MS Office 2013
2-Home Tab:-
Paragraph Group (Home Tab)–
होम टेब के अंदर पैराग्राफ ग्रुप में Bullet and Numbering, अलाईन टैक्स्ट, लाइन स्पेसिंग के ऑपसन होते है।
Bullet and Numbering
इस कमांड की सहायता से Bulleted तथा Numbered List बनाई जाती है।
विषय-वस्तु को क्रमबद्ध और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए List का उपयोग किया जाता है।
Bullet का अर्थ है — Symbol (चिह्न) द्वारा सूची को सजाना।
MS Word में मुख्य रूप से तीन प्रकार की List बनाई जाती हैं –
- Bulleted List
- Numbered List
- Multilevel List
बनाने की प्रक्रिया
Select the Text → Home Tab → Paragraph Group → Bullet and Numbering->
इस कमांड पर क्लिक करने से संबंधित विंडो खुलती है।
Bullet Tab में क्लिक करने पर Word में उपलब्ध विभिन्न Bullet Preview दिखाई देते हैं।
जिस Bullet का उपयोग करना हो उसे चुनकर OK बटन पर क्लिक करते हैं।
पहले से चुने गए Bullet चिह्नों को भी इसी प्रक्रिया द्वारा बदला जा सकता है।
1. Numbered List
इस सूची में क्रम संख्या, अक्षर या रोमन संख्या का उपयोग किया जाता है।
उदाहरण –
- Cup
- Plate
- Spoon
या
a. Cup
b. Plate
c. Spoon
Path:
Home → Paragraph Group → Numbering
2. Bulleted List
इस सूची में Symbol या Bullet चिह्नों का उपयोग किया जाता है।
उदाहरण –
• Copy
• Pencil
• Ruler
Path:
Home → Paragraph Group → Bullets
3. Multilevel List
Multilevel List (बहु-स्तरीय सूची) सुविधा Bullet और Numbering को अगले स्तर तक ले जाती है।
इसकी सहायता से मुख्य सूची के अंदर उप-सूचियाँ (Sub Lists) बनाई जा सकती हैं।
उदाहरण –
- PGDCA
- Ist Sem
- IInd Sem
- DCA
- Ist Sem
- IInd Sem
Path:
Home → Paragraph Group → Multilevel List
Multilevel List के उपयोग
- यह सूची में उप-बिंदु (Sub Points) बनाना आसान बनाती है।
- Outline बनाने में उपयोगी होती है।
- इसमें पहला स्तर Roman Number तथा अगला स्तर Alphabet का उपयोग कर सकता है।
- Quiz या Test तैयार करने में भी इसका उपयोग किया जाता है, जहाँ प्रश्न संख्या में और उत्तर छोटे अक्षरों में लिखे जाते हैं।
Align text :-
इस टूल कि सहायता से हम टैक्स्ट या पैराग्राफ का अपनी आवश्यकता अनुसार लेफ्ट, सेन्टर, राईट, जस्टीफाई तरह से पेज पर अलाईन कर सकते है।
स्टेप्स- :
१. टैक्स्ट मैटर पैराग्राफ को सेलेक्ट करें।
२. लेफ्ट राईट सेन्टर जस्टीफाई जो भी अलाईन करना है, उस बटन पर क्लिक करेंगे।
३. टैक्स्ट मैटर अलाईन हो जाएगा।
Line spacing:-
एक पैराग्राफ में दो पंक्तियो के बीच कि जगह इस ऑप्सन कि सहायता से कम या ज्यादा कि जा सकती है।
स्टेप्स- :
१. पैराग्राफ सेलेक्ट करें
२. होम टैब में जाकर पैराग्राफ ग्रुप में लाईन स्पेसिंग बटन पर क्लिक करें।
३. ड्राप डाउन मेन्यु से स्पेसिंग के ऑप्सन सिंगल डबल १.५ इत्यादि में कोई भी सेलेक्ट कर लेंगे।
Indent (Home Tab):-
Microsoft Word के Home Tab में मौजूद Indent Option का उपयोग पैराग्राफ को दाएँ या बाएँ तरफ खिसकाने के लिए किया जाता है। इससे document अधिक सुंदर और व्यवस्थित दिखाई देता है।
मुख्य प्रकार:
- Increase Indent
पैराग्राफ को दाईं ओर बढ़ाने के लिए प्रयोग किया जाता है। - Decrease Indent
पैराग्राफ को बाईं ओर वापस लाने के लिए प्रयोग किया जाता है।
उपयोग:
- Notes और paragraphs को सही spacing देने में
- Document को attractive बनाने में
- Important points को अलग दिखाने में
Indent Option की सहायता से document की formatting बेहतर होती है और text व्यवस्थित दिखाई देता है।
