Table Tag
HTML में Table बनाने के लिए <table> टैग का उपयोग किया जाता है।
वेब पेज में Table का उपयोग Data को Rows और Columns के रूप में प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है।
उदाहरण:
<table><tr><th>Name</th><th>Course</th></tr><tr><td>Ram</td><td>DCA</td></tr></table>
<th> Tag (Table Heading)
टेबल की पहली Row में Heading बनाने के लिए <th> टैग का उपयोग किया जाता है।
इस टैग में लिखा गया Text सामान्यतः Bold तथा Center में प्रदर्शित होता है।
उदाहरण:
<th>Roll No</th>
<tr> Tag (Table Row)
टेबल में प्रत्येक Row बनाने के लिए <tr> टैग का उपयोग किया जाता है।
उदाहरण:
<tr><td>Ram</td><td>DCA</td></tr>
<td> Tag (Table Data Cell)
टेबल की Row के अंदर Data डालने के लिए <td> टैग का उपयोग किया जाता है।
यह Table के Columns के Cells बनाता है।
उदाहरण:
<td>Ram</td>
Rowspan और Colspan
rowspan तथा colspan Attributes का उपयोग <td> या <th> टैग में किया जाता है।
इनकी Value हमेशा Number में दी जाती है।
Rowspan
rowspan Attribute का उपयोग किसी Cell को कई Rows में फैलाने (Merge) के लिए किया जाता है।
इसमें Cell Vertical दिशा (ऊपर–नीचे) में Merge होता है।
उदाहरण:
<td rowspan="2">A</td>
उदाहरण:
<html><head><title>Table Example</title></head><body><table border="1"><tr><th>Subject</th><th>Paper</th><th>Total Marks</th></tr><tr><td rowspan="2">Physics</td><td>Theory</td><td>70</td></tr><tr><td>Practical</td><td>30</td></tr></table></body></html>
यहाँ "2" का अर्थ है कि Cell 2 Rows तक फैला हुआ है।
ध्यान दें कि नीचे वाली Row में उस Cell के लिए अलग <td> नहीं लिखा जाता।
Colspan
colspan Attribute का उपयोग किसी Cell को कई Columns में फैलाने (Merge) के लिए किया जाता है।
इसमें Cell Horizontal दिशा (दाएँ–बाएँ) में Merge होता है।
उदाहरण:
<td colspan="2">Total</td>
उदाहरण:
<h2>Table with Colspan</h2><table border="1"><tr><th>Subject</th><th colspan="2">Physics</th></tr><tr><td>Paper</td><td>Theory</td><td>Practical</td></tr><tr><td>Marks</td><td>70</td><td>30</td></tr></table>
Lists in HTML
HTML में List का उपयोग Items को क्रमबद्ध (Ordered) या बिना क्रम (Unordered) में प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है।
Types of Lists in HTML
(a) Ordered List <ol>
जब Items को किसी निश्चित क्रम (Sequence) में दिखाना आवश्यक हो, तब Ordered List का उपयोग किया जाता है।
उदाहरण:
<ol><li>CPU</li><li>Monitor</li><li>Keyboard</li></ol>
Ordered List Types
<ol type="A"> <!-- A, B, C --><ol type="a"> <!-- a, b, c --><ol type="I"> <!-- I, II, III --><ol type="i"> <!-- i, ii, iii --><ol type="1"> <!-- 1, 2, 3 -->
(b) Unordered List <ul>
जब Items को क्रमबद्ध रूप में दिखाना आवश्यक न हो, तब Unordered List का उपयोग किया जाता है।
उदाहरण:
<ul><li>CPU</li><li>Monitor</li><li>Keyboard</li></ul>
Unordered List Types
<ul type="disc"><ul type="circle"><ul type="square">
(c) Definition / Description List <dl>
किसी शब्द और उसके अर्थ को प्रदर्शित करने के लिए Definition List का उपयोग किया जाता है।
उदाहरण:
<dl><dt>HTML</dt><dd>Hyper Text Markup Language</dd></dl>
Use of Font Size in HTML
Font Size का उपयोग Text के आकार (Size) को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है।
<font> Tag
<font> टैग का उपयोग Web Page में Text का Font Size, Color तथा Font Family बदलने के लिए किया जाता था।
यह पुरानी तकनीक है। वर्तमान में CSS का उपयोग किया जाता है।
उदाहरण:
<font size="4">Welcome</font>
Font Size की Range सामान्यतः 1 से 7 तक होती है।
<font size="5" color="blue" face="Arial">Computer Class</font>
CSS से Font Size
वर्तमान समय में Font Size CSS द्वारा निर्धारित की जाती है।
उदाहरण:
<p style="font-size:20px;">Hello</p>
Exam Questions-
- एचटीएमएल में List Tag क्या है? इसके प्रकारों को समझाइए। (MCU 2023)
- एक वेबसाइट में नया पेज बनाने तथा एक वेबसाइट को दूसरी वेबसाइट से लिंक करने के चरण लिखिए। (MCU 2023)
- प्रोटोकॉल को परिभाषित कीजिए तथा विभिन्न Web Protocols को संक्षेप में समझाइए। (MCU 2023)
- Web Hosting से आप क्या समझते हैं? इसे विस्तार से समझाइए। (MCU 2023)