Introduction to Multimedia PGDCA 2 MCU New Syllabus Hindi Notes

Paper 4-Multimedia design and Production

Unit I
Unit II
Unit III
Unit IV
Unit V

MCU- New Syllabus 2026- Chapter 1- Introduction to Multimedia, Multimedia Definition and concept,  Need of Multimedia,  Applications of Multimedia,

Multimedia:- 

Multimedia दो शब्‍दो से मिलकर बना है।  ‘Multi’ और  ‘Media’,  Multi  का अर्थ है बहुत सारे,  Media का अर्थ है माध्‍यम या संचार माध्‍यम। अलग- अलग माध्‍यम से अपनी बात दूसरों तक पहुंचाना ही Multimedia का कार्य है।

 Multimedia  में  विभिन्‍न माध्‍यम  जैसे- Text, Audio, Graphics, Video और Animation आदि के द्वारा अपनी बात प्रभावी तरीके से व्‍यक्‍त की जाती है। Computer science के क्षेत्र मे Multimedia एक नया trend है।

Internet पर कोई जानकारी जिसमें Video के माध्यम से जिसमे Text, Image और Picture भी है तो यह Multimedia का एक उदाहरण है। टेलीविजन प्रसारण  Multimedia का एक अच्‍छा उदाहरण है, क्‍याकि यह Audio एवं Video का उपयोग करके जानकारी प्रस्‍तुत करता है।

Need of Multimedia:-

केवल Text matter मे लिखी सामग्री याद करना कठिन होता। अगर इसी सामग्री को इमेज, साउडं एवं एनीमेशन की सहायता से बताया जाए, तो इसे याद करना और समझना बहुत आसान हो जाता है। एक एनिमेशन विडियो, जिसमे कार्टून हो, बैकग्राउन्‍ड मे चित्र दिया गया है, साथ ही पात्र आपस में बात कर रहें हो, तो इसमें बताई गयी बात बच्चों को ज्‍यादा अच्‍छे से समझ में आएगी।

यदि कोइ कंपनी अपनी वेब साइड बना रही है, तो मल्‍टीमिडिया का उपयोग करके इसे और भी आकर्षक बना सकते है। मल्‍टीमिडिया हमारे जीवन के हर क्षेत्र के लिए उपयोगी है।

Area Of Uses:-

1. शिक्षा के क्षेत्र में:-

शिक्षा के क्षेत्र मे मल्‍टीमिडिया का बहुत बड़ा प्रभाव पडा है। स्‍कूल  मे स्‍मार्ट क्‍लासेस का चलन बहुत ज्‍यादा बढ़ गया है। स्मार्ट क्लास में किसी भी विषय को मल्‍टीमिडिया के माध्‍यम से समझाया जाता है। इसमे विषय प्राजेक्‍टर, स्‍क्रीन, कम्‍प्‍यूटर, पावर प्‍वाइटं द्वारा टेस्‍ट, ग्रफिक्‍स, एनीमेशन का उपयोग करके समझाया जाता है, जिससे विषय जल्‍दी समझ मे आता है।

CBT (computer Based Training), WBT ( Web based Training), Digital library,  Online Wikipedia इत्‍यादि शिक्षा के क्षेत्र मे मल्टिमिडिया के सहायक है।

कारपोरेट ट्रेनिगं:-

व्‍यापारिक संस्‍था अपने कर्मचरियों को मल्टिमिडिया के माध्‍यम से बेहतर ट्रेनिंग देते है। इसके अतिरिक्त साइंस एण्‍ड टैक्‍नालाजी, मेडिकल, इजिनियरिंग, प्रशासन, उद्योग, फाइन आर्ट्स, इन्‍टीरियल डिजाईन  इत्‍यादि क्षेत्रो मे मल्टिमिडिया का उपयोग होता है।

2. विज्ञापन के क्षेत्र मे:-

विज्ञापन की दुनिया मे पिछले कुछ वर्षो मे काफी बदलाव आया है। यह बदलाव उस क्षेत्र मे मल्‍टीमिडिया के उपयोग के कारण आया।

3 मनोरंजन के क्षेत्र  मे:-

मनोरजंन के क्षेत्र  मे मल्‍टीमिडिया के कुछ निम्‍न उपयोग है- विडियो गेम, एनीमेशन फिल्‍म, स्‍पेशल इफैक्‍ट फिल्‍म, इटरंनेट, टी.वी.आदि।

4. व्‍यापार के क्षेत्र में:- 

अपनी ग्‍लोबल टीम से, मल्‍टीमिडिया की सहायता से कम्‍पनियो को कही भी बैठे हुए, अपने टीम मेम्‍बर से विडियो कान्फ्रेंसिंग मे बात करना आसान हो गया है ।

5. वर्चुअल शापिग माल:- 

वेबसाइट की सहायता से कम्‍पनी  अपने प्रोडक्‍ट की फोटो ओर विडियो दिखाकर ग्राहकों को बेच सकती है।

Exam Questions:

  1. मल्‍टीमीडिया क्‍या है? मल्‍टीमीडिया हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर की आवश्‍यकता को समझाइए। – June 2023
  2. मल्‍टीमीडिया की विशेषताओं और उपयोगों को परिभाषित करें। डिजिटल वीडियो और उनके प्रसंस्‍करण के तरीके समझाइए। – june 2023 मल्‍टीमीडिया की परिभाषा दीजिये ? इसकी आवश्‍यकता और उपयोग का छेत्रो को समझाइए। – June 2026
  3. मल्‍टीमीडिया की हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर आवश्‍यकताओ का उदाहरण सहित वर्णन कीजिये – June 2026

ARUN COMPUTER

error: Content is protected !!