टैब सेलेक्टर और Horizontal Ruler का उपयोग टैब तथा इंडेंट सेट करने के लिए किया जाता है।
First-line Indent:
इस विकल्प की सहायता से पैराग्राफ की पहली पंक्ति को अंदर की ओर सेट किया जाता है।
Hanging Indent:
इस विकल्प में पैराग्राफ की पहली पंक्ति सामान्य रहती है, जबकि बाकी सभी पंक्तियाँ अंदर की ओर खिसक जाती हैं।
Shading:-
पैराग्राफ , टैक्स्ट, टेबल, का बैकग्राउंड कॅलर चेंज करने के लिए सेडिंग बटन का उपयोग करते हे।
Formatting marks
Method – home tab ->Paragraph view -> ¶ :-
फारमेटिंग मार्क इस टूल कि सहायता से फॉरमेटिंग मार्क, पेज में ऑन या ऑफ कर सकते है।
Sort:-
यह विकल्प Sort Dialog Box प्रदर्शित करता है, जिसकी सहायता से टेक्स्ट या टेबल के अंदर मौजूद डेटा को क्रमबद्ध (Sort) कर सकते हैं।
यदि वर्तमान चयन (Current Selection) किसी तालिका में नहीं है, तो Sort Text Dialog Box प्रदर्शित होता है।
और यदि वर्तमान चयन किसी तालिका में है, तो Sort Dialog Box प्रदर्शित होता है।
Border:-
इस ऑप्सन कि सहायता से हम सेल, मल्टीपल सेल्स, या पूरी टेबल पर अलग-अलग स्टाईल के बॉर्डर अलग-अलग ऐंगल पर सेट या रिमूव कर सकते है।
path –
होम टैब -> पैराग्राफ group-> बॉर्डर
Steps:-
१. एक सेल कई सेल या पूरी टेबल सेलेक्ट करे। बॉर्डर केवल आपके द्वारा चुने गए सेल या सेल्स में जोड़े जाऐंगे। २. बॉर्डर लागु करने से पहले आपको बॉर्डर स्टाईल चूस करनी होगी, जोकि डिज़ाईन टैब में मिलेगी। आप इसमें पंक्ति शैली, वैट और कलर चूस कर सकते है।
३. बॉर्डर स्टाईल लिस्ट ऐरो पर क्लिक करने पर अपनी पसंद के बॉर्डर कलर लाइन स्टाईल सेलेक्ट करके अप्लाई हो जाएगी।
४. नो बॉर्डर ऑप्सन सेलेक्ट करने पर सेल्स से बॉर्डर बार्डर हट जाएगा।
Style Group
Microsoft Word के Home Tab में Style Group होता है। इसकी सहायता से हम अपने डॉक्यूमेंट के टेक्स्ट पर अलग-अलग प्रकार की Heading और उनकी Styles लागू कर सकते हैं।
इसमें Heading 1, Heading 2 आदि पहले से निर्धारित (Predefined) Styles उपलब्ध रहती हैं।
Heading Styles का उपयोग करके डॉक्यूमेंट में आसानी से Table of Contents (सूची) तैयार की जा सकती है।
विधि:-
अपने टैक्स्ट को सेलेक्ट करने के बाद होम टैब में स्थित स्टाईल या गैलेरी से जिस स्टाईल के ऊपर माउस ले जाएंगे हमारा टैक्स्ट उसी स्टाईल के अनुरूप बदल जाएगा अगर हमें यह स्टाईल रखनी है तो हम क्लिक कर देंगे।
टैक्स्ट इसी स्टाईल में परिवर्तित हो जाएगा।
Editing Group:–
Find:-
- अपने डॉक्यूमेंट में किसी विशेष शब्द को खोजने के लिए Find Option का उपयोग किया जाता है।
- Home Tab के अंदर Find बटन पर क्लिक करें।
- खुली हुई विंडो में जिस शब्द को खोजना है, उसे Find What बॉक्स में टाइप करें।
- इसके बाद Find Next बटन पर क्लिक करें।
- डॉक्यूमेंट में जहाँ भी वह शब्द लिखा होगा, कर्सर वहाँ पहुँच जाएगा।
- अगला वही शब्द खोजने के लिए फिर से Find Next बटन पर क्लिक करें।
Replace:-
अपने टेक्स्ट में किसी शब्द को खोजकर उसे बदलने के लिए Replace Option का उपयोग किया जाता है।
- जिस शब्द को खोजना है, उसे Find What बॉक्स में टाइप करें।
- जिस शब्द से बदलना है, उसे Replace With बॉक्स में टाइप करें।
- इसके बाद Find Next बटन पर क्लिक करें।
- कर्सर डॉक्यूमेंट में उस शब्द पर पहुँच जाएगा।
- यदि शब्द बदलना है, तो Replace बटन पर क्लिक करें।
- यदि शब्द नहीं बदलना है, तो फिर से Find Next बटन पर क्लिक करें।
- सभी शब्दों को एक साथ बदलने के लिए Replace All बटन पर क्लिक करें।
Go to:-
Document के किसी भाग में सीधे जाने के लिए Go to विकल्प का उपयोग किया जाता है।