes Website का Design बदलने के लिए उपयोग की जाती हैं।

कार्य:

  • Theme Install करना
  • Activate करना
  • Customize करना

(ii) Customize

Website के Layout, Colors, Fonts आदि बदलने के लिए उपयोग किया जाता है।


(iii) Widgets

Widgets द्वारा Sidebar, Footer आदि में अतिरिक्त सुविधाएँ जोड़ी जाती हैं।

उदाहरण:

  • Recent Posts
  • Calendar
  • Search Box

(iv) Menu

Website Navigation Menu बनाने के लिए उपयोग किया जाता है।


(v) Background

Website का Background Color या Image बदलने के लिए उपयोग किया जाता है।


(vi) Theme Editor

Theme की CSS तथा अन्य Files को Edit करने के लिए उपयोग किया जाता है।


Plugins

Plugins अतिरिक्त Features जोड़ने के लिए उपयोग किए जाते हैं।

उदाहरण:

  • Contact Form
  • SEO Tools
  • Security Plugins

Plugin Options:

  • Install
  • Activate
  • Deactivate
  • Delete

Users

यहाँ Website Users को Manage किया जाता है।

मुख्य Roles:

  • Subscriber
  • Contributor
  • Author
  • Editor
  • Administrator

Tools

Tools Section में Import और Export जैसी सुविधाएँ उपलब्ध होती हैं।


Settings

Website की मुख्य Settings यहाँ से बदली जाती हैं।

उदाहरण:

  • Site Title
  • Time Zone
  • Permalink
  • Reading Settings

WordPress के लाभ (Advantages)

  1. Open Source और Free
  2. उपयोग में आसान
  3. Responsive Themes उपलब्ध
  4. हजारों Plugins उपलब्ध
  5. SEO Friendly
  6. Blogging के लिए श्रेष्ठ Platform
  7. बिना Coding Website बनाई जा सकती है

Exam Questions (MCU-2019)

निम्नलिखित को समझाइए —

  1. Domain Name Registration Steps
  2. CuteFTP
  3. HTTP
  4. Telnet Concept
  5. WordPress Theme

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

WordPress क्या है? WordPress को Install एवं Login कैसे किया जाता है? समझाइए।