PC-Package-MS Word-Insert Table, Illustration

MS Office 2013

3. Insert Tab 

Microsoft Word में इस टैब के अंतर्गत डॉक्यूमेंट के अंदर विभिन्न प्रकार के ऑब्जेक्ट Insert करने के लिए कमांड उपलब्ध होते हैं।

Insert Tab के अंदर लगभग 10 अलग-अलग समूह (Groups) होते हैं, जिनमें विभिन्न कमांड्स को सुविधा अनुसार व्यवस्थित किया गया है।

इस टैब की सहायता से Table, Clip Art, Chart, Link, Header, Footer, Custom Text तथा Symbol आदि जोड़े जा सकते हैं।

Pages Group

Cover Page

इस कमांड की सहायता से डॉक्यूमेंट में पूर्व-निर्धारित (Predefined) Cover Page Insert किया जाता है।

Path:

Insert Tab → Pages Group → Cover Page

Blank Page

इस विकल्प की सहायता से डॉक्यूमेंट में नया Blank Page Insert किया जाता है।

Path:

Insert Tab → Pages Group → Blank Page

Page Break

इस कमांड की सहायता से जहाँ कर्सर होता है, वहाँ से नया पेज शुरू हो जाता है। Page Break देने पर कर्सर अपने आप अगले पेज पर चला जाता है, जिससे बार-बार Enter दबाने की आवश्यकता नहीं होती।

Path:

Insert Tab → Pages Group → Page Break

Microsoft Word Table Group(Insert Tab)

टेबल के अंदर डेटा को पंक्तियों (Rows) और स्तंभों (Columns) में व्यवस्थित रखा जाता है।
MS Word में Table का उपयोग रिपोर्ट, सूची तथा जानकारी को व्यवस्थित रूप में प्रस्तुत करने के लिए किया जाता है।
Row और Column के प्रतिच्छेदन (Intersection) से बनने वाले भाग को Cell कहा जाता है।

Table बनाने की विधि

विधि – 1 (Grid द्वारा Table बनाना)
  • Insert Tab के अंदर Table Group में जाकर Table पर क्लिक करते हैं। 
  • क्लिक करने पर एक Grid दिखाई देती है। 
  • इसमें जितनी Row और Column की Table बनानी हो, उसे Mouse से Select कर लेते हैं। 
  • Select करते ही Table हमारे पेज में Insert हो जाती है। 
विधि – 2 (Insert Table Dialog Box द्वारा)
  • Insert Tab → Table → Insert Table पर क्लिक करते हैं। 
  • इससे Insert Table Dialog Box खुलता है। 
  • इसमें जितनी Rows और Columns की Table बनानी हो, उनकी संख्या टाइप करते हैं। 
  • इसके बाद OK बटन पर क्लिक करने पर Table पेज में Insert हो जाती है। 

Row एवं Column की ऊँचाई और चौड़ाई बदलना

विधि – 1
  • जिस Row या Column का आकार बदलना हो, उसके Border पर Mouse Pointer ले जाते हैं। 
  • जब Pointer का आकार दो तरफ़ा तीर (↔ / ↕) जैसा दिखाई दे, तब Left Mouse Button दबाकर Drag करते हैं। 
  • आवश्यक ऊँचाई या चौड़ाई मिलने पर Mouse छोड़ देते हैं। 
विधि 2
  • Cell या Table पर Right Click करते हैं। 
  • Dropdown Menu से Table Properties चुनते हैं। 
  • Row या Column Tab में जाकर आवश्यक Height या Width टाइप करते हैं। 
  • OK बटन पर क्लिक करने पर परिवर्तन लागू हो जाता है।

Text Direction :-

  • इस आप्‍सन की सहायता से टेबल मे लिखे गए टेक्‍स्‍ट का टेक्‍स्‍ट डायरेक्‍सन बदल सकते है। जिस सेल का डायरेक्‍सन बदलना है उस सेल मे राइट क्लिक करेगें। ड्राप डाउन मेन्‍यू पर टेक्‍स्‍ट डायरेक्‍सन मे क्लिक करेगे।
  • अगली खुली हुई विन्‍डो मे चाहे गए टेक्‍स्‍ट डायरेक्‍सन को सलेक्‍ट करके ओके बटन दबाकर बाहर आ जाएगे।

