चार्ट :-
ऐक्सल मे चार्ट की सहायता से न्यूमेरिक डाटा को ग्राफ मे प्रस्तुत कर सकते है। संख्या से संबंधित डाटा की रेंज डाटा सीरीज कहलाती है। डाटा सीरीज के प्रत्येक वैल्यू को डाटा प्वाइन्ट कहते है। ऐक्सल मे दो प्रकार के चार्ट बनाये जाते है।
इमबेडेड चार्ट :-
इमबेडेड चार्ट उसी शीट मे होता है जिसमे डाटा होता है।
शीट चार्ट :-
इस तरह के चार्ट मे डाटा टेबल अलग शीट मे रहती है और चार्ट दूसरी शीट मे होता है।
टाइप्स ऑफ चार्ट :-
एम एस ऐक्सल मे हम निम्न प्रकार के चार्ट बना सकते है।
ऐरिया चार्ट :-
यह चार्ट परिवर्तन के विस्तार को बताता है, यह एक लाइन चार्ट होता है लाइन के नीचे का हिस्सा कलर या शैडेड रहता है ।
बार चार्ट :-
इस चार्ट मे डाटा सीरीज होरिजेन्टल बार के रूप मे प्रदर्शित होती है। यह चार्ट बनाने और समझने मे आसान होता है।
कॉलम चार्ट :-
यह चार्ट वर्टिकल कॉलम से मिलकर बनता है। यह ऐक्सल का प्राइमरी टाइप चार्ट है यह चार्ट नामिनल और आरडिनल डाटा दोनो को सफलता पूर्वक प्रदर्शित करता है।
- नामिनल डाटा :- नामिनल डाटा इस प्रकार के डाटा को कहते है जिसमे नैचूरल सिक्येनशीं नही रहता ।
उदाहरण के लिए – नेम की कैटेगरी
- आरडिनल डाटा :- इस प्रकार के डाटा मे एक नैचूरल सिक्येनशीं निश्चित क्रम मे होता है।
पाई चार्ट :-
यह चार्ट डाटा सीरीज के जोड़ को प्रतिशत निकालने के लिए सबसे ज्यादा प्रयोग होता है। यह चार्ट केवल डाटा की सीरीज को दिखाता है, चार्ट के सभी टुकडे़ मिलकर 100प्रतिशत बनते है। यह छोटी कैटेगरी के टेबल के लिए उपयोगी होता है।
सिम्पल और कम्पैक्ट होने के कारण एक बार मे अच्छे से समझ आता है। यह पार्ट ट्रैगंल के सिध्दान्त पर कार्य करता है।
बबल चार्ट :-
यह चार्ट डाटा सीरीज की वैल्यू को बुलबुले की तरह प्रदर्शित करता है। यह चार्ट तीन डाटा सीरीज के लिए उपयोगी होता है, एक्स अक्ष पहले डाटा सारीज के लिए बाई अक्ष दूसरे एवं बबल की साइज तीसरी डाटा सीरीज की वैल्यू के अनुसार छोटी या बड़ी होती है।
सिलेण्डर चार्ट :-
यह चार्ट डाटा सीरीज की वैल्यू को सिलेण्डर की तरह व्यक्त्ा करता है।
कोन चार्ट :-
यह चार्ट डाटा सीरीज को कोन की तरह व्यक्त्ा करता है।
पिरामिड चार्ट :-
यह चार्ट डाटा सीरीज को पिरामिड की तरह व्यक्त करता है।
डोनट चार्ट :-
यह पाई चार्ट के तरह ही होता है, यह एक से अधिक डाटा सीरीज को प्रदर्शित् कर सकता है, यह भी पार्ट टू होल टाइप का चार्ट है ।
स्पाइडर चार्ट :-
इसे स्पाइडर चार्ट या स्टार चार्ट भी कहते है यह कामप्लेक्स चार्ट होता है जिसमे मल्टीपल आइटम को मल्टीप्लाई क्राइटेरिया मे प्रदर्शित कर सकते है ।
Pivot Table :-
जब ऐक्सल मे डाटा काफी ज्यादा हो जाते है, तो उन्हे एक साथ रखकर देखना बहुत मुश्किल होता है।Pivot Table की सहायता से सारे डाटा को संक्षिप्त रूप से शो किया जा सकता है। Pivot Table की सहायता से डाटा विश्लेषण करने की सुविधा मिल जाती है।
Pivot बनाने की विधि :-
(1) ऐक्सल वर्क शीट मे डाटा एक ही टेबल मे होना चाहिए जिसका Pivot Table बनाना है।
- डाटा टेबल मे कोई सेल खाली नही होना चाहिए और डाटा अच्छे से व्यवस्थित होना चाहिए ।
- मूल टेबल मे भरे गये डाटा टाइप और Pivot Table का डाटा टार्इप समान होना चाहिए।
- Pivot Table बनाने के लिए मूल टेबल के किसी भाग मे क्लिक करे।
- इन्सर्ट टेबल के अन्दर टेबल मे क्लिक करे।
- विभिन्न प्रकार के अलग-अलग ऑपशन मे से किसी एक को सलेक्ट करके ओके बटन मे क्लिक करे।
लिंकिंग :-
(1) वर्क शीट के किसी भी सेल के डाटा को जिसे सोर्स कहते है, किसी दूसरी वर्क शीट के किसी सेल से लिंक कर सकते है जिसे डेस्टिनेशन कहेंगे।
- सोर्स सेल का डाटा डेस्टिनेशन सेल मे दिखाई पड़ेगा।
- सोर्स सेल के डाटा को बदलने पर डेस्टिनेशन सेल का डाटा अपने आप बदल जायेगा।
- एक वर्क शीट की कॉलम या रो को भी दूसरी वर्क शीट के कॉलम या रो से लिंक कर सकते है।
- डेस्टिनेशन सेल मे निम्न फार्मूला टाईप किया जाता है।
= sheet name ! Cell Reference .
