Control Statements
प्रोग्रामिंग भाषा में Program के execution flow को नियंत्रित करने के लिए जिन statements या structures का उपयोग किया जाता है, उन्हें Control Statements कहा जाता है। Control Statements की सहायता से program में निर्णय लेना (decision making), conditions की जाँच करना तथा statements को बार-बार execute करना संभव होता है।
Control Statements मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं –
- Conditional Statements
- Loop Statements
1. Conditional Statements
Conditional Statements का उपयोग किसी condition के आधार पर निर्णय लेने के लिए किया जाता है।
If Statement
If Statement में जब condition true होती है, तब if block के अंदर लिखे गए statements execute होते हैं।
यदि condition false होती है, तो statements execute नहीं होते।
Syntax
if(condition) { // statements}
Example – If Statement
<html> <body> <script> var a = 10; var b = 15; if(a < b) { document.write("a is less than b"); } </script> </body></html>
Output
a is less than b
2. Loop Statements
Loop का उपयोग किसी statement या code block को बार-बार execute करने के लिए किया जाता है।
For Loop
For Loop का उपयोग किसी statement या code block को निश्चित संख्या तक बार-बार execute करने के लिए किया जाता है। इसमें एक variable की value को प्रत्येक iteration में बढ़ाया या घटाया जाता है। जब दी गई condition false हो जाती है, तब loop समाप्त हो जाता है।
Syntax
for(statement1; statement2; statement3) { // code block to be executed }
Statement 1
यहाँ variable को initialize किया जाता है।
Loop इसी initial value से प्रारंभ होता है।
उदाहरण:
var i = 0;
नोट: JavaScript में statement1 optional होता है।
Statement 2
यहाँ condition लिखी जाती है।
जब तक condition true रहती है, loop execute होता रहता है। Condition false होने पर loop समाप्त हो जाता है।
Statement 3
इसमें variable की value को increase (i++) या decrease (i--) किया जाता है। यह प्रत्येक iteration के बाद execute होता है।
Example – For Loop
<html> <body> <script> for(var i = 0; i < 10; i++) { document.write("Value of i is " + i + "<br>"); } </script> </body></html>
While Loop
While Loop का उपयोग किसी statement या code block को तब तक बार-बार execute करने के लिए किया जाता है, जब तक दी गई condition true रहती है।
जब condition false हो जाती है, तब loop समाप्त हो जाता है।
Syntax
while(condition) { // code block to be executed }
यदि condition में उपयोग किए गए variable की value को increment या decrement करना भूल जाएँ, तो loop कभी समाप्त नहीं होगा। इसे Infinite Loop कहते हैं।
Infinite Loop के कारण browser या system hang/crash भी हो सकता है।
Example – While Loop
<html> <body> <script> var i = 0; while(i < 10) { document.write("Table of 2 = " + i * 2 + "<br>"); i++; } </script> </body></html>
Do While Loop
Do While Loop का उपयोग किसी statement या code block को बार-बार execute करने के लिए किया जाता है, जब तक दी गई condition true रहती है।
इस loop की विशेषता यह है कि यह condition की जाँच बाद में करता है। इसलिए यदि condition प्रारंभ में false हो, तब भी loop कम से कम एक बार execute अवश्य होता है।
Syntax
do { // statements}while(condition);
Example – Do While Loop
<html> <body> <script> var i = 0; do { document.write("Table of 2 = " + i * 2 + "<br>"); i++; } while(i < 10); </script> </body></html>
Continue and Break Statements
Continue तथा Break statements का उपयोग मुख्य रूप से loops के साथ किया जाता है। ये program के execution flow को नियंत्रित करने में सहायता करते हैं।
Continue Statement
Continue Statement का उपयोग loop की किसी विशेष iteration को skip करने के लिए किया जाता है। जब program में continue execute होता है, तब उस iteration के बाद का code execute नहीं होता और loop अगली iteration पर चला जाता है।
Example – Continue Statement
<html> <body> <script> for(var i = 0; i < 10; i++) { if(i == 7) { document.write("Number " + i + " is skipped.<br>"); continue; } document.write(i + "<br>"); } </script> </body></html>
उपरोक्त उदाहरण में i == 7 होने पर loop की वह iteration skip हो जाती है।
Break Statement
Break Statement का उपयोग loop अथवा switch case के execution को किसी condition पर तुरंत रोकने के लिए किया जाता है। जब break execute होता है, तब control loop या switch block से बाहर आ जाता है।
Example – Break Statement
<html> <body> <script> for(var i = 0; i < 10; i++) { if(i == 5) { break; } document.write(i + "<br>"); } </script> </body> </html>
उपरोक्त उदाहरण में i == 5 होने पर loop तुरंत समाप्त हो जाता है।
Important Notes
Infinite Loop से browser hang हो सकता है।
Control Statements program के execution flow को नियंत्रित करते हैं।
if statement decision making के लिए उपयोग किया जाता है।
Loops का उपयोग repeated execution के लिए किया जाता है।
continue current iteration को skip करता है।
break loop को तुरंत समाप्त कर देता है।