Split Cell :-

  • इस ऑप्‍सन की सहायता से एक सेल के दो या दो से अधिक कॉलम या रो में विभक्‍त किया जा सकता है।
  • जिस सेल को स्‍पिलट करना है उस पर राइट क्लिक करेगे ड्राप डाउन मेन्‍यू से स्‍पिलिट सेल ऑप्‍सन पर क्लिक करेगे।
  • स्‍पिलिट सेल विन्‍ड़ो मे आवश्‍यकता अनुसार रो या कॅालम कि संख्‍या टाइप कर देगे ओके बटन दबाकर बाहर आ जाएगे। 

Marge Cell :- 

  • इस विकल्‍प की सहायता से दो या दो से अधिक सेल को मर्ज करके एक किया जा सकता है। 
  1. मर्ज किये जाने वाले सेल को सलेक्‍ट करे।
  2. राइट क्लिक करके ड्राप डाउन मेन्‍यू से मर्ज सेल मे क्लिक करें।

Table में Border और Shading लगाना :-

  • टेबल या किसी सेल को हाईलाइट करने के लिए बार्डर एंव सेडि़ंग का उपयोग किया जाता है।
  • जिन सेल मे बार्डर लगाना है उसे सलेक्‍ट करेगे। टेबल बार्डर के ड्राप डाउन मेन्‍यू मे उपलब्‍ध बार्डर से कोई एक बार्डर सलेक्‍ट कर लेगें।
  • टेबल टूल्‍स में सेडिंग ऑप्‍सन मे जाकर टेबल के बार्डर या बेकग्राउण्‍ड का कलर परिवर्तित किया जा सकता है। 

Text/ Cell Alignment :-

  • टेबल के सेल के बार्डर से टेक्‍स्‍ट का एलाइमेन्‍ट निम्‍न तरीको से हो सकता है। लेफ्ट, राइट, सेन्‍टर, टॅाप, बॅाटम इत्‍यादि।
  • एलाइमेन्‍ट के ड्राप डाउन मेन्‍यू से जरूरत के अनुसार सेट कर लेगे।

Illustration Group :-

Picture Insert करना :-

  1. अपने पेज मे फोटो लाने के लिए इस ऑप्‍सन का प्रयोग होता है।
  1. जहाँ पिक्‍चर इन्‍सर्ट करना है वहाँ कर्सर ले जाएँगे।
  2. इन्‍सर्ट टैब के IIIustrations group मे इन्‍सर्ट पिक्‍चर ऑप्‍सन में क्लिक करेगें।
  3. खुले हुए डॉयलाग बॉक्‍स में ब्राउस करके पिक्‍चर सलेक्‍ट करेगें।
  4. इन्‍सर्ट बटन दबाने पर सलेक्‍ट कि गई पिक्‍चर पेज मे कर्सर कि जगह इन्‍सर्ट हो जाएगी।
  5. पिक्‍चर हम ऑनलाइन स्‍टोर से भी वर्ड 2013 संस्‍करण रजिस्‍टर होने पर डाउनलोड कर सकते है।

Insert Shapes :-

विभिन्‍न प्रकार कि जामतीय, आकृतियाँ इस विकल्‍प से अपने पेज मे इन्‍सर्ट कि जा सकती है।

इन्‍सर्ट टैब के अंदर illustration group मे इन्‍सर्ट सेप कमाण्‍ड पर क्लिक करने से डॉयलाग बाक्‍स खुलेगा जिसमे विभिन्‍न प्रकार की आकृतिया रहती है। ये आकृतियाँ रिसेन्‍टली यूस लाइन, रेक्‍टेंगल, बेसिक सेप, लॉक एरो, फ्लो चार्ट, स्‍टार, बैनर, ग्रुप के अंदर रहते है।

   अपनी पंसद का सेप क्लिक करके पेज मे इन्‍सर्ट किया जा सकता है।

स्‍मार्ट आर्ट :-

इस विकल्‍प कि सहायता से विभिन्‍न प्रकार के कलात्‍मक सेप, आकृतियॉं, ग्राफ्किस अपने पेज मे डाल सकते है। 

