MS Office 2013
Ribbon in MS Word 2013 –
माइक्रोसॉफ्टWord 2013 में पहले Version से अलग menu bar कि जगह Ribbons का प्रयोग किया गया है। रिबन में कमांड को लॉजिकल तरीके से व्यवस्थित रखा गया है। रिबन में विषेश कार्यों के लिए कमांड खोजने आसानी होती है। रिबन वर्ड की विंडो में शीर्ष पर होती है।
M.S Word में सैकड़ो तरह के Command tab, Group में विभाजित करके Ribbon के अंदर समायोजित किए गए है।
रिबन तीन भागों से बना है:
1- टैब (Tab),
2- समूह (Group), और
3- कमांड (Command)।
Template
M.S. Word मे नया Document, Templet की सहायता से बना सकते है।
Template एक पूर्व से Design किया हुआ, Formated प्रारूप (Proforma ) होता है। जो अलग–अलग तरह के कार्यो के लिए Design होते है। हम अपनी पंसद और जरूरत के अनुसार Template बनाकर Template Gallery में भी Save कर सकते है।
Blank Document कि अपेक्षा Template का उपयोग करके Document बनाना आसान होता है। इसमे कई तरह कि Theme और style होती है। हमे केवल अपना Content Add करना होता है।
नया Template Chose करना:-
- word 2013 Open करे
- Gallery में Template Option पर Click करे
- Category पर Click करे या Online more Template पर Search करें
- अपनी पंसद का Template Select करके Open करे Ctrl + N
- प्रत्येक बार जब भी Word 2013 शुरू करते हैं, तो गैलरी से Template option को चुन सकते हैं, इसमें शामिल टेम्पलेट्स को देखने के लिए Category पर click करें या ऑनलाइन More templates पर Search करें| वैसे तो MS Word 2013 में पहले से ही कई सारी Templates मौजूद रहती हैं लेकिन फिर भी यदि आप उन Templates से संतुष्ट नहीं हैं तो आप More Template option का प्रयोग कर सकते हैं| (यदि आप Template का उपयोग नहीं करना चाहते हैं, तो बस Blank Document पर click करें।)
Tab –
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में डाक्यूमेंट्स के साथ काम करने के लिए सैकड़ों कमांड हैं। MS Word के विभिन्न Command को अलग–अलग Tab के अंदर रखा गया है। एक तरह के Command खोजने में आसानी हो, इसलिए उन्हे Tab और Group में विभाजित किया गया है।
प्रत्येक Tab में विभिन्न विकल्प है। जिस Tab पर Click करते है उससे संबंधित विकल्प सामने आ जाते है। प्रत्येक TAB के विकल्प भी अलग-अलग हिस्सो में बटे रहते है। जिन्हें Group कहा जाता है। Ex – Home Tab में Clip Board, Font, Paragraph, Style, Editing नाम के Group होते है।
निम्न 8 तरह कि Tab Word 2013 में उपलब्ध है।
1-Home:
Home Tab में formatting से सम्बंधित कमांड शामिल हैं।
2-Insert:
टेबल, चित्र , चार्ट, लिंक, हैडर और फूटर, कस्टम टेक्स्ट और symbol , आदि को सम्मिलित करने के लिए कमांड INSERT टैब के अंदर है ।
3-Design:
डॉक्यूमेंट formatting और पेज background सेट करने के लिए कमांड डिज़ाइन टैब के अंदर हैं।
4-Page Layout:
पेज का मार्जिन को बदलने ,कॉलम जोड़ने, पेज का आकार बदलने, पेज का सेटअप सेट करने के कमांड पेज लेआउट टैब के अंदर हैं।
5-Reference:
कंटेंट की एक तालिका जोड़ने, फुटनोट जोड़ने, ग्रंथसूची जोड़ने, आदि के लिए कमांड Reference टैब में हैं ।
6-Mailing:
लेबल बनाने, मेल मर्ज करने के कमांड मेलिंग टैब में हैं |
7-Review:
स्पेंलिंग और व्याकरण की जांच करने के कमांड Review टैब में हैं |
8- View:
