Internet-Introduction, Evolution & Concept, Internet Vs Intranet, Growth

इंटरनेट का परिचय (Introduction to Internet)

इंटरनेट (Internet) “Interconnection of Networks” का संक्षिप्त रूप है। यह विश्व भर में फैले हजारों छोटे- बड़े कंप्यूटर नेटवर्कों का एक विशाल जाल (Network of Networks) है। इन्टरनेट TCP/IP (Transmission Control Protocol/Internet Protocol) नामक मानक प्रोटोकॉल पर कार्य करता है. प्रोटोकोल ही डेटा को छोटे-छोटे पैकेट में तोड़कर भेजने और सही गंतव्य तक पहुँचाने का नियम और तरीका निर्धारित करता है।

इन्टरनेट के माध्यम से हम वेबसाइट ब्राउज़ करना, ई-मेल भेजना, वीडियो कॉलिंग, फाइल शेयरिंग (FTP) और सोशल मीडिया जैसी सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, Google, YouTube, WhatsApp सभी इंटरनेट के माध्यम से ही कार्य करते हैं।

इंटरनेट का विकास (Evolution)

प्रारंभ (1969): इंटरनेट का जन्म अमेरिकी रक्षा विभाग के प्रोजेक्ट “ARPANET” से हुआ, जिसका उद्देश्य परमाणु हमले के बाद भी संचार बनाए रखना था।

विकास (1970- 80): TCP/IP प्रोटोकॉल (Vint Cerf और Bob Kahn द्वारा) विकसित किया गया, जिससे विभिन्न नेटवर्क आपस में जुड़ सके। 1983 में ARPANET ने TCP/IP अपना लिया।

क्रांति (1990): Tim Berners- Lee ने WWW (World Wide Web), HTML और URL का आविष्कार किया। इसके बाद Mosaic और Netscape जैसे ग्राफिकल ब्राउज़र आए, जिससे इंटरनेट आम जनता तक पहुँच गया।

इंटरनेट की अवधारणा (Concept)

इंटरनेट की मूल अवधारणा “डिसेंट्रलाइजेशन” (विकेंद्रीकरण) पर आधारित है, यानी इसका कोई एक मालिक नहीं है। यह विभिन्न ISP (Internet Service Providers) के माध्यम से संचालित होता है। प्रत्येक डिवाइस की पहचान एक अनोखे IP एड्रेस (जैसे 192.168.1.1) और DNS (Domain Name System) से होती है, जो नाम (जैसे google.com) को IP में बदलता है।

यह क्लाइंट-सर्वर मॉडल पर काम करता है . क्लाइंट हमारा कंप्यूटर होता है . और ‘सर्वर’ एक वेबसाइट होस्ट करने वाली मशीन होती है . हमारा कम्प्यूटर उस सर्वर से डेटा मांगता है और सर्वर प्रतिक्रिया में यह डाटा हमारे कम्प्यूटर को भेज देता है। इन्टरनेट का मुख्य उद्देश्य सूचना के मुक्त प्रवाह को सुनिश्चित करना और वैश्विक संचार को सक्षम बनाना है।

इंटरनेट बनाम इंट्रानेट (Internet Vs Intranet)

विशेषताइंटरनेट (Internet)इंट्रानेट (Intranet)
परिभाषासार्वजनिक, वैश्विक नेटवर्कनिजी, संगठन- विशिष्ट नेटवर्क
पहुंचदुनिया का कोई भी व्यक्तिकेवल अधिकृत कर्मचारी या सदस्य
सुरक्षाकम सुरक्षित (वायरस, हैकिंग का खतरा)अधिक सुरक्षित (फायरवॉल, लॉगिन ID)
स्वामित्वकिसी एक का नहीं, सामूहिककिसी एक कंपनी या संस्था का
उदाहरणGoogle, Facebook, YouTubeकंपनी का आंतरिक HR पोर्टल, रेलवे रिजर्वेशन सिस्टम

इंटरनेट का विकास (Growth of Internet)

प्रारंभिक विकास (1990- 2000): वेब ब्राउज़र (Netscape, IE) और सर्च इंजन (Yahoo, Google) आए। ई- कॉमर्स (Amazon, eBay) की शुरुआत हुई। डायल- अप कनेक्शन धीमा था (56 Kbps)।

तेज विकास (2000- 2010): ब्रॉडबैंड (DSL/केबल) और वाई- फाई आया। Social Media (Facebook, YouTube), ब्लॉग और विकिपीडिया ने लोकप्रियता पाई।

आधुनिक युग (2010- अब तक): मोबाइल इंटरनेट (3G/4G/5G) और स्मार्टफोन के आने से इंटरनेट हर जगह पहुँच गया। क्लाउड कंप्यूटिंग, IoT (Internet of Things) और AI सेवाएं (ChatGPT) इंटरनेट पर ही आधारित हैं।

आंकड़े: 2024 तक भारत में 900 मिलियन से अधिक इंटरनेट उपयोगकर्ता हैं, जो इसे दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा इंटरनेट बाजार बनाता है।

Exam Questions-

1-इन्‍टरनेट को परिभाषित कीजिए वर्तमान संदर्भ में विभिन्‍न क्षेत्रो में इसके उपयोग पर विस्‍तृत टिप्‍पणी लिखिए। mcu 2019

2-इटरनेट के इतिहास के बारे में विस्‍तार से व्‍याख्‍या कीजिए। mcu june 2024

3 -(a ) इंटरनेट के विकास और वर्ल्ड वाइड वेब (WWW) की अवधारणा को समझाइए। जून 2026

(b ) इंटरनेट के लाभ और हानियों पर चर्चा कीजिये। इंटरनेट और इंट्रानेट के बीच अंतर उपयुक्त उदाहरणों के साथ स्पष्ट कीजिये। जून 2026

4 – (a ) निम्नलिखित नेटवर्किंग प्रोटोकॉल के बीच विस्तार से अंतर स्पष्ट कीजिये -जून 2026

(i ) TCP बनाम UDP

(ii) HTTP बनाम FTP

(b ) डोमेन नेम सिस्टम (DNS) क्या है ? इसके महत्व की व्याख्या कीजिये और डोमेन नाम पंजीकरण (Registration) की चरण – दर -चरण प्रक्रिया कब वर्णनं कीजिये। जून 2026

error: Content is protected !!