हेडर एंव फूटर :-

हेडर डॉकोमेंट के टॉप और फूटर डॉकोमेंट के बॅाटम मे रहता है। हेडर या फूटर मे जो भी टेक्‍स्‍ट मैटर, सिम्‍बल, पिक्‍चर, पेज नं, पता डाला जाएगा वह अपने डॉकोमेन्‍ट के प्रत्‍येक पेज मे दिखाई देगा। क्‍लोस हेडर या फूटर विकल्‍प मे क्लिक करके हेडर या फूटर से बाहर आ सकते है। हेडर या फूटर को तीन कॉलम मे बॉंटा जा सकता है। आवश्‍यकता पड़ने पर ह‍म इसे सिंगल कॉलम मे रख सकते है। 

इन्‍सर्ट पेज नंबर :-

इस विकल्‍प कि सहायता से अपने पेज मे पेज नंबर इन्‍सर्ट किया जाता है।

इन्‍सर्ट टेक्‍स्‍ट बाक्‍स :-

  • टेक्‍स्‍ट बाक्‍स के अंदर टाइप किया हुआ मैटर टेक्‍स्‍ट बाक्‍स कि बाउंड्री के अंदर रहता है- 
  • टेक्‍स्‍ट बाक्‍स को ड्रेग करके पेज मे कही भी स्‍थान परिवर्तित किया जा सकता है । 
  • वर्ड 2013 मे विभिन्‍न प्रकार के टेक्‍स्‍ट बाक्‍स के कलात्‍मक उपलब्‍ध है। जिनकी सहायता से कलात्‍मक टेक्‍स्‍ट बॉक्‍स भी पेज  में इनसर्ट किया जा सकता है।

टेक्‍स्‍ट बॉक्‍स इनसर्ट करने के लिए इनसर्ट टैब के Illustration group me, इनसर्ट टेक्‍स्‍ट बॉक्‍स बटन पर क्लिक  करते है।->  ब्‍लैंक और प्री फॉरमेटेड टेक्‍स्‍ट बॉक्‍स बनाने का विकल्‍प आ जाएगा जिसमें से कोई एक चुन कर ओके बटन पर क्लिक कर देंगे। -> टेक्‍स्‍ट बॉक्‍स का बार्डर ब्‍लैंक रखा जा सकता है। या फॉरमेंट (कलर, थि‍कनेस) बदली जा सकती है।

इनसर्ट वर्ड आर्ट:- 

 कलात्‍मक टैक्‍स्‍ट बनाने के लिए वर्ड आर्ट का उपयोग किया जाता है।

स्‍टेप्‍स :-
  1. क्लिक इनसर्ट वर्ड आर्ट और अपनी इच्छित वर्ड आर्ट शैली चुने।
  2. चुनने के बाद प्‍लेस होल्‍डर टेक्‍स्‍ट “योर टेक्‍स्‍ट हेयर” आ जाएगा, जिसमें टेक्‍स्‍ट हाई लाईट किया गया है।

प्‍लेस होल्‍डर टेक्‍स्‍ट को बदलने के लिए अपना खुद का टेक्‍स्‍ट डाले।

इनसर्ट सिम्‍बल:-

डॉक्युमेंट में कीबोर्ड में दिए गए लैटर और सिम्‍बल के अलावा दुसरे सिम्‍बल का पेज मे उपयोग करने के लिए सिम्‍बल कमांड का प्रयोग किया जाता है।

सिग्‍नेचर लाईन:-

डॉक्युमेंट में डिजिटल सिग्‍नेचर डालने के लिए वर्ड २०१३ में उपलब्ध कराई गई इस सुविधा का उपयोग किया जा सकता है।

इनसर्ट टैब के अंदर टैक्‍स्‍ट ग्रुप में सिग्‍नेचर लाईन पर क्लिक करेंगे। डिजिटल सिग्‍नेचर हमारे सिस्‍टम में था पेन ड्राईव में उपलब्ध होना चाहिए डिजिटल सिग्‍नेचर पी डी एफ फॉरमेट में पहले से सेव रखा जाता है।

IMPORTANT QUESTION

1 ) ऍमएस वर्ड मे उपलब्ध विभिन्न पेज व्यू एवं लेआउट विकल्पों पर चर्चा कीजिये। प्रत्येक का उपयोग कब किया जाना चाहिए ?(जून 2026 )

2) हेडर और फुटर के महत्व पर चर्चा कीजिये। आप उनमें पेज नंबर और तारीख कैसे डालते हैं ?(जून 2026 )

error: Content is protected !!