अपने दस्तावेज़ दृश्य को बदलने के लिए View टैब का उपयोग किया जाता हैं, इसी के साथ ruler या navigation pane, Zoom in, Zoom out आदि विकल्प उपलब्ध हैं|
1-File Tab-
MS Word 2017 में File Tab सबसे ऊपर बाईं ओर स्थित होता है। File Tab पर क्लिक करने पर Backstage View खुलता है। ( एम एस वर्ड २०१३ के लोडिंग पेज को बैक स्टेज व्यू कहते है।)
Backstage View का उपयोग फाइल को प्रबंधित (Manage) करने के लिए किया जाता है। इसके माध्यम से नई फाइल बनाना, फाइल खोलना, सेव करना और प्रिंट करना संभव होता है।
इसमें Save, Save As, Open, Print, Share, Export तथा Options जैसे महत्वपूर्ण विकल्प उपलब्ध होते हैं। यह उपयोगकर्ता को दस्तावेज़ से संबंधित सभी आवश्यक कार्य आसानी और तेजी से करने में सहायता करता है।
Document Open करना (ctrl+o) :-
- Menu Bar में Open Option का प्रयोग वर्ड में पहले से बनाई गई File को खोलने के लिए किया जाता है। खुलने पर फाइल में Modification भी कर सकते हैं|
- Word खुलने पर उसकी Left Side में Recent Use किए गए Document की List आती है। अगर हमारा Document इस List में दिखाई दे रहा है, तो इसे Open करेगे नही ‘Open other Document’ में Click करेगे ।
या –
- File tab पर click करे -> Open option पर click करें -> फ़ाइल के स्थान पर ब्राउज़ करें -> open Dialog box खुल जायेगा -> Browse करके My Document या जहॉं भी Document Save है उस फोल्डर में पहुंचे ।
- जो Document खोलना हैं उसे select करे-> open button पर click करे|
- Keyboard से Ctrl + O Button दबाकर भी फाइल Open की जा सकती है।
Document Save(ctrl+s) करना :-
Open File को Save करने के लिए इस Save Option का प्रयोग किया जाता है।
- File Tab पर Click करगे
- Drop down menu से “SaveAs” Button पर Click करेगे
- उस स्थान को Select करेगे जहॉ अपना Document Save करना है।
- इसके बाद Save बटन पर Click करेगे।
- File “docx” Format में Save हो जाएगी।
Keyboard से “Ctrl + S” Button दबाकर भी File save कर सकते है।
Ms Word 2013 हमारी File को Docx format में Save करता है। अगर हमे किसी दूसरे Format में Save करना है, तो Save as type कि List से क्लिक करके चाही गई फाइल Format पर Click करेगे और Save करेगें।
Document Print (ctrl+p)करना:-
इस Option का उपयोग करके अपने तैयार Document को Print किया जाता है। इस Print out को Hard copy कहते है।
- File tab पर Click करेगे
- Dropdown menu से Print Option पर Click करेगे
- खुले हुए Print Dialogue Box में Copies Button में जितनी Copy Prit करना है, वह Number Type करेगे।
- जिस Printer से Print करना है वह Printer Select करेगे
- Setting Option पर जाकर Printer कि Setting बदलना है तो Setting में बदलाव करेगे।
- जब हम Setting से संतुष्ट हेा जाए तो Print Option पर Click करेगे।
Word 2013 में Document Read करना:-
Read Option का प्रयोग करके Document को बिना किसी परेशानी के पढ़ा जा सकता है।
- Document Open करेगे
- View tab में जाकर Read Mode Option पर Click करेगे।
- Page में ऊपर नीचे या Next Page में जाने के लिए Keyboard में Page up, Page down, Space Bar और Back Space का प्रयोग करेगे। Mouse के Scroll Button से भी Page को ऊपर नीचे किया जा सकता है।
- यदि Touch Screen में काम कर रहे है तो Page को ऊगली से खिसका सकते है।
- Read mode से हटाने के लिए View menu में जाकर Edit Document पर click करेगे।