Frames in HTML
HTML Frames की सहायता से Browser Window को कई भागों (Sections) में विभाजित किया जा सकता है।
Frames का उपयोग करके एक ही Browser Window में एक से अधिक HTML Pages को एक साथ प्रदर्शित किया जा सकता है।
Browser Window के अलग-अलग भागों या Frames के समूह को Frameset कहा जाता है।
Browser Window को उसी प्रकार विभाजित किया जा सकता है, जैसे किसी Table को Rows और Columns में विभाजित किया जाता है।
Frames के उपयोग
Frames का उपयोग निम्न कार्यों के लिए किया जाता है —
- Web Page को अलग-अलग भागों में बाँटने के लिए
- एक भाग में Menu तथा दूसरे भाग में Content दिखाने के लिए
- Navigation Bar को स्थायी (Fixed) रखने के लिए
- बार-बार Page Reload होने से बचाने के लिए
Frame से संबंधित मुख्य Tags
<frameset> Tag
<frameset> टैग का उपयोग Frames की संरचना (Structure) बनाने के लिए किया जाता है।
<frame> Tag
<frame> टैग का उपयोग अलग-अलग Frames बनाने के लिए किया जाता है।
<noframes> Tag
यदि Browser Frames को Support नहीं करता, तो <noframes> टैग के अंदर लिखा गया Message प्रदर्शित होता है।
<iframe> Tag
<iframe> टैग का उपयोग किसी Web Page के अंदर दूसरा Web Page प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है।
महत्वपूर्ण बिंदु
- Frames में सामान्यतः
<body>टैग का उपयोग नहीं किया जाता। - HTML5 में
<frameset>और<frame>टैग Deprecated (अप्रचलित) हो चुके हैं। - वर्तमान में HTML5 में
<iframe>टैग का उपयोग किया जाता है।
Row Frame
Browser Window को Rows में विभाजित करने के लिए rows Attribute का उपयोग किया जाता है।
उदाहरण:
<frameset rows="50%,50%"><frame src="top.html"><frame src="bottom.html"></frameset>
Column Frame
Browser Window को Columns में विभाजित करने के लिए cols Attribute का उपयोग किया जाता है।
उदाहरण:
<frameset cols="25%,75%">
Advantages of Frames
- एक साथ कई Pages प्रदर्शित किए जा सकते हैं।
- Navigation स्थायी रहता है।
- समय तथा Bandwidth की बचत होती है।
Disadvantages of Frames
- SEO के लिए उपयुक्त नहीं हैं।
- Bookmark करना कठिन होता है।
- Mobile Friendly नहीं होते।
- HTML5 में
<frameset>Deprecated है।
HTML5 में <iframe> Tag
HTML5 में <iframe> टैग का उपयोग Web Page के अंदर दूसरा Web Page दिखाने के लिए किया जाता है।
उदाहरण 1
<html> <body> <h1>The Frame Example</h1> <iframe src="https://www.aruncomputer.com" title="Arun Computer College"> </iframe> </body></html>
Note
Previous HTML Versions में <frame> टैग का उपयोग किया जाता था, लेकिन HTML5 में <iframe> टैग का उपयोग किया जाता है।
<frame> टैग अब HTML5 में Supported नहीं है।
उदाहरण 2
<html> <body> <h1>The Frame Example</h1> <iframe src="https://www.aruncomputer.com" title="Arun Computer College"> </iframe> <iframe src="https://www.w3schools.com" title="W3Schools"> </iframe> <iframe src="https://www.google.com" title="Google"> </iframe> <iframe src="https://www.hamararewa.in" title="Rewa"> </iframe> </body></html>
Note
उपर दिए गए उदाहरण में Web Page को 4 अलग-अलग Frames में विभाजित किया गया है। प्रत्येक Frame में अलग-अलग Web Pages या Websites प्रदर्शित की जा सकती हैं।