लिंक करने की विधि (1) :-
(1) डेस्टिनेशन सेल मे ‘=’ टाईप करेगे।
- सोर्स सेल में क्लिक करे।
- इन्टर करने पर दानो सेल लिंक हो जायेगी, डेस्टिनेशन सेल मे क्लिक करने पर फार्मूला, फार्मूला बार मे दिखार्इ पड़ेगा ।
विधि(2) :-
सोर्स सेल का डाटा कॉपी करे।
दूसरी वर्कशीट मे डेस्टिेनेशन सेल पर जाकर पेस्ट विकल्प मे पेस्ट स्पेशल पर क्लिक करे इसके पेस्ट लिंक का चयन
दोनो सेल लिंक हो जायेगे और सोर्स सेल का डाटा डेस्टिनेशन सेल मे दिखने लगेगा।
विधि(3) :-
डेस्टिनेशन सेल मे फार्मूला मैन्यूली भी टार्इप कर सकते है।
= ‘शीट’ जी आर
सेल रेंज लिंक करना :-
(1) सोर्स वर्क शीट मे जिन सेल को लिंक करना है उन्हे सलेक्ट करेगे। कॉपी करेगे।
- डेस्टिनेशन शीट मे जाकर जिस सेल से डाटा लिंक करना शुरू करना है ( सेल रेंज का अपर लेफ्ट कार्नर ) वहॉं जाकर पेस्ट स्पेश मे पेस्ट लिंक मे क्लिक करे।
ऐक्सल मे डाक्यूमेंट प्रिंट करना :-
ऐक्सल 2013 मे फाइल मेनू मे क्लिक करने से बैक स्पेश वियू मे प्रिंट ऑपशन पर क्लिक करने से प्रिंट डायलाग बाक्स खुल जाता है । इसमे
- प्रिंट सलेक्ट करे ।
- जितनी कॉपी प्रिंट करना है उतनी संख्या नम्बर ऑफ कॉपी बाक्स मे क्लिक करे।
- दूसरी सेटिंग जैसे ऑरियेंटेशन डबल साइड आदि सलेक्ट करने के बाद प्रिंट बटन दबाने से डाक्यूमेंट प्रिंट हो जाता है।
नोट :-
(1) केवल एक शीट प्रिंट करने के लिए उस वर्क शीट को सलेक्ट करेगे।
- एक से अधिक वर्क शीट प्रिंट करने के लिए उन सभी शीट को कन्ट्रोल बटन दबाकर क्लिक करके सलेक्ट करेगे।
- ऐक्टिव शीट प्रिंट करने के लिए प्रिंट डॉयलाग बाक्स मे प्रिंट ऐक्टिव शीट सलेक्ट करेगे।
- वर्क शीट के किसी विशेष भाग को प्रिंट करने के लिए उस भाग के सेल को सलेक्ट करके प्रिंट कमाण्ड देगे । प्रिंट डॉयलाग बाक्स की सेटिंग मे प्रिंट सलेक्शन ऑपशन मे क्लिक करेगे।
IMPORTENT QUESTION-
1 ) वर्कशीट क्या है ? समझाइए कि वर्कशीट में पंक्तियों , स्तम्भों एवं सेल्स को कैसे जोड़ा एवं हटाया जाता है ?जून 2026
2 ) ऍमएस एक्सेल में विभिन्न प्रकार के चार्ट्स का वर्णन कीजिए। चार्ट्स बनाने एवं प्रिंट करने की प्रक्रिया भी समझाइए। जून 2026